बांदा सर्राफा बाजार करोड़ों की टैक्स चोरी को तैयार, नींद में प्रशासन-सेल टैक्स मेहरबान
समरनीति न्यूज, बांदा : आने वाले धनतेरस और दीवापली को लेकर बांदा में सर्राफा सजकर तैयार है। इसके साथ ही करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी का सोना और चांदी भी बाजार में खपाने की तैयारियां भी हैं। यानी पीली धातु का काला धंधे की तैयारी में कई कारोबारी जुट गए हैं। दरअसल, बुंदेलखंड के बांदा जिले की सीमाएं मध्यप्रदेश से जुड़ी हैं। इसके अलावा कानपुर और दिल्ली से भी सर्राफा के काले-सफेद धंधे के तार जुड़े हैं। सूत्रों की माने तो धनतेरस और दीवाली के साथ-साथ शादी-बारातों के सीजन में जमकर टैक्स चोरी के सोने की खपत होती है।
मध्यप्रदेश, कानपुर और दिल्ली से आता है टैक्स चोरी का सोना
बड़े पैमाने पर मध्यप्रदेश, दिल्ली और कानपुर से टैक्स चोरी करके करोड़ों का सोना बांदा लाया जाता है। कुछ ही देर में उसे बाजार में खपा दिया जाता है।
बांदा की इस खबर को जरूर पढ़ें : Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीला...


