UP : 5 शिक्षक सस्पेंड-BSA के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, वाट्सएप ग्रुप में लिखे थे खराब मैसेज
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : यूपी के चित्रकूट जिले में बीएसए ओमकार राणा की शिकायत की जांच के बाद 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में चित्रकूट के बीएसए लवप्रकाश यादव का कहना है कि यह कार्रवाई शासन से जांच के बाद की गई है। 5 शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय को तत्कालीन बीएसए ओमकार राणा ने बर्खास्त कर दिया था। इसी के बाद कुछ शिक्षकों ने उनके खिलाफ व्हाट्सएप पर भला-बुरा लिखा था।
बीएसए पर की थी अभद्र टिप्पणी
आरोप है कि इसके बाद तत्कालीन बीएसए के खिलाफ वाट्सप ग्रुप में कुछ शिक्षकों ने अभद्र टिप्पणियां और लेख लिखे थे। इस मामले की जांच हुई। जांच के बाद इनको निलंबित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : Lucknow News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र दे...
