Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Bijnor News : ‘हर परिस्थिति में दें धैर्य का परिचय’, जेल में महिला बंदियों के लिए खास पहल

New commendable initiative for salvation of women prisoners in Bijnor Jail

समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में श्री नारायण सेवा ट्रस्ट (बिजनौर) की ओर से अध्यक्ष उषा भटनागर के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू हुई। ट्रस्ट की जिला सचिव दीपा काकरान, सदस्य साधना रस्तोगी और पूनम भटनागर आदि ने महिला बंदियों के जीवन में परिवर्तन के लिए कई उदाहरण पेश किए।

महिला बंदियों को जरूरत का सामान भी बांटा

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा धैर्य का परिचय देना चाहिए। फिर चाहे परिस्थितियां कुछ भी हों। ट्रस्ट की ओर से महिला बंदियों को साबुन, शैंपू, तेल, बिस्कुट, चिप्स, बिंदी और चप्पलें वितरित की गईं।

ये भी पढ़ें : Good News : बिजनौर की बेटी काजल ने UPSC में 202वीं रैंक हासिल कर रोशन किया नाम

कार्यक्रम के अंत में जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने महिला बंदियों से कहा कि वे अपनी सोच में परिवर्तन लाएं। सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें और विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को खुश रखें। उन्होंने संस्था के आयोजकों को धन्यवाद दिया। कहा कि उनके प्रयास सराहनीय हैं। इस मौके पर उप कारापाल अरविंद कुमार, श्रीमति कल्पना, डा. केके राहुल, डा. महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : हिंसा की साजिश : मजार पर भगवा रंग पोता, हंगामे के बाद पीएसी तैनात