समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में कई खास प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। इनमें नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 की मंजूरी भी शामिल है। लोकभवन में हुई इस बैठक में धान के खरीद मूल्य के साथ-साथ कुल 30 प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिली।
इलेक्ट्रिक वाहनों पर कई छूट, 15 % सब्सीडी भी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 को मंजूरी मिली। इन वाहनों पर 15 प्रतिशत सब्सीडी भी मिलेगी। इतना ही नहीं दो पहिया वाहनों पर 5000 हजार रुपए की छूट भी दी जाएगी। पहले 50 हजार वाहनों पर यह छूट मिलेगी। इतना ही नहीं पहले 12 हजार चार पहिया वाहनों पर भी छूट मिलेगी।
अमेठी में नई जेल तो मथुरा में परिक्रमा मार्ग
अमेठी में नई जेल बनेगी। अबतक अमेठी के बंदी सुल्तानपुर जेल में बंद होते हैं। मथुरा के कोकिला वन में शनिधाम में परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की 2.011 हेक्टेयर भूमि का उपयोग होगा। इतनी ही भूमि वन विभाग को कहीं और दी भी जाएगी।
किसानों के लिए मक्के और बाजरे के रेट तय
मथुरा में ही नेशनल हाईवे-19 पर अकबरपुर जैत गांव में पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही खरीफ के मौसम में मक्के और बाजरे की खरीद होगी। मक्के का एमएसपी का रेट 1962 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। बाजरे का रेट 2350 रुपए प्रति कुंतल तय हुआ है।
ये भी पढ़ें : कानपुर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मिजोरम की 3 युवतियों संग 2 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान..