Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में Blood Donation Camp में 6 लोगों ने किया रक्तदान

बांदा में Blood Donation Camp में 6 लोगों ने किया रक्तदान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आज एक नर्सिंग होम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 6 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर विधायक प्रकाश द्विवेदी और पूर्व विधायक युवराज सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। बताते हैं कि यह संस्था का 9वां शिविर रहा। इस मौके पर मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव, शेख सादी जमां, डा. हर्ष भार्गव, डा. रफीक, आदि मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में वंश भार्गव, ताबिश अली, वैभव त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, गोकुल प्रसाद और आशीष अग्रवाल शामिल थे। ये भी पढ़ें : बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू के निर्देश पर चला सफाई अभियान, लोगों ने ली राहत की सांस   ...
यूपी उप चुनाव 2022 : रामपुर में कमल खिला, आजमगढ़ में भी निरहुआ आगे..

यूपी उप चुनाव 2022 : रामपुर में कमल खिला, आजमगढ़ में भी निरहुआ आगे..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी उप चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कराई है। आजम खान के गढ़ रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार कमल खिला है। रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज कराई है। वहीं आजमगढ़ में भी बीजेपी जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। सीएम योगी ने कही यह बात रामपुर में कमल खिलने से बीजेपी खेमे में जबरदस्त ढंग से खुशियां मनाई जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा है कि रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मोहर है। ये भी पढ़ें : UP में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, लखनऊ के मंडलायुक्त, बिजनौर के CDO भी बदले...
बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू के निर्देश पर चला सफाई अभियान, लोगों ने ली राहत की सांस

बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू के निर्देश पर चला सफाई अभियान, लोगों ने ली राहत की सांस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू के निर्देशों पर व्यापक स्तर पर शहर में सफाई अभियान जारी है। साथ ही अतिक्रमण हटाने का काम भी जारी है। शनिवार को शहर में बीएसए कार्यालय के सामने से निकले नाले को साफ किया गया। साथ ही वहां कब्जा जमा चुके डिब्बे वाले दुकानदारों को हटा दिया गया है। बीएसए कार्यालय के सामने नाला सफाई नगर पालिका कर्मचारी कालू राम त्रिपाठी ने मौके पर सफाई कर्मचारियों से काम कराया। साथ ही मशीन बुलाकर अतिक्रमण भी हटावाया। बताते हैं कि नाले की सफाई से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के दिनों में यहां पानी भर जाया करता था। यह पानी आसपास रहने वाले लोगों की दुकानों और घरों तक में घुस जाता था। कार्यालय के लोग भी जलभराव से परेशान रहते थे। इसकी जानकारी जब नगरपालिकाध्यक्ष मोहन साहू को हुई। उन्होंने टीम भेजकर नाले की खुदाई करके सफाई कराई। साथ ही अतिक्रम...
UP में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, लखनऊ के मंडलायुक्त, बिजनौर के CDO भी बदले

UP में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, लखनऊ के मंडलायुक्त, बिजनौर के CDO भी बदले

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की खबर आई। इसके बाद देर शाम 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले की भी सूची जारी हुई। तबादला सूची में सबसे बड़ा बदलाव लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार को हटाने की खबर है। अब उनको नगर विकास विभाग में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकारण (एलडीए) के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को हटा दिया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले की खबर से सरकारी महकमों में खलबली सी रही। नए अधिकारियों को लेकर चर्चा रही। डा. रोशन जैकब को लखनऊ मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार उनको विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपी इलेक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का महाप्रबंधक बना दिया गया है। वहीं सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म और निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म डा. रोशन जैकब की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। उनको अब लखनऊ के मंडलायुक्त का अति...
तबादले : बांदा के DIG, सीतापुर के SP समेत 15 IPS के ट्रांसफर

तबादले : बांदा के DIG, सीतापुर के SP समेत 15 IPS के ट्रांसफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज शनिवार को यूपी में आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें सीतापुर, मऊ, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर के एसपी समेत बांदा के डीआईजी भी बदल दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। सुल्तानपुर के डीआईजी/एसपी विपिन मिश्रा को अब चित्रकूटधाम मंडल (बांदा) का पुलिस उप महानिरीक्षक बना दिया गया है। वहीं बांदा के डीआईजी रहे एसके भगत को पुलिस महानिरीक्षक भव एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। आईपीएस घुले सुशील चंद्रभान को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अबतक मऊ जिले के एसपी थे। वहीं 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में रहे अविनाश पांडे को मऊ का पुलिस अधीक्षक...
कलयुगी मां : पानी न देने पर मासूम बेटी को छत से नीचे फेंका, फिर चली गई मायके

कलयुगी मां : पानी न देने पर मासूम बेटी को छत से नीचे फेंका, फिर चली गई मायके

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक कलयुगी मां ने बेटी के पानी न देने पर आपा खो दिया। उसने अपनी मासूम 3 साल की बेटी को छत से उठाकर नीचे फेंक दिया। बेटी बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। उधर, बच्ची की मां बचने के लिए मायके चली गई। बच्ची के पिता ने पूरी बात बताई है। मामला बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। बताते हैं कि बच्ची को छत से फेंकने के बाद महिला अपने मायके चली गई। वहीं उसके पति ने मायके वालों पर भी घटना की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिता लेकर पहुंचा अस्पताल, बताई पूरी बात बताया जाता है कि गांव पथरी के रहने वाले तेजीलाल अपनी पत्नी पान कुमारी और बेटी 3 साल की पायल और छोटे बेटे के साथ रहते हैं। बताते हैं कि मां ने बच्ची से पानी मांगा। बच्ची खेल रही थी तो उसने पानी लाने से मना कर दिया। परिवार के...
लखनऊ में दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात से फैली दहशत

लखनऊ में दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात से फैली दहशत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज दिनदहाड़े बिहार के रहने वाले एक रेलवे ठेकेदार की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मरने वाला बिहार का रहने वाला था। उसने अपनी सुरक्षा के लिए तीन प्राइवेट गार्ड रखे हुए थे। हत्या से पहले बेटों को कमरे में किया बंद चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के समय तीनों मौके से भाग निकले हैं। हत्या से पहले हत्यारों ने मृतक के परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था। गोली चलाकर दहशत फैलाई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारे बाइक से हवा में गोलियां चलाते हुए भाग निकले। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है। बिहार के चंपारण के थे मृतक वीरेंद्र बताया जाता है कि मूलरूप से बिहार के चंपारण बिहार के रहने वाले वीरेंद्र बीते 13 सालों से लखनऊ के नीलमथा में अपनी दूसरी पत्न...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : बांदा और जालौन में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, समीक्षा और निरीक्षण भी

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : बांदा और जालौन में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, समीक्षा और निरीक्षण भी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आज बुंदेलखंड का दौरा किया। उन्होंने जालौन और बांदा पहुंचकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। साथ ही यूपीडा और बांदा व जालौन के अधिकारियों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। अपर मुख्य सचिव श्री अवस्थी ने बांदा और जालौन के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्हें इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 36 महीने का था। इसे 8 महीने पहले पूरा किया गया है। कहा कि किसी भी पुल को बनाने में 6 से 7 साल का समय लगता है। फिर भी इस प्रोजेक्ट को इतनी जल्दी पूरा करना बड़ी उपलब्धि है। एक्सप्रेसवे का काम 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री ...
UP : सीएम योगी की केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात, ब्रज के विकास पर चर्चा

UP : सीएम योगी की केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात, ब्रज के विकास पर चर्चा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी समेत अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई। खासतौर पर 361 किमी लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना और 52 किमी लंबी ब्रज तीर्थ पथ परियोजना के साथ-साथ 72 किमी लंबी गोवर्धन कनेक्ट परियोजना को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर सीएम योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनेवाल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। ये भी पढ़ें : UP : लिव इन में रह रही महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या, बंधे थे दोनों हाथ    ...
UP : प्रेमिका के ब्रेकअप से भड़के सिरफिरे ने वायरल की अश्लील फोटो

UP : प्रेमिका के ब्रेकअप से भड़के सिरफिरे ने वायरल की अश्लील फोटो

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका अश्लील फोटोज इंटरनेट पर वायरल कर दीं। बताते हैं कि युवक के कृष्णा नगर में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध थे। कुछ महीने पहले दोनों में दूरियां बढ़ गईं। बाद में युवती ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसपर सिरफिरा युवक भड़क गया। उसने युवती की कुछ अश्लील फोटोज इंटरनेट पर वायरल कर दीं। युवती को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रतापगढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक कृष्णानगर के इंस्पेक्टर आलोक राय का कहना है कि पीड़िता का प्रतापगढ़ के रहने वाले परमीत सिंह नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। प्रेमिका ने पुलिस को बताया है कि कुछ महीने पहले दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और ब्रेकअप हो गया। इससे नाराज सिरफिरे प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी दी। कुछ को वायरल कर भी दिया। बाकी को वायरल करने की...