Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

देश को गर्व : मेरठ की बेटी अन्नू रानी का कमाल, भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में जीता गोल्ड

देश को गर्व : मेरठ की बेटी अन्नू रानी का कमाल, भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में जीता गोल्ड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, खेल डेस्क : मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने देश का नाम रोशन कर दिया है। अन्नू ने कजाकिस्तान में स्वर्ण पदक जीता है। पूरे देश में खुशी की लहर है। देश की बेटी ने ऊंटी छलांग लगाते हुए सभी देशवासियों का गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है। लोग खुशी मना रहे हैं। कजाकिस्तान में आयोजित कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में अन्नू रानी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने देश को गोल्ड दिलाया है। उन्होंने 62.29 मीटर दूरी तक भाला फेंका और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया। मेरठ के सरधना के बहादरपुर की रहने वाली अन्नू रानी ने गांव की चकरोड़ से अपनी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जीत का परचम लहराया है। 2022 में टोक्यो ओलंपिक में सेहत खराब होने की वजह से वह गोल्ड से चूक गई थीं। उन्होंने हिम्मत नही...
Breaking : महिला सिपाही से रेप के आरोपी दरोगा की जमानत खारिज

Breaking : महिला सिपाही से रेप के आरोपी दरोगा की जमानत खारिज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : महिला सिपाही को झांसा देकर उससे रेप और लगातार यौन शोषण करने वाले दरोगा की जमानत आज खारिज हो गई है। जिला जज मो. कमरुज्जमा खान की अदालत ने सोमवार को आरोपी दरोगा की जमानत खारिज कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाने में तैनात महिला सिपाही ने बीती 12 मार्च 2022 को एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी दरोगा जेल जला गया था। मामले को लेकर जिले में काफी चर्चा रही थी। गोरखपुर का रहने वाला है आरोपी दरोगा महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के गुबारी गौरीगंज के रहने वाले दरोगा शिवाजी मौर्य ने बांदा जिले की बबेरू कोतवाली में तैनाती के समय उसे शादी का झांसा दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में ग्राम प्रधान समेत 10 के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा उसके साथ रेप क...
बांदा में चला जलकुंभी हटाओ अभियान, अधिकारियों ने संभाली कमान

बांदा में चला जलकुंभी हटाओ अभियान, अधिकारियों ने संभाली कमान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलेभर में आज जिलाधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व में 'जल कुम्भी हटाओ-तालाब बचाओ' अभियान चलाया गया। आज के अभियान के लिए जिले के 50 तालाबों से जलकुंभी सफाई के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। जिलाधिकारी श्री पटेल ने बड़ोखर ब्लाक प्रमुख, उपायुक्त मनरेगा आदि के साथ डिंगवाही में गोद लिए बड़ा तालाब में 4 घंटे तक सफाई की। 82 अमृत सरोवरों का चिह्निकरण आज जिले में 82 अमृत सरोवरों भी चिह्नित किए गए। बताया जाता है कि 50 तालाबों में जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया था। उन्हीं की देखरेख में आज जलकुंभी हटाओ-तालाब बचाओ नाम से यह अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जलकुंभी तालाब के पानी को सोखकर खुद को हरा-भरा कर लेती है। इसलिए इसे हटाना जरूरी है। बाकी जगहों पर भी अधिकारियों की मौजूदगी में तालाबों की सफाई की गई है। ये भी पढ़ें : दुस्साहस : कानपुर स...
लखनऊ : टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का घर घेरा, नियुक्ति की उठाई मांग

लखनऊ : टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का घर घेरा, नियुक्ति की उठाई मांग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज सैंकड़ों की संख्या में जुटे टीजीटी और पीजीटी के अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति की राह देख रहे 2016 और 2021 के इन अभ्यर्थियों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के आवास के बाहर पहुंचकर धरना दिया। आवास घेरते हुए नारेबाजी की। इससे पहले डिप्टी सीएम से भी मिले। डिप्टी सीएम से भी की मुलाकात हालांकि, इसपर मंत्री ने बाहर आकर खुद इन अभ्यर्थियों से बातचीत की। इतना ही नहीं मंत्री ने 5 अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास के भीतर भुलाया। फिर उनकी मांगों को सुना। अभ्यर्थियों ने मंत्री से कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा काउंसलिंग कराकर उनकी नियुक्ति कराई जाए। मंत्री ने उनको इसपर आश्वासन भी दिया। बताते चलें कि इससे पहले अभ्यर्थियों ने...
UP News : अयोध्या में झाड़ियों में पड़े मिले 18 हैंड ग्रेनेड, पूरे इलाके में हड़कंप

UP News : अयोध्या में झाड़ियों में पड़े मिले 18 हैंड ग्रेनेड, पूरे इलाके में हड़कंप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अयोध्या : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में 18 हैंड ग्रेनेड पड़े मिले। ये सभी हैंड ग्रेनेड अयोध्या के छावनी क्षेत्र के निर्मली कुंड के पास मिले हैं। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम वहां पहुंची। मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने सभी ग्रेनेट को डिफ्यूज कर दिया है। सूत्रों की माने तो मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। सेना की इंटेलिजेंस टीम ने की छानबीन दरअसल, छावनी क्षेत्र में सेना की फायरिंग अभ्यास रेंज से करीब ढाई किमी दूर इस तरह से संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रेनेट मिलने से इलाके में हड़कंप है। ये भी पढ़ें : दुस्साहस : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर लुटा, रेलवे कर्मी से डेढ़ लाख की लूट दरअसल, ये ग्रेनेट फलों की तरह झाड़ियों में बिखरे पड़े थे। बताया जा रहा है कि सभी ग्रेनेड की पिन निकली...
दुस्साहस : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर लुटा, रेलवे कर्मी से डेढ़ लाख की लूट

दुस्साहस : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर लुटा, रेलवे कर्मी से डेढ़ लाख की लूट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सुरक्षा धरी की धरी रह गई। तमाम दावों के बावजूद रेलवे का टिकट काउंटर लुट गया। बदमाशों ने वहां कैश गिन रही महिला रेलवे कर्मचारी से करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूट ली। महिला कर्मचारी शोर मचाते हुए लुटेरे के पीछे दौड़ी, लेकिन वह भाग निकला। धरे रह गए RPF और GRP के सुरक्षा दावे चौंकाने वाली बात यह है कि शनिवार को हुई इस दुस्साहसिक वारदात को पहले दबाए रखा गया। बाद में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे निपटाने का काम किया गया। बताते चलें कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर कैंट की ओर से आने पर प्लेटफार्म नंबर-1 के पास टिकट काउंटर है। वहां शनिवार रात करीब पौने 10 बजे रेलवे कर्मचारी सुलेखा तिलक काउंटर बंद करके टिकट गिन रही...
बांदा में ग्राम प्रधान समेत 10 के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा

बांदा में ग्राम प्रधान समेत 10 के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले एक ग्राम प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने अपनी बहू, उसके ग्राम प्रधान पिता और बाबा समेत 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 3 अज्ञात के खिलाफ भी आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली वृद्धा चंदा देवी गांव में रहकर खेती का काम कराती हैं। ये हैं आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा उनका आरोप है कि वह अपने बेटे कुलदीप और उसकी पत्नी पूजा को वर्ष 2019 में चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर चुकी हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि वह 27 मई को घायल पति को देखने लखनऊ गई हुईं थीं। उनका कहना है कि पड़ोसियों ने बताया कि उनकी छोटी बहू पूजा अपने ग्राम प्रधान पिता जुगुल क...
Chess Olympiad : लखनऊ में चेस ओलंपियाड की मशाल, CM Yogi और विश्वनाथन आनंद में शह-मात का खेल

Chess Olympiad : लखनऊ में चेस ओलंपियाड की मशाल, CM Yogi और विश्वनाथन आनंद में शह-मात का खेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल आज शाम लखनऊ पहुंची। यहां विधानसभा के सामने एक कार्यक्रम भी हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शतरंज के महान खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद के बीच शह-मात का प्रतिकात्मक खेल भी हुआ। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधानसभा की सजावट इस तरह से हुई कि जगमगा उठी। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत पहली बार चेस ओलंपियाड की मेजबानी करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलंपियाड की मशाल रैली का आगाज कर इसे और भव्य बना दिया है। सीएम योगी ने कहा कि शतरंज से भारत का हजारों साल पुराना रिश्ता रहा है। यह खेल हमें धैर्य और अनुशासन की शिक्षा देता है। इस मौके पर कैबिनेट मं...
यूपी उप चुनाव-2022 : आजमगढ़ भगवामय, रामपुर में भी खिला कमल

यूपी उप चुनाव-2022 : आजमगढ़ भगवामय, रामपुर में भी खिला कमल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी उप चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कराई है। आजम खां के गढ़ रामपुर विधानसभा सीट पर भी इस बार कमल खिला है। वहां भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज कराई है। वहीं आजमगढ़ से भी भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने जीत दर्ज करा दी है। आजमगढ़ भी भगवामय हो गया है। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपाई जमकर जश्न मना रहे हैं। एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं ट्विटर से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भाजपा, आजमगढ़, रामपुर और निरहुआ ट्रेंड कर रहा है। सीएम योगी ने कही ये बातें वहीं रामपुर में कमल खिलने से बीजेपी खेमे में जबरदस्त ढंग से खुशियां मनाई जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा है कि रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास...
UP : जेल गए महिला दरोगा-होमगार्ड, दो कारोबारी भी गिरफ्तार, सेक्स रैकेट संचालिका संग वसूली का बड़ा गेम खुला

UP : जेल गए महिला दरोगा-होमगार्ड, दो कारोबारी भी गिरफ्तार, सेक्स रैकेट संचालिका संग वसूली का बड़ा गेम खुला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : सेक्स रैकेट संचालिका के साथ मिलकर वसूली का बड़ा खेल खेलने वाली महिला दरोगा, उसके होमगार्ड साथी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत जालौन के दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि जालौन के रहने वाले दो कारोबारी गुरुवार रात दो काॅल गर्ल्स के साथ पनकी में स्थित एक अपार्टमेंट में रुके थे। संचालिका के साथ मिलकर महिला दरोगा करती थी वसूली का खेल दोनों काल गर्ल्स को वहीं एक एक सेक्स रैकेट संचालिका ने कारोबारियों को उपलब्ध कराया था। इसके बाद संचालिका ने पुलिस के मुखबिर राहुल शुक्ला नाम के युवक को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस तक सूचना पहुंचा दी। मुखबिर ने अपनी परिचित दरोगा भुवनेश्वरी देवी के साथ मिलकर फ्लैट पर दबिश दी। युवतियों के साथ पकड़ने के बाद कारोबारियों को पीटा, फिर वसूली पुलिस ने दोनों कारोबार...