Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा डीएम ने होनहारों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

बांदा डीएम ने होनहारों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के टाप टेन मेधावी छात्र-छात्राओं को आज यहां एक डिग्री कालेज में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए। साथ ही प्रधानाचार्यों को भी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए चल रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बढ़ाया मेधावियों का हौंसला जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला माता-पिता होते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कहा कि आज इंटर-हाईस्कूल बच्चों ने नाम रोशन किया है। आने वाले दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में अपना, परिवार का और गुरुजनों का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, अंबुजा, संजय तिवारी, डा. शिवाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में सड़क हादसा, शिक्षिका की मौत-अनुदेशक घायल...
Bijnor News : ‘हर परिस्थिति में दें धैर्य का परिचय’, जेल में महिला बंदियों के लिए खास पहल

Bijnor News : ‘हर परिस्थिति में दें धैर्य का परिचय’, जेल में महिला बंदियों के लिए खास पहल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में श्री नारायण सेवा ट्रस्ट (बिजनौर) की ओर से अध्यक्ष उषा भटनागर के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू हुई। ट्रस्ट की जिला सचिव दीपा काकरान, सदस्य साधना रस्तोगी और पूनम भटनागर आदि ने महिला बंदियों के जीवन में परिवर्तन के लिए कई उदाहरण पेश किए। महिला बंदियों को जरूरत का सामान भी बांटा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा धैर्य का परिचय देना चाहिए। फिर चाहे परिस्थितियां कुछ भी हों। ट्रस्ट की ओर से महिला बंदियों को साबुन, शैंपू, तेल, बिस्कुट, चिप्स, बिंदी और चप्पलें वितरित की गईं। ये भी पढ़ें : Good News : बिजनौर की बेटी काजल ने UPSC में 202वीं रैंक हासिल कर रोशन किया नाम कार्यक्रम के अंत में जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने महिला बंदियों से कहा कि वे अपनी सोच ...
पुलिस ने गैंगस्टर की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की कुर्क

पुलिस ने गैंगस्टर की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की कुर्क

Uncategorized
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : जिलाधिकारी पीलीभीत के के निर्देशों पर गजरौला क्षेत्र में पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई की। पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के सुनगढ़ी के वसुंधरा कालोनी के रहने वाले हरपाल पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने गैंगस्टर का एक मकान और चार दुकानें आदि कुर्क करने की कार्रवाई की। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी नगर मौजूद रहे। कुल अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 99 हजार के आसपास बताई जा रही है। ये भी पढ़ें : उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद UP में अलर्ट, पढ़िए-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा.....
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद UP में अलर्ट, पढ़िए-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा..

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद UP में अलर्ट, पढ़िए-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की गला काटकर हत्या के मामला काफी तूल पकड़ गया है। उदयपुर की इस हैवानियतपूर्ण घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश अलर्ट है। सभी थाना पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस को पहले से घटना की जानकारी थी। इसके बावजूद कोई ठोक कदम नहीं उठाए गए। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि घटना पुलिस की नाकामी का परिणाम है। राजस्थान की घटना बेहद दुखद है। इसके लिए हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हत्या के बाद जारी किया था वीडियो इस निर्मम हत्या की यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जनसत्ता दल के मुखिया राजा भैय्या ने भी निंदा की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में 11 और IAS अफसरों के तबादले, बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर बने CD...
बड़ी खबर : यूपी में 11 और IAS अफसरों के तबादले, बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर बने CDO अंबेडकरनगर

बड़ी खबर : यूपी में 11 और IAS अफसरों के तबादले, बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर बने CDO अंबेडकरनगर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार देर शाम अधिकारियों की एक ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। इस क्रम में बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर कुमार (IAS) को अब अंबेडकर नगर सीडीओ बनाकर भेजा गया है। प्रेम प्रकाश मीणा यूपीसीडा कानपुर इसी तरह आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को यूपीसीडा कानपुर, प्रेरणा शर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, घनश्याम मीणा को नगर आयुक्त फिरोजाबाद बनाया गया है। ये भी पढ़ें : UP में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, लखनऊ के मंडलायुक्त, बिजनौर के CDO भी बदले वहीं ज्ञानेंद्र सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम नगरीय, गजल भारद्वाज को नगर आयुक्त सहारनपुर बनाकर भेजा गया है। आईएएस नंदकिशोर कलाल को रामपुर का सीडीओ और पूर्ण वोहरा को बिजनौर जिले का सीडीओ नियुक्त किया गया है। पूर्ण वोहरा बने सीडीओ बिजनौर व...
बांदा में सड़क हादसा, शिक्षिका की मौत-अनुदेशक घायल

बांदा में सड़क हादसा, शिक्षिका की मौत-अनुदेशक घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक सड़क हादसे में डीएम कालोनी में रहने वाली शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं एक अनुदेशक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी समेत कई शिक्षकों ने वहां पहुंचकर दुख जताया। शोकसभा भी हुई। शहर के डीएम कालोनी निवासी थीं शिक्षिका बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कालोनी में रहने वाली सुषमा शिवहरे (43) पत्नी अमित शिवहरे राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकला पुरवा (नरैनी) में अध्यापिका थीं। वह सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थीं। ये भी पढ़ें : हिंसा की साजिश : मजार पर भगवा रंग पोता, हंगामे के बाद पीएसी तैनात शिक्षिका शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में रहने वाले अनुदेशक अशोक साहू के साथ बाइक से घर आ रही थीं। बताते हैं कि अतर्रा रोड पर श्रीन...
PM Modi : उत्तर प्रदेश को पीएम मोदी देंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात

PM Modi : उत्तर प्रदेश को पीएम मोदी देंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को यूपी के जालौन आएंगे। वहां उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे। जानकारी के अनुसार जालौन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भी दौरा करेंगे। यह जानकारी सूचना निदेशक शिशिर ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी का भी दौरा करेंगे। सूचना निदेशक शिशिर ने दी जानकारी उन्होंने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश सरकार के 100 दिनों के कामकाज पर 4 जुलाई को प्रेसवार्ता की जाएगी। वह इस दौरान सरकार के फैसलों की जानकारी देंगे। ये भी पढ़ें : देश को गर्व : मेरठ की बेटी अन्नू रानी का कमाल, भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में जीता गोल्ड पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।...
हिंसा की साजिश : मजार पर भगवा रंग पोता, हंगामे के बाद पीएसी तैनात

हिंसा की साजिश : मजार पर भगवा रंग पोता, हंगामे के बाद पीएसी तैनात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात के चौबेपुर में मंगलवार को उस समय तनाव का माहौल पैदा हो गया, जब एक मजार पर कुछ शरारती तत्वों ने भगवा रंग पोत दिया। इसके बाद वहां जुटे समुदाय विशेष के लोगों ने हंगामा किया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया। बताया जाता है कि कानपुर देहात के चौबेपुर में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया जब गांव में बनी एक मजार को शरारती तत्वों ने भगवा रंग पोत दिया। तनाव की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारी थाना क्षेत्र के बंसठी गांव में यह घटना हुई। कुछ ही देर में यह बात पूरे इलाके में फैल गई। समुदाय विशेष के लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि बंसठी गांव से थोड़ा दूर खेत में मजर है। उसके कुछ हिस्से को शरारती तत्वों ने भगवा रंग से पोत दिया। ये भी पढ़ें : लखनऊ : टीजीटी-पीजीटी अ...
Breaking : घर के चबूतरे पर बैठकर खुद को गोली से उड़ाया, घरवालों के उड़े होश

Breaking : घर के चबूतरे पर बैठकर खुद को गोली से उड़ाया, घरवालों के उड़े होश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कारण पता नहीं चल सका है। गोली की आवाज से इलाके में खलबली मूलरूप से तरगंव के रहने वाले 29 साल के शिवशरण सिंह उर्फ तन्नू ने मंगलवार को घर के चबूतरे पर बैठे हुए खुद को गोली मार ली। उसने कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। साथ ही पता किया जा रहा है कि मृतक के पास तमंचा कहां से आया। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : Breaking...
बांदा : हाईवे पर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बांदा : हाईवे पर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : साथियों के साथ बाइक से ढाबे पर खाना खाने गए व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी का शव हाईवे पर पड़ा मिला है। बताते हैं कि वह अपने साथियों के साथ ढावे पर खाना खाने गए थे। इसके बाद उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी ने साथ गए लोगों पर गंभीर आरोप लगाया हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के मैकुवा डेरा (सरकंडी) निवासी प्रेमचंद्र निषाद (35) बेंदाघाट में बिसात खाना की दुकान चलाते हैं। साथियों का पता नहीं, घटना के बाद से गायब सोमवार को बाइक से अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे। इसके बाद नेशनल हाईवे पर उनका शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि किसी वाहन से टकराकर मौत हुई है, लेकिन साथ गए लोगों का भाग जाना तमाम सवाल पैदा कर रहा है। प्रेमचंद्र जिन रिश...