Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

दुखद : भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, पांचवी बार जीते थे चुनाव

दुखद : भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, पांचवी बार जीते थे चुनाव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखीमपुर : BJP MLA Arvind Giri Passes Away : लखीमपुर खीरी जिले के गोलागोकर्ण नाथ विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक बने अरविंद गिरी का आज निधन हो गया। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ। उनके आकस्मिक निधन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। लखनऊ जाते समय हार्टअटैक बताते हैं कि मंगलवार सुबह उनको दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। आज सुबह लखीमपुर से लखनऊ के लिए निकले थे। इसी दौरान अटरिया के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..  ...
Unnao : पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह को मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम..

Unnao : पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह को मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उन्नाव : शहर के एक रिसार्ट में पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही कार्यक्रम में 10 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिलें भेंट कीं। इसके अलावा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 35 मेधावियों और शहीदों के परिजनों को प्रतीक चिह्न और पौधे देकर सम्मानित किया गया। साथ ही देर शाम एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर स्व. अजीत सिंह की पत्नी उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, उनके बेटे शशांक शेखर सिंह मौजूद रहे। बाद में अस्पताल में मरीजों को फल भी बांटे गए। एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। बताते हैं कि इसमें करीब 100 लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक आशुतोष शुक्ला, बम्बालाल दिवाकर, श्...
Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..

Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुबह राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित होटल लेवाना में हुए अग्निकांड में पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस होटल मालिक के अलावा मैनेजर समेत दो और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लखनऊ के पुलिस जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल होटल मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और जीएम संजय श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। होटल को बिना नक्शा पास कराए बनाने की बात सामने आई है। ऐसे में इसका टूटना तय माना जा रहा है। मामले में योगी सरकार ने काफी गंभीर कदम उठाए हैं। होटल पर चल सकता किसी भी समय बुल्डोजर इसलिए माना जा रहा है कि किसी भी समय होटल लेवान पर बुल्डोजर चल सकता है। लखनऊ की आयुक्त रोशन जैकब पूरे मामले की जांच ...
बांदा में बोलीं मंत्री साध्वी, प्रधानमंत्री ने स्पीड और स्किल पर..

बांदा में बोलीं मंत्री साध्वी, प्रधानमंत्री ने स्पीड और स्किल पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा दुर्गावती मेडिकल कालेज सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर मोदी@20 विषय पर आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सोमवार को आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होगा। कहा कि पीएम मोदी ने स्पीड और स्कील पर काम किया है। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर बीडी प्रजापति ने की। इस दौरान बीजेपी के लगभग सभी नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा की खास खबर : कानपुर जेल से छूटकर आए अपराधी ने लगाई फांसी, पत्नी ने खुद को मारी थी गोली  ये भी पढ़ें : Lucknow Hotel Fire : हजरतगंज में होटल लेवाना में लगी आग, अबतक 4 की मौत, CM Yogi ने दिए जांच के आद...
Teachers Day : शिक्षक दिवस पर नन्हें-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

Teachers Day : शिक्षक दिवस पर नन्हें-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में चिल्ला रोड पर स्थित बीपीएमएस कैंपस में स्थित यूरोकिड्स स्कूल में आज टीचर-डे पर नन्हे-मुन्नें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। टीचर्स ने जहां बच्चों को आज के शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। वहीं बच्चों ने अपनी टीचर्स को गिफ्ट दिए। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर संध्या कुशवाहा ने सरस्वती पूजन से किया। बच्चों ने काटा केक उन्होंने बच्चों को "सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र को दिखाकर उनके बारे में बताया। बच्चों ने केक काटकर आज के दिन को इंजाय किया। प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इसमें शिक्षिका निदा, अंशिका, महरुन आदि मौजूद रहीं। इसी तरह भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज के परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलित ...
UP : जिला पंचायत अध्यक्ष, पति और ससुर पर धोखाधड़ी का मुकदमा

UP : जिला पंचायत अध्यक्ष, पति और ससुर पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, उनके पति हिमांशु गुप्ता और ससुर शिव कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ है। बताते हैं कि यह मुकदमा लखनऊ के विकास नगर थाने में राहुल गुप्ता नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराया है। दरअसल, लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-जे के राहुल का आरोप है कि जिपं अध्यक्ष श्रद्धा ने अपनी लखनऊ स्थित कृषि योग्य जमीन बेचने के नाम पर उनसे 57.80 लाख रुपए का बैंक ड्राफ्ट लिया। क्योंकि जमीन विक्रेता श्रद्धा सागर अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। इसलिए उन्होंने बैंक ड्राफ्ट लेते समय यह भरोसा दिलाया था कि जिलाधिकारी से जमीन बेचने की अनुमति लेकर ज्यादा से ज्यादा 15 दिन में बैनामा करा देंगी। राहुल गुप्ता का आरोप है कि न तो जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा ने बैनामा कराया और न ही उनका बैंक ड्राफ्ट लौटाया। बल्कि ड्राफ्ट वापस मांगने पर श्रद्धा ने प...
Lucknow Hotel Fire : हजरतगंज में होटल लेवाना में लगी आग, अबतक 4 की मौत, CM Yogi ने दिए जांच के आदेश

Lucknow Hotel Fire : हजरतगंज में होटल लेवाना में लगी आग, अबतक 4 की मौत, CM Yogi ने दिए जांच के आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Lucknow hotel Leavana Fire उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दिल पुकारे जाने वाले हजरतगंज में आज एक होटल लेवाना में आग लग गई। सोमवार सुबह हुई इस आग की घटना में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित होटल लेवाना में आज सुबह आग लगने की घटना हुई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक अबतक मृतकों की संख्या 4 हो चुकी है। बचाव कार्य जारी है। आग तीसरी मंजिल पर लगी है। करीब 6 घंटे तक चले राहत कार्य व सर्च आपरेशन में चार लोगों के शव मिले हैं। ये भी पढ़ें : पश्चिम में CM Yogi : बिजनौर में विकास की बात, तो रामपुर में चाकू से साधा निशाना मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। 18 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को...
बांदा की खास खबर : कानपुर जेल से छूटकर आए अपराधी ने लगाई फांसी, पत्नी ने खुद को मारी थी गोली

बांदा की खास खबर : कानपुर जेल से छूटकर आए अपराधी ने लगाई फांसी, पत्नी ने खुद को मारी थी गोली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में एक 45 साल के व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मृतक अपराधिक किस्म का व्यक्ति था। उसके खिलाफ कानपुर के बिधनू, पनकी और बांदा जिले में हत्या, अपहरण और लूट जैसे मामले भी दर्ज थे। उधर, परिवार के लोग उसकी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। मृतक का नाम उदयभान सिंह था। उसके शव घर के एक कमरे में सीलिंग हुक पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता मिला। हत्या-अपहरण के मुकदमें थे दर्ज भतीजे आकाश ने किसी तरह दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। ये भी पढ़ें : Crime : बहन ने सगे बड़े भाई के खिलाफ लिखाया रेप का मुकदमा, मां-बाप पर भी यह आरोप.. पुलिस ने बताया कि मामले ...
पश्चिम में CM Yogi : बिजनौर में विकास की बात, तो रामपुर में चाकू से साधा निशाना

पश्चिम में CM Yogi : बिजनौर में विकास की बात, तो रामपुर में चाकू से साधा निशाना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, (ब्यूरो) लखनऊ : अपने दो दिन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दोरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर विकास के मुद्दों को प्रमुखता दी, तो साथ ही विपक्षियों पर चाकू से निशाना साधने से भी नहीं चूके। शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी ने रात में बिजनौर में प्रवास किया। इसके बाद आज रामपुर पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इशारों-इशारों में आजम खां पर निशान भी साधा। कहा, सरकारी योजनाओं का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के लिए हुआ। लोगों का शोषण किया गया। अब ऐसा नहीं है। बिजनौर के विकास के लिए मांगे सुझाव बिजनौर दौरे के दूसरे दन मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा विदुर सभागार में वरिष्ठ नागरिकों संग बैठक की। सर्किट हाउस में पौधरोपण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे। महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कालेज में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद उद्...
Banda News : बांदा में हादसा, दो लोगों की मौत और 6 घायल

Banda News : बांदा में हादसा, दो लोगों की मौत और 6 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी-मीरजापुर हाइवे पर आज रविवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्र समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब एक डंपर ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। बताया जाता है कि आज शाम गोयरा मुगली गांव से सवारियां लेकर एक टेंपो बांदा आ रहा था। भूरागढ़ गांव के पास पेट्रोलपंप के सामने तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद झोपड़ी में जा घुसा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में प्रयागराज के लोग शामिल इससे गोयरा मुगली गांव के राजू (50) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इंदिरापुरवा (मटौंध) के रहने वाले विकास (17) पुत्र लालाभाई को गंभीर हालत में जिला अ...