Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : भाजपा PM Modi के जन्मदिन पर मनाएगी सेवा पखवाड़ा

BJP will celebrate Seva Pakhwada on PM Modi's birthday, schedule fixed in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इसी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसे लेकर आज लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ अन्य बड़े पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में नगर निकाय चुनावों और विधान परिषद के शिक्षक तथा स्नातक क्षेत्र के चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। तैयारियों पर जोर देते हुए कहा गया कि अब चुनावों के लिए जुट जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी की राजनीति में नया पोस्टर, ‘यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार’