Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Banda Breaking : केन नदी में डूबीं दो लड़कियां, एक की मौत-दूसरी की जान बची

Banda Breaking : Two girls drowned in Ken river, one died - ther's life was saved

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। दो लड़कियां नहाने के दौरान केन नदी में डूब गईं। एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं दूसरी का नदी से शव बाहर निकाला गया है। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि घटना खप्टिहाकला गांव के पास हुईं।

नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबीं

वहां रहने वाले श्याम सुंदर प्रजापति की बेटी आरती (17) और उसकी सहेली खुशबू (13) पुत्री सुरेश प्रजापति आज सुबह केन नदी में नहाने गईं थीं। दोनों नहाते समय डूब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से आरती को जीवित बचा लिया गया। वहीं खुशबू का पता नहीं चला। करीब 5 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी पैलानी एसओ नंदराम यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Breaking : मेडिकल कालेज में MBBS छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट छोड़ा