Breaking : मेडिकल कालेज में MBBS छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट छोड़ा
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के MBBS फाइनल इयर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव हास्टल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मरने से पहले छात्र ने 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। उधर, छात्र के पिता का कहना है कि छात्र दो बार फेल हो चुका था और नशे का भी लती था। छात्र की साइकेटिक बीमारी का इलाज चल चल रहा था। उधर, पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना को लेकर मेडिकल कालेज में हलचल मची रही। अन्य छात्र-छात्राएं भी इसे लेकर चर्चा करते रहे।
4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा
फिरोजाबाद जिले के सिकोहाबाद नगर एटा चौराहा के रहने वाले अपूर्व मजूमदार का का बेटा अमित मजूमदार (25) बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहा था।
फिरोजाबाद का रहने वाला था मृतक छात्र
बताते हैं कि रविवार रात उसने मेडिकल कालेज के हास्टल में अपने कमरे म...

