Tuesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

UP : यूपी में बड़ी कार्रवाई, 55 बिजली अभियंता बर्खास्त, पढ़िए पूरी वजह..

UP : यूपी में बड़ी कार्रवाई, 55 बिजली अभियंता बर्खास्त, पढ़िए पूरी वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 55 बिजली अभियंताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों पर ये अधिकारी बोझ बन चुके थे। लंबे समय से बिना छुट्टी के ड्यूटी से गायब चल रहे थे। उनके घरों पर विभाग ने पत्र भेजे। फिर भी कोई जवाब नहीं आया। अखबारों में सूचना भी प्रकाशित कराई गई। फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद यह सख्त एक्शन लिया गया। इस कार्रवाई से पूरे महकमे में खलबली मच गई है। बाकी गायब अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। कुछ और पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बिना अनुमति, बिना सूचना 5 साल से गायब दरअसल, यूपी पावर कारपोरेशन में कार्यरत 91 अवर अभियंता बिना पूर्व सूचना या अधिकारियों की अनुमति के ड्यूटी से गायब मिले। इनको गायब हुए 5 साल का लंबा समय गुजर चुका है। पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने पिछले वर्ष 12 अप्रैल को ...
Big Breaking : बांदा में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत, दो गंभीर

Big Breaking : बांदा में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत, दो गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज शनिवार को हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में जमुनीपुरवा गांव के पास हुआ है। बांदा-चित्रकूट हाइवे पर एक तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी खड़े ट्राले में जा घुसी। https://twitter.com/i/status/1497509775394820097 एक्सयूवी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर बनी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया है कि 6 लोग गाड़ी में सवार थे। गाड़ी कहां की है, कौन लोग थे। इस दिशा में पुलिस जानकारी जुटा रही है। गाड़ी में शराब की बोतले मिली हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया गाड़ी में सवार लोग नशे की हालत में थे। जांच जारी है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में यमुना नदी ...
यूक्रेन में फंसा बांदा का MBBS छात्र, परिजनों की नींद उड़ी

यूक्रेन में फंसा बांदा का MBBS छात्र, परिजनों की नींद उड़ी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : रूस और यूक्रेन में युद्ध हो रहा है। ऐसे में बुंदेलखंड के बांदा का एक छात्र भी वहां फंसा हुआ है। यह छात्र बांदा जिले के बिसंडा का रहने वाला है जो कि एमबीबीएस का छात्र है। बताते हैं कि छात्र वहां डाक्टरी की पढ़ाई करने गया हुआ है। इधर छात्र के परिवार के लोगों भी नींद उड़ गई है। माता-पिता और परिवार के लोग रात-दिन टीवी पर नजरें लगाए हैं। छात्र का परिवार टीवी से यूक्रेन के हालात देख रहा है। परिवार वालों का कहना है कि यूक्रेन में फंसे बेटे की बेहद चिंता है। लड़ाकू विमान और धमाकों की गूंज से दहल रहा इलाका मोबाइल पर नीरज ने बताया था कि रात-दिन लड़ाकू विमानों की आवाज और धमाकों से इलाके गूंज रहे हैं। वे लोग डरे हुए हैं। सभी घरों में कैद हैं। राशन भी खत्म होने वाला है। दूसरी ओर एटीएम में पैसे खत्म हो रहे हैं। छात्र नीरज के पिता नरेश गुप्ता बिसंडा के मोहल्ला मानस चौक में रहते ह...
यूपी चुनाव 2022 : भाजपा का हुआ गुलाबी गैंग, कमांडर संपत पाल ने BJP ज्वाइन की, कांग्रेस छोड़ी

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा का हुआ गुलाबी गैंग, कमांडर संपत पाल ने BJP ज्वाइन की, कांग्रेस छोड़ी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : UP Election 2022 : गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया है। आज चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बताते चलें कि संपत पाल की पहचान देश और दुनिया में है। उनको महिला अधिकारों के लिए लड़ाई के लिए जाना जाता है। वह कांग्रेस से दो चुनाव लड़ चुकी हैं। टिकट न मिलने से कांग्रेस से चल रही थीं खिन्न बताते चलें कि कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण वह खिन्न थीं। अब कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी दलालों के चंगुल में फंस चुकी है। बताते चलें कि बांदा जिले के बदौसा की रहने वालीं संपत ने वर्ष 2012 में मानिकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनको लगभग 23 हजार वोट मिले थे। इसके बाद 2017 में कांग्रेस-सपा गठबंधन से फिर...
क्रूरता : बांदा में शिकारियों ने घात लगाकर काले हिरन को मारा, 4 गिरफ्तार

क्रूरता : बांदा में शिकारियों ने घात लगाकर काले हिरन को मारा, 4 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में कुछ क्रूर प्रवत्ति के लोगों ने एक मासूम काले हिरन का शिकार करते हुए उसे मार डाला। इन लोग स्थानीय शिकारी हैं जिन्होंने जाल बिछाकर हिरन को घात लगाकर बेरहमी से मारा। समय रहते वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली। वन विभाग अधिकारियों ने थाना तिंदवारी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। बाद में वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ वन्यजीव क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उनको जेल भेजा जा रहा है। बड़ी क्रूरता से घात लगाकर मासूम हिरन का मारा बताते चलें कि वन विभाग की ओर से तिंदवारी क्षेत्र के वन क्षेत्र में लगभग 600 काले हिरण संरक्षित ...
Breaking News : बांदा में महिला की नृशंस हत्या, खून से सना ईंटा पास पड़ा मिला

Breaking News : बांदा में महिला की नृशंस हत्या, खून से सना ईंटा पास पड़ा मिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला की नृशंस ढंग से ईंट से सिर कूचकर हत्या की वारदात सामने आई है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। एसपी ने डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम को भी लगाया है। महिला की हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। हत्यारों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। महिला से दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं बताया जाता है कि बिसंडा के बड़ा गांव की रहने वाली चिंता देवी (40) पत्नी रामा पेटल बीती शाम घर से चारा काटने खेत पर गई थीं। वहां से देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा के बहुचर्चित अमन हत्या कांड के...
बांदा में भाजपा कार्यकर्ता से लूट, आरोपियों की तलाश में पुलिस

बांदा में भाजपा कार्यकर्ता से लूट, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक भाजपा कार्यकर्ता ने खुद के साथ मारपीट और लूट की घटना होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मोहन तिवारी पुत्र सूरजबली तिवारी का कहना है कि वह देर रात बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पान मसाला लेने के लिए रुका। तभी, दो व्यक्तियों ने उसे आकर रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, दोनों ने उसे पीटते हुए जेब से 5500 रुपए लूट लिए। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। संकट मोचन मंदिर के पास की घटना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि शहर के इंदिरा नगर मुहल्ला के रहने वाले मोहन तिवारी भाजपा कार्यकर्ता हैं। देर रात बाइक से अपने घर इंदिरा नगर स्थित दीपशिखा कालोनी जा रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास संतोष सिंह व सुमित ...
UP : प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े छात्रा की चाकू से गला रेतकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़

UP : प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े छात्रा की चाकू से गला रेतकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़

Uncategorized
समरनीति न्यूज लखनऊ : एक सिरफिरे दरिंदे ने कथित प्यार के नाम पर स्कूल जा रही छात्रा का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में बेखौफ होकर खुद ही कोतवाली जा पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि 'छात्रा का प्रेमप्रसंग में कत्ल कर दिया है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए, उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है।' चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय यह सिरफिर दरिंदा छात्रा का कत्ल कर रहा था। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, लेकिन वहां इकट्ठा भीड़ ने कोई मदद नहीं की। बाद में छात्रा की भांजी के शोर मचाने पर हत्यारा खुद ही भाग निकला। हत्या की यह दुस्साहसिक वारदात पश्चिमी यूपी के बागपत की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं है। छोले-कुलछे का ठेला लगाने का काम करता था आरोपी बताया जाता है कि बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले का रहने वाला रिंकू, सिसान...
Breaking News : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Breaking News : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव केन नदी पुल पर ट्रेन से कटा पड़ा मिला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसके बेटे को ले गए थे। वे लोग उसे नदी पुल से नीचे फेंकना चाहते थे। बाद में ट्रैक पर फेंक दिया। इससे उनके बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की मां ने लगाए गंभीर आरोप बताया जाता है कि शहर के मरहीमाता नोनिया मुहाल के रहने वाले नीलू (30) पुत्र छोटे सोनकर का शव केन नदी पुल पर ट्रेन से कटा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक की मां सोमवती का कहना है कि मृतक ने अपने छोटे भाई को डांटा था कि किसी दुकान से उधार सामान न लाया करे।...
यूपी चुनाव 2022 : सपा डकैतों को पालती थी, हमने भगाया, चित्रकूट में बोले-सीएम योगी

यूपी चुनाव 2022 : सपा डकैतों को पालती थी, हमने भगाया, चित्रकूट में बोले-सीएम योगी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के 5वें चरण को लेकर सभी दल अपनी ताकतें झोंक रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुंदेलखंड के चित्रकूट पहुंचे। चित्रकूट में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी डकैतों की समर्थक है, वह डकैतों को पालती थी जबकि हमने डकैतों को यहां से भगाया है। दरअसल, सुलतानपुर के बाद चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भगवान राम की कर्मस्थली को किया नमन इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने भगवान श्रीराम की कर्मस्थली को नमन किया। कहा कि यहां डकैतों का कब्जा था। हमने डकैतों का सफाया किया है। अब यहां कोई डकैत सिर नहीं उठा सकेगा। कहा कि सपा डकैतों को पाल रही थी। हमने उनको भगाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस कारिडोर से चित्रकूट को एक विश्व स्त...