Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ली निकायों पर खास बैठक

बांदा में भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ली निकायों पर खास बैठक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को पहली बार बांदा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने निकाय संबंधित अहम बैठक ली। संगठन की स्थिति को समझा और जाना। बैठक में बांदा के अलावा चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और फतेहपुर के जनप्रतिनिधि और नेता को बुलाया गया। संगठन महामंत्री ने जिला प्रभारियों और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक से भी वार्ता की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी प्रियंका रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका तिंदवारी के पास स्वागत किया। इस बैठक को आने वाले निकाय चुनावों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। सभी स्थानीय बीजेपी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में आज बीजेपी संगठन महामंत्री धर...
अफसरों का डबल स्टैंडर्ड : बांदा में सिर्फ एमपी की ओवरलोड गाड़ियों पर एक्शन, लोकल को छूट

अफसरों का डबल स्टैंडर्ड : बांदा में सिर्फ एमपी की ओवरलोड गाड़ियों पर एक्शन, लोकल को छूट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : ओवरलोडिंग और अवैध खनन को लेकर जिले के अधिकारियों का डबल स्टैंडर्ड सबके सामने है। मध्यप्रदेश से आने वाली ओवरलोड गाड़ियों पर एक्शन हो रहा है, लेकिन जिले में डंप की आड़ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग को छूट है। मतलब..साख भी बनी रहे और काम भी चलता रहे बात साफ है कि साख भी बनी रहे और काम भी चलता रहे। जिले के खनिज विभाग और आरटीओ विभाग उन्हीं वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं जो एमपी से आ रहे हैं। डंप बालू कारोबारियों पर मेहरबानी एक और खास बात यह है कि मध्यप्रदेश से आने वाले बालू के उन ओवरलोड वाहनों पर ही कार्रवाई हो रही है जो किसी खास व्यक्ति के संरक्षण में नहीं चल रहे हैं। जिले में सभी जानते हैं कि खदानें बंद होने के बाद डंप की आड़ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग धड़ल्ले से चलती है। चल भी रही है। पैलानी, जसपुरा, चिल्ला, सादीमदनपुर, नरैनी, मटौंध और गिरवां इलाकों में डंप की आड़ में ओवरल...
बरेली में महिला सिपाही की मौत, शरीर पर चोटों के निशान, छानबीन में जुटी पुलिस

बरेली में महिला सिपाही की मौत, शरीर पर चोटों के निशान, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली में एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला सिपाही की शादी लगभग डेढ़ साल पहले जाट रेजीमेंट में तैनात सिपाही के साथ हुई थी। महिला सिपाही के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है। बागपत की रहने वाली महिला सिपाही इस समय शक्ति पुलिस में तैनात थीं। परिवार के लोगों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 2019 बैच की सिपाही थीं शिखा नयन उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि 2019 बैच की महिला सिपाही शिखा नयन शक्ति मोबाइल में तैनात थीं। कुछ दिन पहले ही सिमेट्री लाइन क्वार्टर में शिफ्ट हुईं थीं। वहां बीती रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा...
बांदा में व्यवसाई के युवा इंजीनियर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में व्यवसाई के युवा इंजीनियर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में सबसे ऊपरी मंजिल पर पड़ा मिला। मृतक 26 साल के रितिक जैन पूना की एक साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। बांदा के छोटी बाजार में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह वर्क फ्राम होम कर रहे थे। उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शहर के जाने-माने व्यवसाई हैं। घटना को लेकर लोगों में काफी दुख है। व्यापारी वर्ग ने इसपर शोक प्रकट किया है। शहर के छोटी बाजार की घटना पुलिस ने बताया है कि उनका शव छोटी बाजार के घर में तीसरी मंजिल पर मिला। मां राखी बीच वाली मंजिल और दादी निचली मंजिल पर सो रही थीं। मां उनको जगाने पहुंचीं तो देखा कि रितिक नीचे पड़े थे। उनके छोटे भाई मोहिल जैन नोएडा में रहकर सीए की तैयारी कर रहे थे। उधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौ...
Banda News : बांदा में प्रेम-प्रसंग में छात्र ने खत्म की अपनी जीवन-लीला

Banda News : बांदा में प्रेम-प्रसंग में छात्र ने खत्म की अपनी जीवन-लीला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक पालीटेक्निक छात्र ने प्रेमप्रसंग में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। रोते-बिलखते परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बताते हैं कि तिंदवारी के विकासनगर मोहल्ले में पालीटेक्निक छात्र सतीश (22) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक युवती की आखिरी समय की गईं काल का डिटेल्स देखा गया है। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के दबाव में जान दे दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में व्यवसाई के युवा इंजीनियर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में...
बांदा : यूरोकिड्स स्कूल में नन्हीं प्रतिभाओं ने जीता लोगों का दिल

बांदा : यूरोकिड्स स्कूल में नन्हीं प्रतिभाओं ने जीता लोगों का दिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बीपीएम कालेज कैंपस में स्थित यूरोकिड्स प्री-स्कूल में हिंदी दिवस पर बच्चों को खेल-खेल में प्रेरणादायक बातें बताई गईं। हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी गई। यूरोकिड्स की डायरेक्टर संध्या कुशवाहा ने बच्चों से बातें कीं। उनको बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। इस साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश के महान नेताओं के चित्र बनाएं। नर्सरी की छात्रा आराध्या, छात्र माधव और एकाक्ष ने अपनी प्यारी मीठी आवाज में कविता सुनाई। पीजी के छात्र अर्यांश, अतिक्ष ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। यूरो जूनियर की छात्रा दिव्यांशी ने अपनी कविता से सभी का दिल जीत लिया। ये भी पढ़ें : विश्व हिन्दी दिवस : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प...
बांदा में आज बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, ‘फर्स्ट इंप्रेशन’ में जुटे नेता 

बांदा में आज बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, ‘फर्स्ट इंप्रेशन’ में जुटे नेता 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : भारतीय जनता पार्टी संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह आज पहली बार बांदा आ रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के स्थानीय नेता और पदाधिकारी नए संगठन महामंत्री के प्रथम आगमन पर फर्स्ट इंप्रेशन-लास्ट इंप्रेशन को ध्यान में रखते हुए चेहरा चमकाने में जुट गए हैं। सभी कमर कसे हुए हैं, कि किसी भी तरह नए महामंत्री पर अच्छा प्रभाव डाल सकें। ताकि आने वाले दिनों में सुखद परिणाम प्राप्त कर सकें। निकाय चुनावों को लेकर खास होगी बैठक बताया जा रहा है कि यहां संगठन महामंत्री धर्मपाल पार्टी कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। परिचय के साथ उनकी सक्रियता भी देखेंगे। निकाय चुनावों की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह भी बांदा में रहेंगी। वह भी मीटिंग में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि आने वाले निकायों को लेकर आज की बैठक काफी अहम और ...
छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, जालौन : बीए की एक छात्रा ने अपने कालेज के पीटी टीचर की काली करतूतों का चिट्ठा खोला तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीटी टीचर ने छात्रा के साथ ट्यूशन के दौरान रेप किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद लगातार 2 साल तक उसे ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। बताते हैं कि कालपी कालेज की एक बीए छात्रा ने पुलिस को रो-रोकर बुरा बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। फ्री ट्यूशन पढ़ाने को बुलाया, फिर किया दुष्कर्म छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके कालेज में शरीरिक शिक्षा पढ़ाने वाले प्रोफेसर मोहल्ले में ही रहते हैं। उन्होंने 2018 में उसे निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर बुलाया। इसके बाद एक ...
विश्व हिन्दी दिवस : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प

विश्व हिन्दी दिवस : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सावित्री सिंह सिसोदिया राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर महासभा के आवास पर महिला सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें राष्ट्र भाषा हिन्दी के उत्थान के प्रयासों पर चर्चा हुई। साथ ही संकल्प लिया गया कि अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग खुद करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता सीता सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में वरिष्ठ कथाकार एंव लेखिका छाया सिंह रहीं। बैठक में प्रेमा सिंह (एडीओ), गीता सिंह, रानी सिंह गौतम, साधना सिंह, मीनल सिंह, बीनू सिंह, रजनी सिंह, प्राची सिंह, श्यामली सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। ये भी पढ़ें : बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार...
UP : CM Yogi ने पहले हेल्थ ATM का किया शुभारंभ

UP : CM Yogi ने पहले हेल्थ ATM का किया शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम गोरखपुर में पहले हेल्थ ATM का शुभारंभ किया। यह हेल्थ एटीएम चरगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा है। इस मौके पर सीएम योगी ने जनता को संबोधित भी किया। कहा कि जिले के लोगों को हेल्थ एटीएम से स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके लिए सभी को बधाई हो। कहा कि इस हेल्थ एटीएम से एक नमूने से मरीज की 59 जांचें संभव होंगी। कहा कि अब एक-एक जांच के लिए दूर नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें : Lucknow : भाजपा PM Modi के जन्मदिन पर मनाएगी सेवा पखवाड़ा  ...