Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के आर्यनगर में स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि बीते ढाई साल से उनका दामाद अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया   मृतका का नाम हर्षिता अग्रवाल (27) था और उनके पति का नाम उत्कर्ष अग्रवाल है जो कि एक कारोबारी है। बताते हैं कि घटना के वक्त कारोबारी की मां रानू फ्लैट में मौजूद थी। आरोप है कि सास और बहू में झगड़ा था और सास पर प्रताड़ना का आरोप था। मृतक हर्षिता के पिता एवं कागज कारोबारी, काकादेव के मोतीनगर अपार्टमेंट निवासी पदम अग्रवाल हैं। आरोपः दो करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहे थे ससुराली उनका आरोप है कि दामाद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से दहेज में दो करोड़ रुपए मांग रहे थे। न देने पर...
कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः टिकरा पांडु नदी पुल पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बाइक सवार 25 हजार के ईनामी बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो रास्ते में बदमाश की बाइक फिसल जाने से वह गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर कई बार फायर झोंके। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने दो फायर बदमाश पर झोंके, जिसमें से एक गोली उसके पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा। बदमाश पर था 25 हजार रुपए का ईनाम सर्विलांस प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के साथ थाना प्रभारी शनिवार को सुबह टिकरा पांडु नदी पुल पर अपराधियों की तलाश में खड़े थे। इसी बीच बाइक में सवार 25 हजार का इनामी बदमाश राजेश कुशवाहा (45) निवासी सेवाग्राम नई बस्ती गोविंद नगर वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर भाग निकला। ये भी पढ़ेंः कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप...
बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक किसान ने कर्ज की चिंता में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनके उपर काफी कर्जा था इसलिए वह तनाव में थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में रहने वाले महेश शुक्ला (46) के पास तकरीबन ढाई बीघा जमीन थी। देहात कोतवाली के महोखर गांव का मामला  उस जमीन में वह खेती-किसानी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान के एक पुत्र राहुल शुक्ला और दो बेटियां सपना और संध्या हैं। मृतक के बड़े भाई रमेश उर्फ गणेश शुक्ला ने बताया है कि मृतक आर्थिक तौर पर परेशान थे। कर्ज की भरपाई की परेशानी और घरेलू समस्याओं के चलते उन्होंने आग लगाकर जान दे दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, कि...
सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पांच शिक्षक, एक बाबू भी शामिल हैं। हादसा डीसीएम और टेंपो की टक्कर से हुआ। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़े गए और उसपर सवार 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। औरैया के सहायल क्षेत्र में डीसीएम-टेंपो की आमने-सामने टक्कर  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालात को काबू में किया। यह हादसा टेंपो और डीसीएम की आमने-सामने हुई तेज टक्कर के चलते हुआ।बताया जाता है कि सहायल थाना क्षेत्र के गपचरियापुर गांव के समीप डीसीएम-टेंपो में  हुई आमने सामने तेज टक्कर में लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखचे उड़ गए और उसपर सवाल लोग ...
बांदा में जहां गूंजनी थीं दो-दो नौनिहालों की किलकारियां, वहां उठीं मां और मासूमों की अर्थियां..

बांदा में जहां गूंजनी थीं दो-दो नौनिहालों की किलकारियां, वहां उठीं मां और मासूमों की अर्थियां..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती युवती को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला महिला अस्पताल, फिर जानकीकंड और इसके बाद सतना के अस्पताल में उपचार कराया गया। पेट में एक बच्चे की मृत्यु हो जाने के कारण हालत गंभीर हो गई और जुड़वा बच्चों समेत मां की भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला अब विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद का बन गया है। बांदा से चित्रकूट-सतना, फिर भी नहीं बच सकी जान  कालिंजर थाने के रक्सी गांव के मजरा कहला निवासी प्रिया (22) पत्नी आदित्य पांडेय गर्भवती थी। उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे थे। दो दिन पूर्व प्रिया को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां उपचार कराया। वहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस...
बांदा में युवक ने पिता को भावुक सुसाइड नोट लिखकर दी जान, कर्जदार किसान भी फांसी पर झूला

बांदा में युवक ने पिता को भावुक सुसाइड नोट लिखकर दी जान, कर्जदार किसान भी फांसी पर झूला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक ह्रदयविदारक घटना के तहत एक इंजीनियरिंग कर चुके छात्र ने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट लिखा और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि छात्र के शव से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने जान देने की वजह लिखी है। पुलिस का कहना है कि यह छात्र नशे की लत से परेशान था और खुद अपने परिजनों के दर्द और दिक्कतों को भी समझ रहा था। उसको एहसास था कि उसकी इस लत की वजह से पूरा परिवार परेशान है लेकिन चाहकर भी वह नशे को छोड़ नहीं पा रहा था। आखिरकार उसने अपनी झंझटों से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। इधर, एक किसान ने भी मवेशी बाड़े में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शहर के शुकुलकुआं का मामला  बताया जाता है कि विकास भवन में सूडा विभाग में लिपिक के तौर पर कार्यरत वीर बहादुर सि...
बांदा के महोखर में डेढ़ सौ साल पुराने कुएं की खुदाई में मिलीं पुरानी बंदूकें-तलवारें, ग्रामीणों को खजाने की उम्मीद

बांदा के महोखर में डेढ़ सौ साल पुराने कुएं की खुदाई में मिलीं पुरानी बंदूकें-तलवारें, ग्रामीणों को खजाने की उम्मीद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिलाधिकारी के कुआं तालाब जियाओ अभियान के तहत कुओं की खुदाई कराई जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्राचीन कुआं खुदाई के दौरान आधा दर्जन पुरानी बंदूकों के टुकड़े (नालें) बरामद हुई हैं। गांव के युवा भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान बंदूकें और तलवारें काफी पुरानी हैं और यह कुआ लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है। उन्होंने कहा कि सभी को उम्मीद है कि अगर कुए और अधिक ढंग से खुदाई कराई जाए तो निश्चित रूप से यहां कीमती चीजें मिल सकती हैं। ग्रामीणों को सोना-चांदी मिलने की उम्मीद  कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है कि कुएं से सोने-चांदी के जेवरात भी मिल जाएं। बाकी ग्रामीणों ने भी यही बातें कहीं। उधर, जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी हुई इनको देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंच गया। खबर पाकर देहात कोतवाली प्रभारी रामाश्रय यादव मौके पर पहुंचे औ...
कानपुर के बड़े होटल गोल्डन पैलेस के मालिक, लापता मामा-भांजे को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से किया बरामद

कानपुर के बड़े होटल गोल्डन पैलेस के मालिक, लापता मामा-भांजे को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से किया बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दो दिन पहले कानपुर शहर से रहस्यमय हालात में लापता हुए होटल गोल्डन पैलेस के मालिक एवं व्यवसाई मामा-भांजे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने दोनों आगरा-एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास से बरामद किया। इस मामले में दोनों के परिजनों ने शहर के नजीराबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते चलें कि शहर के शास्त्री नगर निवासी होटल एवं गेस्ट हाउस मालिक हरमीत सिंह का भांजा रतनदीप पांडू नगर, श्याम ब्रिज अपार्टमेंट शास्त्री नगर निवासी गेस्ट हाउस संचालक हरमीत सिंह का भांजा रतनदीप सिंह, पांडु नगर श्यामब्रिज अपार्टमेंट में परिवार के साथ ररहता है। बुधवार से दोनों थे लापता, परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी रिपोर्ट  बताते हैं फजलगंज इलाके में कबाड़ी मार्केट में उसकी मोटर पार्ट की दुकान है और बीते बुधवार को वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच उसने खुद की तबियत खराब होने की बात बता...
कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप-10 बदमाशों की लगेंगी होर्डिंग्स, थानेदार-सिपाही बाटेंगे वीजिटिंग कार्ड, नए आईजी का ऐलान

कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप-10 बदमाशों की लगेंगी होर्डिंग्स, थानेदार-सिपाही बाटेंगे वीजिटिंग कार्ड, नए आईजी का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईजी कानपुर रेंज का चार्ज संभालने के बाद गुरुवार को 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता की। बरेली के फरीदपुर के मूलरूप से रहने वाले मोहित अग्रवाल काफी सौम्य स्वभाव के सुलझे अधिकारी हैं। गोरखपुर से मकैनिकल इंजीनियरिंग व मुंबई से एमटेक करने वाले मोहित के पिता कृष्ण मोहन अग्रवाल शिक्षक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने परिजनों की इच्छा पूरी करने के लिए आईपीएस बने हैं। उनकी पत्नी प्रेरणा अग्रवाल एक कंपनी में एचआर हेड हैं। उन्होंने बताया कि वह बांदा में डीआईजी और उन्नाव व कानपुर देहात में एसपी रह चुके हैं। इससे अपराधियों के धरपकड़ में होगी आसानी उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराधियों को लगाम कसने की होगी। इसके लिए टाप-10 बदमाशों की होर्डिंग्स चौराहों पर लगवाई जाएंगी। कहा कि चौराहों के साथ ही तहसील स्तर पर भी बदमाशों की सूचियां चस्पा हो...
बांदा के मेडिकल कालेज में सिंचाई मंत्री ने किया पौधरोपण

बांदा के मेडिकल कालेज में सिंचाई मंत्री ने किया पौधरोपण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जनपद के प्रभारी और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को नरैनी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में मुख्यमंत्री के 22 करोड़ पौध रोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए बगरद का पौधा लगाया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने भी पौधरोपण करते हुए सभी से पौध रोपण करने का आह्वान किया। राजकीय मेडिकल कालेज में पौध रोपण करने के बाद प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 करोड़ पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है। इसको हर हाल में पूरा करना है। मुख्यमंत्री के 22 करोड़ पौधे रोपण अभियान का किया शुभारंभ  कुल 80 पौधे मेडिकल कालेज में रोपित किए गए। इनमें अशोक, रुद्राक्ष, पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन आदि के पौध शामिल हैं। डीएम  हीरालाल ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पौधरोपण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पौधरोपण में ...