वेस्ट यूपी की बड़ी खबर : मेरठ में डूबी बिजनौर से पहुंची नाव, पांच लापता, CM Yogi ने लिया संज्ञान
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मेरठ में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर करीब 15 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोग किसी तरह तैरकर बाहर आ गए हैं। बाकी 5 अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा मेरठ के हस्तिनापुर में भीमकुंड घाट पर हुआ।
लापता लोगों में शिक्षक भी शामिल
यह नाव बिजनौर से मेरठ के हस्तिनापुर भीमकुंड घाट पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे
नाव पर गांव में पढ़ाने वाले शिक्षक और किसान सवार थे। बताया जा रहा है कि दो सरकारी टीचर अब भी लापता हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हैं।
पीएएसी म...



