Amroha News : कान्वेंट स्कूल की छात्रा के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर भागा बदमाश..
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले के गजरौला में दिल्ली-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने कान्वेंट स्कूल से छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। दरअसल, छात्रा कक्षा 4 में पढ़ने वाली मासूम बच्ची है, जो स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस में बैठने जा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि, छात्रा के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को देखकर बदमाश वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह है पूरा मामला
ब्रजघाट के रहने वाले एक व्यक्ति की 8 वर्षीय की बेटी कक्षा चार की पढ़ाई कर रही है। दोपहर करीब 1.30 बजे छुट्टी होने पर घर जाने के लिए बस में बैठने जा रही थी। इसी बीच मास्क लगाए के व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने बच्ची का हाथ पकड़कर कहा कि बेटा तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हुआ है।
ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने शहर के खुटला में पकड़ा लाखो...
