Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

UP : सीएम योगी की केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात, ब्रज के विकास पर चर्चा

UP : CM Yogi meets Union Minister Gadkari, discusses development of Braj

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी समेत अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई। खासतौर पर 361 किमी लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना और 52 किमी लंबी ब्रज तीर्थ पथ परियोजना के साथ-साथ 72 किमी लंबी गोवर्धन कनेक्ट परियोजना को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर सीएम योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनेवाल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें : UP : लिव इन में रह रही महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या, बंधे थे दोनों हाथ