Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बांदा पहुंचीं। यहां पार्टी सदस्यता अभियान में उन्होंने हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक जुटे। केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि लोकतंत्र में थोड़ा मजा भी होना चाहिए। नोकझोंक न हो तो मजा कम हो जाता है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं। कहा, सदस्यता अभियान में बांदा से काफी उम्मीद उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 2 सितंबर से शुरू इस सदस्यता अभियान में चित्रकूटधाम मंडल की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अबतक अभियान में प्रतापगढ़ जिला है और उनको पूरा यकीन है कि बांदा जिला प्रतापगढ़ को भी पीछे छोड़ देगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी चाहे जितनी रैलिया...
Lucknow : पुलिस ने रोका सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस तैनात, हिरासत में कई विधायक

Lucknow : पुलिस ने रोका सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस तैनात, हिरासत में कई विधायक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन पुलिस ने रोक दिया। यूपी के मुख्य विपक्षी दल सपा का लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन था। कई सपा नेताओं को नजरबंद भी किया गया। यहां तक सपा मुखिया अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विधानसभा के बाहर हंगामे जैसी स्थिति देखी गई। सपाई बोले, लोकतंत्र का गला दबाना चाहती है सरकार दरअसल, विधानमंडल सत्र से पहले सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण सपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में फोर्स लगा दिया गया था। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने इसपर विरोध प्रकट किया। कहा कि योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस लोकतंत्र की गला घोंटना चाहते हैं। कहा कि विधायकों को सदन में भी नहीं जाने दे रहे हैं। उधर, सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। विक्रमादित्य मार्ग को दोनों ओर से बंद...
Lucknow : बांदा के डीएम, मेरठ के सारांश समेत 6 को ‘वाटर हीरोज अवार्ड’

Lucknow : बांदा के डीएम, मेरठ के सारांश समेत 6 को ‘वाटर हीरोज अवार्ड’

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से छह लोगों को वॉटर हीरोज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी शामिल हैं। बताते हैं कि जलशक्ति मंत्रालय ने जलसंरक्षण और जलसंसाधनों की महत्ता को समझने के लिए प्रेरित करने के लिए ये पुरस्कार दिए हैं। अवार्ड के तहत 10,000 रुपए नकद और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अगस्त 2022 में ये अवार्ड बांदा के डीएम अनुराग पटेल, मेरठ के दिव्यांश टंडन, गोवा के विनय विश्वनाथ गावस, जालौन जिला के अमित, छतरपुर (मध्य प्रदेश) की बबीता राजपूत घुवारा और शिवपुरी जिले की स्नेहलता शर्मा को दिया गया है। ये भी पढ़ें : UP News : IAS अफसर विद्याभूषण का इस्तीफा...
Banda News : करंट से दो की मौत, परिवारों में कोहराम

Banda News : करंट से दो की मौत, परिवारों में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत बांदा शहर में गणेश भवन शताब्दी समारोह में लगे पंडाल को खोलते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में हुई। वहीं दूसरे मौत निर्माणाधीन मकान में लोहे की रेलिंग में उतरे करंट से हुई। दोनों ही मजदूर थे। एक मध्यप्रदेश का रहने वाला था। वहीं दूसरा हमीरपुर जिले का था। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पंडाल खोलते समय हुआ हादसा बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के सतना के शिहोर गांव के सिंहगंज के रहने वाले गोपाल (35) रामलीला में लगे पंडाल को खोल रहा था। इसी बीच वहां से गुजरी हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें बांदा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह हमीरपुर जिले के नायकपुरवा के रहने वाले...
बांदा की खबर : बच्चे के साथ दो ने किया कुकर्म, अब तोड़ेंगे जेल की रोटियां

बांदा की खबर : बच्चे के साथ दो ने किया कुकर्म, अब तोड़ेंगे जेल की रोटियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 9 साल से नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के दो युवकों ने बच्चे के साथ कुकर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। परिवार के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्चे के शोर मचाने पर दरिंदे भागे पीड़ित पिता का कहना है कि उनका बच्चे सोमवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवक उसे बहाने से ले गए। फिर पुलिया के नीचे सुनसान जगह पर उसके साथ दोनों ने कुकर्म किया। बच्चे के चिल्लाने पर राहगीरों का ध्यान गया तो दोनों दरिंदे युवक वहां से फरार हो गए। उधर, घर पहुंचे मासूम ने अपने परिवार के लोगों को सारी घटना बताई। सीओ बबेरू राकेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।...
Lucknow : भाजपा PM Modi के जन्मदिन पर मनाएगी सेवा पखवाड़ा

Lucknow : भाजपा PM Modi के जन्मदिन पर मनाएगी सेवा पखवाड़ा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इसी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसे लेकर आज लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ अन्य बड़े पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में नगर निकाय चुनावों और विधान परिषद के शिक्षक तथा स्नातक क्षेत्र के चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। तैयारियों पर जोर देते हुए कहा गया कि अब चुनावों के लिए जुट जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझा...
Lucknow : प्रेमी और कथित भाई के साथ होटल में रुकी युवती, संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Lucknow : प्रेमी और कथित भाई के साथ होटल में रुकी युवती, संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : होटल में अपने प्रेमी और कथित भाई के साथ रुकी युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि वह इस होटल में अपने प्रेमी और कथित भाई के साथ रुकी हुई थी। उधर, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक ही होटल में दो कमरों में ठहरी रही युवती बताया जाता है कि बांसमंडी में होटल 9जस्टइन स्थित है। वहां एक युवती अपने प्रेमी और कथित भाई के साथ रुकी थी। युवती की आज मंगलवार सुबह मौत हो गई। युवती के बैग से मिले आधार कार्ड से उसका नाम-पता मिला। युवती का नाम चंद्रा त्रिपाठी निवासी गुरुद्वारा रोड बासमंडी है। ये भी पढ़ें : Breaking : मेडिकल कालेज में MBBS छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट छोड़ा होटल मैनेजर का कहना है कि युवती रविवार को उन...
अखिलेश यादव का बड़ा कदम, तल्खियों के बीच चाचा के लिए विधानसभा में मांगी आगे की सीट

अखिलेश यादव का बड़ा कदम, तल्खियों के बीच चाचा के लिए विधानसभा में मांगी आगे की सीट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ)  : Akhilesh Yadav चाचा शिवपाल के लगातार आ रहे तल्खी भरे बयानों के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के लिए विधानसभा में आगे की सीट मांगी है। अखिलेश के इस कदम ने यूपी की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है। बताते चलें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाने का आफर देकर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में हलचल मचा दी थी। इससे बीजेपी काफी असहज हो गई थी। अब इस नई खबर ने आने वाले 2024 लोकसभा चुनावों में सियासी संभावनाओं को नया तूल दे दिया है। 10 सितंबर से शुरू होने वाला है मानसून सत्र दरअसल, यूपी में 19 सितंबर से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसमें अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के लिए इसमें आगे क...
सिकंदराबाद में होटल में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग यूनिट में लगी आग, 6 लोगों की मौत

सिकंदराबाद में होटल में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग यूनिट में लगी आग, 6 लोगों की मौत

Uncategorized
  समरनीति न्यूज, डेस्क : तेलंगाना के सिकंदराबाद शहर में आज तड़के सुबह एक होटल में आग लग गई। इससे 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में चिंगारी से आग भड़की। इसके बाद फैले धुएं से पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा और उनकी मौत हो गई। हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में हादसा हैदराबाद कमिश्नर सीवी आनंद ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है कि लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उन्हें प्रयास करते हुए बचा लिया। वहीं कुछ लोगों को चोटें लगी हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रूबी होटल की बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में आग से शुरू हुआ। उधर, सिकंदराबाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर द...
UP News : IAS अफसर विद्याभूषण का इस्तीफा

UP News : IAS अफसर विद्याभूषण का इस्तीफा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आईएएस अधिकारी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विद्याभूषण ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने राज्य सरकार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उनकी सेवा 20 साल से कम होने के कारण सरकार ने इसे मंजूर नहीं किया था। 2008 बैच के यूपी काडर के आईएएस अधिकारी विद्याभूषण ने स्वास्थ्य कारणों के कारण यह फैसला लिया है। उनके इस्तीफे की खबर को लेकर आज दिनभर सरकारी महकमों में चर्चा होती रही। खासकर बिजली विभाग में यह चर्चा का विषय रहा। ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, वेटिंग वालों को तैनाती...