Banda News : बांदा की बेटी अनुष्का पांडे ने कराटे में जीता पदक
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की बेटी ने प्रदेश स्तरीय जूडो करोटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। दरअसल, जिले के खप्टिहाकला गांव के रहने वाले सुशील पांडे किसान हैं। उनकी बेटी अनुष्का पांडे ने 28 से 30 जून तक आयोजित यूपी योद्धा अकादमी-2022 कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यूपी के सभी जिलों के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में अनुष्का ने कांस्य पदक जीता है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनुष्का की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें : UP : चोर सिपाही के खेल में बड़े भाई ने चलाई गोली, छोटे की मौत...
