Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों पहुंचे अस्पताल

बांदा में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों पहुंचे अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में रहने वाले एक दंपति ने आपसी कलह के बाद जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार के अन्य लोग पड़ोसियों की मदद से उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान पति की हालत ठीक बताई जा रही है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। बताते हैं कि कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी रामबाबू ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार सुबह हुई घटना   परिवार में गुड़िया नाम की बेटी है। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच आपसी कलह रहता है। शनिवार सुबह दोनों में फिर विवाद हुआ और इसके बाद पति रामबाबू ने परेशान होकर घऱ में रखा चूहेमार दवा खा ली। इसके बाद दहशत में आई पत्नी ने भी जहर खा लिया। पड़ोसी दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। पत्नी कलावती की मां ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता है। ये भी पढ़ेंः बांदा में हादसे में बेटे की मौत के ...
हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल

हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शुक्रवार को हाईवे पर हुए एक दिलदहला देनेवाले हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा टनकपुर डिपो की बस और कार की टक्कर से हुआ। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर दोपहर को पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहे कार सवार परिवार की गाड़ी और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहा था परिवार  टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी मौके पर पहुंची। बताते हैं कि हादसे में दो वर्ष की एक मासूम बच्ची की हालत गभीर है। बताया जाता है कि कार सवार परिवार अ...
बांदा में संविदा नर्सों ने मानदेय को लेकर जिला अस्पताल में दिया धरना, नारेबाजी

बांदा में संविदा नर्सों ने मानदेय को लेकर जिला अस्पताल में दिया धरना, नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में संविदा स्टाफनर्सों ने 10 माह के मानदेय के लिए धरना दिया। महीने से संघर्ष कर रहीं स्टाफ नर्सों ने शुक्रवार को सीएमएस से मुलाकात भी की। हालांकि सीएमएस ने कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। ट्रामा सेंटर में भी शुक्रवार को स्टाफ नर्सों ने धरना दिया। स्टाफ नर्सों ने संविदा बहाल किए जाने के साथ ही मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। मानदेय और संविदा बहाली की मांग   शुक्रवार को स्टाफ नर्सों ने कार्यालय में सीएमएस डा किशोरीलाल का घेराव किया। जमकर नारेबाजी भी की। स्टाफ नर्सें 10 माह का मानदेय दिलाने की मांग कर रही थीं। साथ ही उनकी मांग थी कि उनकी संविदा बहाल की जाए। बताया कि स्टाफ नर्सों के साथ बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ट्रामा सेंटर में धरना-प्रदर्शन के दौरान स्टाफ नर्सें शिवानी पाल...
बुंदेलखंड में बनकर तैयार हुई फिल्म मास्साब की झोली में दो और अवार्ड

बुंदेलखंड में बनकर तैयार हुई फिल्म मास्साब की झोली में दो और अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः बुंदेलखंड की सरजमीं पर बनकर तैयार हुुई फिल्म मास्साब ने बेहतर प्रदर्शन करते अबतक कई अवार्ड झटके हैं। अब उसे दो और अवार्ड मिले हैं। कलाकारों के अभिनय और उनकी बुद्धिमत्ता ने लोहा मनवा दिया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म ने अलग छाप छोड़ी है। मुंबई में आयोजित किए गए कला समृद्धि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म मास्साब को दो अवार्ड प्राप्त हुए हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के बुंदेलखंड के रहने वाले फिल्म के कलाकार शिवा सूर्यवंशी ने दी। बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्टोरी का पुरस्कार मिला फिल्म मास्साब के डायरेक्टर आदित्य ओम को जहां बेस्ट डायरेक्टर का खिताब दिया गया है वहीं बेस्ट स्टोरी के लिए शिवा सूर्यवंशी को अवार्ड मिला है। फिल्म मास्साब की शूटिंग ज्यादातर बुंदेलखंड के ही ग्रामीण  इलाकों में हुई है। कलाकारों ने अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन करते हुए फ...
बांदा में हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत के बीच बेटी

बांदा में हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत के बीच बेटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हादसे में 11 साल के मासूम बेटे की मौत के बाद आज पिता ने भी दम तोड़ दिया। मजदूर परिवार पर मानो दुखों का पहाड़़ टूट पड़ा है। उधर, इसी हादसे में घायल 18 साल की बेटी मुस्कान अभी कानपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बताते चलें कि बांदा शहर के खुटला मुहल्ला निवासी मोहम्मद अली (30) पुत्र अकबर 11 मार्च को अपने बेटे मोहब्बत (11) और बेटी मुस्कान (18) को बाइक में बैठाकर दतौली (फतेहपुर) रिश्तेदारी में जा रहे थे। 11 मार्च को दतौली के पास ट्रक ने मारी थी बाइक में टक्कर   तभी दतौली (फतेहपुर) के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मोहम्मद अली के पुत्र मोहब्बत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायल पिता-पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर पिता-पुत्री को कानपुर रेफर कर दिया गया था। परिजन दोनों...
अजीबो-गरीबः डाक्टरों ने महिला के पेट से निकाले डेढ़ किलो आभूषण-सिक्के और अन्य सामान

अजीबो-गरीबः डाक्टरों ने महिला के पेट से निकाले डेढ़ किलो आभूषण-सिक्के और अन्य सामान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिम बंगाल में एक बेहद चौंकाने वाला अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। वहां बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के आपरेशन के दौरान डाक्टरों ने उसके पेट से डेढ़ किलो आभूषण, सिक्के और अन्य सामान निकाला है। मीडिया को यह जानकारी खुद डाक्टर ने ही दी। डाक्टर ने बताया है कि महिला के पेट से 5 और 10 रुपए के नब्बे सिक्के, नाक की बालियां, गले की चेन, चूड़ियां, झुमके, घड़ियां, कड़ा और पायल निकाली गई हैं। मानसिक रूप से बीमार है महिला  पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के सरकारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के सर्जन डा सिद्धार्थ बिस्वास का कहना है कि जिस महिला के पेट से यह सामान मिला है उसकी उम्र 26 साल है और वह मानसिक रूप से बीमार है। डाक्टर ने कहा कि ज्यादातर आभूषण पीतल और तांबे के हैं और कुछ सोने के भी हैं। पूछने पर रोने लगती थी महिला   महिला की मां का कहना है ...
विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की हालत बिगड़ी

विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की हालत बिगड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज गुरुवार को यहां मानसून सत्र के आठवें दिन विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत अचानक उस वक्त खराब हो गई। विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान कुर्सी पर बैठ-बैठे उनको कमजोरी महसूस हुई। जानकारी होने पर आनन-फानन में उनको सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालांकि बाद में उनको छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से पहुंचाया सिविल अस्पताल, उपचार के बाद छुट्टी   बताया जाता है कि कार्यवाही के दौरान उनको कमजोरी लगने पर तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको आइसीयू में रखते हुए उनके स्वास्थ्य की पड़ताल की। बाद में उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के दफ्तर भी ले जाया गया। बाद में श्री दीक्षित ने बेहतर महसूस किया और चिकित्सकों ने उनको छुट्टी दे दी। ये भी पढ़ेंः लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना ...
भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, पाकिस्तान के साजिद वित्तमंत्री

भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, पाकिस्तान के साजिद वित्तमंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय मूल की महिला को ब्रिटेन का गृहमंत्री बनाया गया है जबकि पाकिस्तानी मूल के साजिद ब्रिटेन के नए वित्तमंत्री होंगे। दरअसल, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कार्यभार संभालने के बाद अपने मंत्रीमंडल की जिम्मेदारी बांटना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि प्रीति पटेल का जन्म लंदन में ही हुआ है और वह 47 साल की हैं। उनके माता-पिता मूल रूप से भारत के गुजरात प्रांत से थे। बाद में दोनों युगांडा चले गए थे। युगांडा में रहने के बाद उनके माता पिता वर्ष 1960 में ब्रिटेन जा बसे थे। बताते हैं कि प्रीति बहुत ही कम लगभग 20 साल की उम्र में ब्रिटेन की राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गई थीं। इतना ही नहीं वर्ष 2017 में प्रीति पटेल ने अपनी निजी इसराइल यात्रा को लेकर विवाद के बाद इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रीति इसराइल की समर्थक रही हैं। अब...
बांदा के पीलीकोठी में सेंटमैरी स्कूल के दो छात्रों पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बुरी तरह झुलसे, बच गई जान

बांदा के पीलीकोठी में सेंटमैरी स्कूल के दो छात्रों पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बुरी तरह झुलसे, बच गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे को बांदा में एक बड़ा दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। सेंट मैरी स्कूल के दो छात्रों पर पीलीकोठी के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार तेज स्पार्किंग के बाद टूटकर गिर पड़े। इससे बाइक से जा रहे दोनों छात्र बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत यह रही कि विद्युत सप्लाई कट हो गई और दोनों छात्रों की जान बच गई, लेकिन उनके हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्से झुलस गए। दोनों छात्रों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पाकर विद्युत विभाग के एसडीओ और चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अब दोनों छात्रों की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर बताई जा रही है। पीलीकोठी पावर हाउस के सामने हुआ हादसा  बताया जाता है कि सेंट मैरी स्कूल में कक्षा-10 में पढ़ने वाला छात्र सार्थक (16) पुत्र संजीव सेठ अपने साथी 11वीं...
तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में उत्तराखंड के भाजपा विधायक प्रणव चैंपियन का हाथों में तीन-तीन रिवाल्वर और गन लेकर नशे में झूमते हुए डांस का वीडियो तो आपको याद होगा ही, जिसने सोशलमीडिया पर खूब धूम मचाई थी। हालांकि बाद में विधायक जी तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले में सामने आया है। जहां दो युवकों ने विधायक के कारनामों का अनुसरण करते हुए तीन-तीन अवैध देशी तमंचे लेकर पहले स्टाइलिश फोटो खींची और बाद में उनको फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। देशी तमंचों की बेधड़क शोबाजी की फोटो सोशलमीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो देखकर लोग हैरान रह गए। खुलेआम असलहों के प्रदर्शन से लोगों में दहशत भी फैली। बुंदेलखंड से लखनऊ तक वायरल हुईं फोटो   राजधानी लखनऊ तक वायरल इन फोटो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। जांच में पता चला कि ये दोनों फोटो बांदा जिले के द...