Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बुंदेलखंड में डकैत और अवैध खनन ही निशाने पर, कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोले नए डीआईजी दीपक कुमार

बुंदेलखंड में डकैत और अवैध खनन ही निशाने पर, कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोले नए डीआईजी दीपक कुमार

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः मेरठ में एसएसपी रहे आईपीएस दीपक कुमार अब चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी बन गए हैं। पुलिस विभाग में ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के लिए पहचाने जाने वाले दीपक कुमार 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 2005 बेच के आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। साफ-सुथरी और ईमानदार छवि है पहचान  लखनऊ के एसएसपी भी रह चुके हैं। बिहार के बेगूसराय में जन्में आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार बनारस यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में बीए करने वाले दीपक कुमार एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पुलिस की नौकरी में लापरवाही उनको कतई पसंद नहीं है। वह दिल्ली से कानून की पढ़ाई भी कर चुके हैं। योग्यता और काबलियत की नहीं कोई कमी   बहुत कम लोग जानते हैं कि वर्ष 2003 में दानिक्स कैडर यानि दिल्ली-अंडमान निकोबार दीप समूह कैडर में उनका चयन हुआ था। इसके बाद उनको दिल्ली पुलिस में एएसपी...
कानपुर के नौबस्ता से इंजीनियर का कार समेत अपहरण, फतेहपुर से मांगी गई फिरौती

कानपुर के नौबस्ता से इंजीनियर का कार समेत अपहरण, फतेहपुर से मांगी गई फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/डेस्कः शहर के श्यामनगर में रहने वाले एक सिविल इंजीनियर के अपहरण का मामला सामने आया है। इस इंजीनियर का उसकी कार समेत अपरहण किया गया है। वहीं परिवार के लोगों ने बिंदकी पुलिस को मामले की जानकारी दी है। दूसरी ओर कानपुर पुलिस का कहना है कि अबतक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, बेटे के अपहरण से परिवार बेहाल है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के रहने वाले सत्यनारायण गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता (35) लखनऊ स्थित एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो) कंपनी में इंजीनियर हैं। कानपुर के श्यामनगर से कार समेत अपहरण   बताते हैं कि वह इस वक्त कानपुर के श्यामनगर इलाके में रहता है और मंगलवार रात कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र से कुछ लोगों ने उसका कार समेत अपहरण कर लिया है। इंजीनियर के पिता का कहना है कि बेटे के अपहर...
बांदा में 22 साल की युवती और 42 साल के व्यक्ति ने जहर खाया, दोनों पहुंचे अस्पताल..

बांदा में 22 साल की युवती और 42 साल के व्यक्ति ने जहर खाया, दोनों पहुंचे अस्पताल..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कुशवाहा नगर मुहल्ला निवासी उमा (22) पुत्री चुनबाद ने गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। इसके बाद उसको लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे। वहां इलाज चल रहा है। गायत्रीनगर में हुई दूसरी घटना   वहीं दूसरी ओर गायत्री नगर मुहल्ला निवासी राकेश कुमार (40) पुत्र अयोध्या ने भी अज्ञात कारणों के चलते बुधवार देर रात को डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। दोनों मामलों में घटना का कारण पता नहीं चला है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं...
बांदा में घर से नाराज छात्रा सीधे पहुंची केन नदी पुल और लगा दी छलांग, मल्लाहों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

बांदा में घर से नाराज छात्रा सीधे पहुंची केन नदी पुल और लगा दी छलांग, मल्लाहों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के सिंहवाहिनी कटरा मुहल्ला में रहने वाली एक छात्रा गुरुवार की सुबह अपने घर से निकलकर सीधे केन नदी पुल पहुंची। कुछ देर खड़े रहने के बाद छात्रा ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद मल्लाहों ने देखा तो वे भी उसकी जान बचाने को नदी में कूद गए और छात्रा को बाहर निकाल लाए। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा की है पास  कटरा में सिंह वाहिनी मंदिर के पास रहने वाले अंजना (16) (काल्पनिक नाम) ने अबकी बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। अगली कक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी चल रही थी। बताते हैं कि गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे छात्रा अपने घर से निकली और सीधे केन नदी के सड़क पुल पर पहुंची। पुल पर पहुंचने के बाद कुछ देर तक छात्रा वहीं खड़ी रही और लोगो...
कानपुर में देर रात बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल, बाबूपुरवा में टेंपो चालक की पिटाई पर हंगामा

कानपुर में देर रात बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल, बाबूपुरवा में टेंपो चालक की पिटाई पर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः टेंपो चालक और तीन युवकों के बीच हुए विवाद के बाद बीती देर रात कानपुर में हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे। दरअसल, शहर के बाबूपुरवा में बुधवार देर रात 3 युवकों ने शौचालय में बंद करके एक आटो चालक को बुरी तरह पीट दिया। चालक के सिर में ईंट-पत्थर भी मारे। आरोप है कि टेंपो चालक को बुरी तरह पीटा गया। उधर, इसकी जानकारी होने पर हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। आटो चालक से मारपीट का मामला  पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कई थानों की फोर्स बुलाकर हालात को संभाला। अधिकारी भी मौके पर डटे रहे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बाबूपुरवा में नई बस्ती में रहने वाला आतिब आटो चालक है और बीती रात करीब 9 बजे बाकरगंज चौराहे पर खटिकाना निवासी शिवा, सुमित समेत एक अन्य युवक ने उससे चारराड चौराहे तक चलने को कहा। वहां पर पैसे न होने की बात कहते हुए उसे खटिकाना तक ले गए। ...
22 की लड़की और 42 की महिला, थाने में पंचायत, फिर पुलिस भी हारी, क्योंकि प्यार अंधा..

22 की लड़की और 42 की महिला, थाने में पंचायत, फिर पुलिस भी हारी, क्योंकि प्यार अंधा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। फिर चाहे उसके रंग-रूप अलग क्यों न हों। यह बात बीते 24 घंटे से औरैया पुलिस थाने में बार-बार सच साबित हो रही है। प्यार का ऐसा पेचिदा मामला पुलिस के सामने आया है कि अब पुलिस भी इससे तौबा करती नजर आ रही है। मंगलवार रात से शुरू हुई पंचायत बुधवार शाम तक जारी है, लेकिन फैसला कुछ नजर नहीं आ रहा है। थक-हारकर पुलिस ने भी लगभग हाथ खड़े कर दिए हैं। यह प्यार एक 21 साल की लड़की और 42 साल की महिला के बीच का है। कुछ ऐसा है पूरा मामला   दरअसल, प्यार के अंकुर फेसबुक पर फूटे और फिर धीरे-धीरे इतना फल-फूल गए कि अब दोनों के बीच समलैंगिक प्रेम की भावनाओं का विशालकाय वृक्ष बन चुका है। दोनों के परिवार वाले और बीच में उलझी पुलिस भी उनको अलग-अलग रहने को तैयार नहीं कर पा रही है। औरैया पुलिस की माने तो बीते जनवरी महीने में कानपुर देहात की एक बा...
अटकलों पर विराम, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

अटकलों पर विराम, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते कई दिनों से चल रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ राहुल ने खुला पत्र भी जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के लिए वह जिम्मेदार हैं। इस्तीफे के साथ खुल पत्र भी  इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। राहुल ने लिखा है कि कांग्रेस के लिए काम करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है और आगे भी जब जरूरत होगी तो वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष पर फैसला जल्द ही हो जाएगा। आने वाले एक सप्ताह में नए पार्टी अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है। ये भी पढ़ेंः ..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी...
बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू से रायपुर जाने के लिए घर से निकला युवक का शव चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में केन नदी से पुलिस ने बरामद किया। सिर और आंख समेत शरीर में चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पूछतांछ की जा रही है। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की हकीकत सामने आएगी। घर से रायपुर जाने के लिए निकला फिर नहीं लौटा   बबेरू कस्बे के भूषण थोक निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र नरोत्तम सिंह एमबीए होल्डर है। वह रायपुर (छत्तीसगढ़) में जॉब करता था। तकरीबन एक वर्ष से वह अपने घर में था। 1 जुलाई को उसने रायपुर जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। देरी से स्टेशन पहुंचने के कारण नीरज की ट्रेन छूट गई। इस पर उसने अपने एक मित्र को फोन कर घर से बाइक लेकर बांदा...
बांदा में शक के घेरे में अपहरण की वारदात,  रातभर खाक छानती रही पुलिस, सुबह खुद घर लौटा व्यसाई का कथित अपह्रत बेटा

बांदा में शक के घेरे में अपहरण की वारदात, रातभर खाक छानती रही पुलिस, सुबह खुद घर लौटा व्यसाई का कथित अपह्रत बेटा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते दिवस शाम को एक युवक के अपहरण की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। अब युवक के परिजनों का कहना है कि उसे अपहरणकर्ता फेंककर गए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वह सुबह खुद लौटकर आया है। इतना ही नहीं पुुलिस यह भी कह रही है कि युवक खुद ही गायब हुआ था और खुद ही लौट आया हैै। पुलिस का कहना है कि अपहरण की बात कहने वाले युवक के फोन की लोकेशन गांव के आसपास बाइपास पर मिल रही थी जबकि वह खुद को कहीं और बता रहा था। पीड़ित का पिता बोला, सफेर कार में ले गए थे बदमाश   बताते चलें कि खबर आई थी कि तिंदवारी के सिंधौली गांव जाते समय एक युवक को सफेद गाड़ी में सवार चार से पांच लोगों ने उठा लिया। उसके साथ मारपीट की। कार तिंदवारी की ओर गई और फिर वापस लौटी। इसके पूर्व तिंदवारी में ही युवक को छोड़ दिया गया। पिता का दावा है कि नशे की हालत में उसका बेटा तिंदवारी थाने के इर्द-गिर्द घूम रहा थ...
कानपुर में रावतपुर क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कानपुर में रावतपुर क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रावतपुर क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे युवक को हैलट में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि शहर के किदवई नगर में रहने वाला सुधांशु (23) अपने साथी अमनपाल (22) के साथ दोस्त के घर नवाबगंज आए थे। दोस्त के घर से पार्टी से लौट रहे थे दोनों  बताया जाता है कि यहां एक पार्टी से दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे रावतपुर क्रासिंग के पास किदवई नगर जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। बताते हैं कि ट्रक ने मोटर साइकिल सवार सुधांशु और अमन पाल दोनों को ही रौंद दिया। अमनपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल सुधांशू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः...