Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Lucknow News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं पहुंचे थे कर्मचारी

Lucknow News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं पहुंचे थे कर्मचारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ में अपने विभाग के एक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां समय से न पहुंचने वाले कर्मचारियों की क्लास ली। यह कार्यालय योजना भवन के पास में स्थित है। सिंचाई विभाग में मंत्री के पहुंचते ही उन्होंने सभी गेट को बंद करा दिया। ताकि आफिस में कितने लोग हैं, इसका पता चल सके। 75 % कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने कार्यालय के कर्मचारियों का अटेंडेंस रजिस्टर मंगवाया। इससे पता चला कि सुबह साढ़े 9 बजे तक सिंचाई विभाग के 75% कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। मंत्री के निरीक्षण से विभाग में अफरा-तफरी मची रही। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाने के बाद सभी के आने-जाने का विस्तृत ब्यौरा भी तलब किया है। ये भी पढ़ें : Banda : बांदा P...
Banda : बांदा PWD के रायल्टी भ्रष्टाचार मामले को दबाने में लगे ‘घाघ’

Banda : बांदा PWD के रायल्टी भ्रष्टाचार मामले को दबाने में लगे ‘घाघ’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : लोक निर्माण विभाग बांदा में भ्रष्टाचार के बड़े खुलासे का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी ठंडे बस्ते में दिखाई दे रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि निचले स्तर के कुछ पुराने घाघ किस्म के अधिकारी इस मामले को दबाने में लग गए हैं। दरअसल, बाहरी जिलों की खनिज रायल्टी का बांदा पीडीब्ल्यूडी में फर्जी कार्यों में सत्यापन का खुलासा बीते दिनों उस समय हुआ था, जब ऐसे एक मामले की शिकायत आयुक्त के पास पहुंची थी। आयुक्त ने दिए थे समिति बनाकर जांच के आदेश शिकायतकर्ता ने बांदा के आयुक्त को शिकायतीपत्र देकर मामले की शिकायत की थी। आयुक्त ने बांदा जिलाधिकारी को 15 दिन में समिति गठित करते हुए जांच रिपोर्ट तलब की थी। दरअसल, यह पूरा मामला काफी बड़े भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इसमें बांदा लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के कई अधिकारियों की भी मिलीभगत है। शिकायतकर्ता कबरई के रहने वाला...
यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, वेटिंग वालों को तैनाती

यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, वेटिंग वालों को तैनाती

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज बुधवार शाम 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई प्रतीक्षारत और अटैच अधिकारियों को तैनाती दी गई है। हालांकि, लगभग सभी को साइड लाइन में ही रखा गया है। पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। चर्चा है कि आने वाले समय में कुछ और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। यह है ट्रांसफर लिस्ट तबादलों के क्रम में 2003 बैच के आईपीएस अजय कुमार मिश्रा को वेटिंग में रखा गया है। वह हाल ही में प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं। मार्च 2015 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। काफी समय उन्होंने आईबी में काम किया है।  ये भी पढ़ें : यूपी तबादले की खबर : 7 IAS अफसर इधर से उधर, अमृता सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...
बांदा शहर में बड़ी वारदात, सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, फायर मिस होने से बची जान, दहशत..

बांदा शहर में बड़ी वारदात, सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, फायर मिस होने से बची जान, दहशत..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस की पैदल गश्त वाली चौकसी के बीच शहर के पाॅश इंदिरानगर इलाके में आज दिनदहाड़े बड़ी वारदात हो गई। पाश इलाके इंदिरानगर में तीन बदमाशों ने एक सर्राफा दुकान में घुसकर हत्या-लूट का प्रयास किया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, बदमाशों को सर्राफा व्यवसाई और उनकी बेटी के साहस के आगे मौके से भागना पड़ा। लेकिन दुस्साहसी बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई पर दो बार गोलियां चलाईं। दोनों फायर मिस हो गए। भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस दुस्साहसिक वारदात से दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि उनको जरा भी उम्मीद नहीं थी कि बदमाश यहां आकर ऐसी घटना की हिम्मत कर सकते हैं। बेटी के सिर पर तमंचे की बट मारी वारदात के समय एक बदमाश ने सर्राफा व्यवसाई की बेटी रोशनी के सिर में तमंचे की बट भी मारी। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ फोर्स के साथ मौ...
बांदा ARTO का एक्शन : बिना हेलमेट और टैक्स चोरी वाले वाहन चालकों पर कारवाई

बांदा ARTO का एक्शन : बिना हेलमेट और टैक्स चोरी वाले वाहन चालकों पर कारवाई

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज आरटीओ आफिस बांदा के अधिकारियों ने संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बताते हैं कि एआरटीओ शंकर जी सिंह के निर्देशन में कई वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें करीब 14 ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया था। इसके अलावा 32 बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाले चालकों का चालान किया गया। लगातार चलेगा अब अभियान संयुक्त चेकिंग अभियान में 14 टैक्स बकाएदार वाहनों (मैजिक/ऑटो/बस) को बबेरू मंडी में निरुद्ध किया गया। दो बसों का चालान भी एआरटीओ श्री सिंह द्वारा किया गया। आरटीओ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी अभियान चलाकर की जाएंगी। ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। ये भी पढ़ें : बांदा शहर में बड़ी वारदात, सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, फायर मिस होने से बची जान, दहशत.....
UP : रूबी आसिफ खान ने गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन, बोलीं-किसी से डरती नहीं

UP : रूबी आसिफ खान ने गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन, बोलीं-किसी से डरती नहीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जहां आस्था सच्ची होती है, वहां डर नहीं होता। फिर चाहे धर्म की दिवारें ही क्यों न खड़ी हों। यह साबित कर दिया है अलीगढ़ की रूबी आसिफ खान ने। जी हां, अलीगढ़ में रूबी ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। दरअसल, रूबी ने पूरी आस्था के साथ घर में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की थी। आस्था की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली थी। मौलिवियों के विरोध के बावजूद आस्था बरकरार हालांकि, कुछ मौलवियों ने उनके इस कार्य के विरोध में तरह-तरह के बयान देते हुए माहौल में जहर घोलने का काम किया था, लेकिन यह बयानबाजी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकी थी। अब रूबी ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर प्रशासन ने उनको पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई। जब रूबी खान विसर्जन के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर निकलीं तो सभी उनको निहार रहे थे। उनके साथ उनक...
यूपी तबादले की खबर : 7 IAS अफसर इधर से उधर, अमृता सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

यूपी तबादले की खबर : 7 IAS अफसर इधर से उधर, अमृता सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शासनस्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं अवकाश से लौटकर प्रतीक्षारत वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अमृता सोनी को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह पहले सचिव आवास के पद पर कार्यरत थीं। अब उनको यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी आनंद कुमार सिंह-2 को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बना दिया गया है। यह है तबादला सूची : ये भी पढ़ें : Lucknow Fire : जेल भेजे गए लेवाना होटल के दो मालिक और जीएम  ...
फर्जी ARTO : पुलिस ने पकड़ा अवैध वसूली का पूरा गैंग

फर्जी ARTO : पुलिस ने पकड़ा अवैध वसूली का पूरा गैंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने आज फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एक भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस गैंग के बदमाशों के पास से एक बोलेरो गाड़ी, नगदी और तलवार बरामद हुई है। चारों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेजा जा रहा है। बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास कर रहे थे वसूली बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह एआरटीओ बनकर कुछ ट्रकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली चल रही थी। ट्रक चालकों ने ही शक होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। ये भी पढ़ें : Unnao : पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह को मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम.. पुलिस ने आरोपी बड़ोखर बुजुर्ग निवासी देवनारायण तिवारी, अवधेश द्विवेदी, नासिर ...
Lucknow Fire : जेल भेजे गए लेवाना होटल के दो मालिक और जीएम

Lucknow Fire : जेल भेजे गए लेवाना होटल के दो मालिक और जीएम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना में हुए अग्निकांड में पुलिस ने दो मालिकों और जीएम को जेल भेज दिया है। इस अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई थी। होटल बिना नक्शे के बना हुआ था। पुलिस ने होटल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने होटल के मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के साथ महाप्रबंधक सागर श्रीवास्तव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत कोर्ट से जेल भेजा गया। ये भी पढ़ें : Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स.....
बांदा में सड़क हादसा, PRD जवान समेत दो की मौत, चालक गिरफ्तार

बांदा में सड़क हादसा, PRD जवान समेत दो की मौत, चालक गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक हादसे में पीआरडी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरैह गांव के पास हुआ। एक पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल ने अस्पताल पहुंचकर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में पीआरडी जवान शिवबरन सिंह और एक मजदूर शामिल हैं। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा की खास खबर ...