Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में चला जलकुंभी हटाओ अभियान, अधिकारियों ने संभाली कमान

Remove water hyacinth campaign in Banda, officers took over command

समरनीति न्यूज, बांदा : जिलेभर में आज जिलाधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व में ‘जल कुम्भी हटाओ-तालाब बचाओ’ अभियान चलाया गया। आज के अभियान के लिए जिले के 50 तालाबों से जलकुंभी सफाई के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। जिलाधिकारी श्री पटेल ने बड़ोखर ब्लाक प्रमुख, उपायुक्त मनरेगा आदि के साथ डिंगवाही में गोद लिए बड़ा तालाब में 4 घंटे तक सफाई की।

82 अमृत सरोवरों का चिह्निकरण

आज जिले में 82 अमृत सरोवरों भी चिह्नित किए गए। बताया जाता है कि 50 तालाबों में जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया था। उन्हीं की देखरेख में आज जलकुंभी हटाओ-तालाब बचाओ नाम से यह अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जलकुंभी तालाब के पानी को सोखकर खुद को हरा-भरा कर लेती है। इसलिए इसे हटाना जरूरी है। बाकी जगहों पर भी अधिकारियों की मौजूदगी में तालाबों की सफाई की गई है।

ये भी पढ़ें : दुस्साहस : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर लुटा, रेलवे कर्मी से डेढ़ लाख की लूट