Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बुंदेलखंडः हमीरपुर उप चुनाव में 48.10 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से इतना कम..

बुंदेलखंडः हमीरपुर उप चुनाव में 48.10 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से इतना कम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड की हमीरपुर सीट पर सोमवार को हुए उप चुनाव में वोटरों के जोश पर बरसात का असर भारी दिखाई पड़ा। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में शाम तक कुल 48.10 प्रतिशत मतदान हुआ। अब लोगों को 27 सितंबर को आने वाले नतीजों का बेसबरी से इंतजार है। हालांकि बरसात और ईवीएम की खराबी ने जरूर मतदान की रफ्तार को प्रभावित किया। शायद यह भी वजह रही कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार 12 प्रतिशत कम मतदान हुआ। बरसात और बाढ़ का दिखाई दिया असर बताया जाता है कि मतदान के शुरुआती दो घंटे में 9 बजे तक करीब 5.60 प्रतिशत वोट पड़े। इसके बाद 11 बजे तक 13.63 प्रतिशत वोट पड़े। फिर दो घंटे बाद यानि 1 बजे मतदान का प्रतिशत 22.9 प्रतिशत था। दोपहर 3 बजे सभी बूथों पर कुल 32.95 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम बजे मतदान का प्रतिशत 42.05 प्रतिशत था। बाद में जिला निर्वाचन कार्यालय...
बांदा में नाबालिग प्रेमी युगल ने उफनाई केन में लगाई छलांग

बांदा में नाबालिग प्रेमी युगल ने उफनाई केन में लगाई छलांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार शाम को शहर से सटे केन नदी पुल से एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से पहले इस जोड़े ने फिल्मी अंदाज में दुपट्टे से अपने हाथ बांध लिए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, दोनों ने बाढ़ से उफनाती केन नदी में छलांग लगा दी। दोनों के पानी में गिरते ही तेज आवाज पर आसपास मौजूद मल्लाहों का ध्यान उस ओर गया। बिना एक पल की देरी किए मल्लाहों ने दोनों को बचाने के लिए नदी में दौड़ लगा दी। दोनों को डूबने से बचा लिया गया। बाद में पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। घरवालों की डांट-फटकार से हुए अवसादग्रस्त पूछताछ में पता चला कि लड़का जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र मात्र 17 साल है। वहीं लड़की उसी के घर के पास रहती है और उसकी उम्र भी मात्र 15 साल है। दोनों नाबालिग हैं और स्कूल में पढ़ते हैं। आसपास ...
पुरुषों को नौकरी-पैसों को लेकर तो महिलाओं को रिश्तों का तनाव

पुरुषों को नौकरी-पैसों को लेकर तो महिलाओं को रिश्तों का तनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्कः आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जरूरतें और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ जहां पुरुषों को तनाव भरा जीवन जीने को विवश कर रही है, वहीं महिलाओं में रिश्तों को कायम रखने को लेकर चिंता है। इस बात का खुलासा केजीएमयू के चिकित्सकों की एक टीम की ओर से किए गए सर्वे में हुआ है। दरअसल, मानसिक रोग विभाग के चिकित्सकों की इस टीम ने तनाव व उसके मुख्य कारणों पर सर्वे किया था। इसके तहत उत्तर प्रदेश हेल्थ स्ट्रीट रनिंग प्रोडक्ट के सहयोग से महाराजगंज, झांसी, मुजफ्फरनगर और लखीमपुर खीरी जैसे शहरों में लगभग 12 हजार घरों के एक व्यक्ति से  127 सवाल पूछे गए। 50 सदस्यीय टीम ने किया सर्वे चिकित्सकों की इस टीम में शामिल मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीके दलाल के नेतृत्व में 50 सदस्य टीम ने गांव व शहरी क्षेत्रों के लोगों से फीडबैक लिया। इनमें से 93.7 फीसद लोगों ने जो जवाब दिए, उससे टीम ...
हमीरपुर में सदर सीट पर उप चुनाव की वोटिंग जारी

हमीरपुर में सदर सीट पर उप चुनाव की वोटिंग जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः आज सोमवार को जिले की सदर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की वोटिंग जारी है। इस दौरान कुल 4,01,697 मतदाता, मैदान में डटे 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। चुनावों में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 2096 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है। इससे पहले जिला मुख्यालय से भरुआसुमेरपुर गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना की गईं। कौन-कौन है प्रत्याशी   इस सीट पर भाजपा ने पूर्व एमएलसी युवराज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा से डा मनोज प्रजापति, कांग्रेस से हरदीपक निषाद, बसपा से नौशाद अली तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जमाल आलम मंसूरी को मैदान में उतारा गया है। इनके अलावा चार निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। क्यों खाली हुई सीट यह सीट भाजपा के कब्जे मे...
कानपुर में देर रात सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या

कानपुर में देर रात सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते रविवार देर रात कानपुर में एक सट्टा संचालक फजलगंज निवासी वेद प्रकाश जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के व्यस्तम फजलगंज इलाके में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए और आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सट्टा उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे किसी करीबी पर ही शक है। साथियों पर टिकी पुलिस के शक की सुईं घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। मौके पर मौजूद एसपी रीना त्यागी ने बताया है कि घटना को लेकर कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें घटना से कुछ देर पहले मृतक के साथ मौजूद व्यक्ति का नाम भी शामिल है। उन सभी से पूछताछ की जाएगी। कहा कि पुलिस घटना की बारी...
बांदा में संतोष फिर बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, अमित उपाध्यक्ष और संजय संगठन मंत्री

बांदा में संतोष फिर बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, अमित उपाध्यक्ष और संजय संगठन मंत्री

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में रविवार को संतोष गुप्ता 'अनशऩकारी' एक बार फिर भारी मतों से नगर अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं संजय गुप्ता, कृष्ण प्रकाश गुप्ता को निर्विरोध संगठन मंत्री चुना गया है। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चारुचंद्र खरे, सहायक निर्वाचन अधिकारी ज्वाला प्रसाद गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता रहे। इस मौके पर शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के बाद रिजल्ट आने पर सभी चुने गए पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए। श्याम सुंदर वरिष्ठ मंत्री, संदीप-अंकुर व सौरभ बने मंत्री इस दौरान अमित सेठ (सोनू), महेश प्रसाद गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिलीप जैन उपाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह श्यामसुंदर गुप्ता वरिष्ठ मंत्री तथा संदीप गुप्ता अंकुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता व श्रीकृष्ण गुप्ता निर्विरोध मंत्री चुने गए। इसी तरह महामंत्री के पद पर प्रेम गुप्ता ...
रांचीः जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ अलकायदा आतंकी कलीमुद्दीन, तैयार करता था स्लीपर सेल

रांचीः जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ अलकायदा आतंकी कलीमुद्दीन, तैयार करता था स्लीपर सेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, रांचीः झारखंड के जमशेदपुर शहर से रांची एटीएस ने अलकायदा के कुख्यात आतंकी मोहम्मद कलीमउद्दीन को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी को जमशेदपुर के रेलवे स्टेशन के सामने से शनिवार रात को गिरफ्तार किया। आजकल वह मानगो क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ले में रह रहा था। बताते हैं कि पकड़ा गया कलीमउद्दीन बेहद खतरनाक आतंकी है जिसका काम युवाओं को स्लीपर सेल के रूप में तैयार करना था। स्लीपर सेल तैयार करना था काम बताया जाता है कि आतंकी मूलरूप से रांची के चानूकेरा के राड़ा गांव का रहने वाला है। फिलहाल वहां जमशेदपुर के आजादनगर में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। बताया जाता है कि आतंकी कलीमउद्दीन का मुख्य काम पूरे झारखंड में स्लीपर सेल के साथ-साथ युवाओं को जिहाद के लिए तैयार करना था। पुलिस इस आतंकी के बेटे हुजैका की तलाश में यूपी के वाराणसी जा रही है। रांची की एटीएस एसपी का खुलासा पिछले वर्ष जम...
कानपुर में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, फिर धू-धूकर जले दोनों वाहन

कानपुर में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, फिर धू-धूकर जले दोनों वाहन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के नौबस्ता में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटनाक्रम इतना डरावना था कि हर कोई ठहर सा गया। दरअसल, नौबस्ता इलाके में एक ट्रक के नीचे बाइक सवार आ गया। सवार तो बच गया लेकिन ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह से फंस गई। आसपास के लोगों को हादसे का आभास हुआ तो मदद को दौड़कर पहुंचे। बाद में बाइक सवार ने लोगों की मदद से ट्रक के नीचे से बाइक निकालने का प्रयास किया। इससे पहले कि बाइक निकाली जाती उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग दूर हट गए। बाइक से फैली आग से ट्रक भी जल उठा आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची नौबस्ता थाना पुलिस ने फायरब्रिगेड को बुलाकर आग को काबू में कराया। बाद में बाइक को ट्रक के नीचे से निकाला गया। नौबस्ता पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रह...
कानपुर में भट्ठा कारोबारी की पत्नी से चेन स्नेचिंग

कानपुर में भट्ठा कारोबारी की पत्नी से चेन स्नेचिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहींं। आए दिन महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज रविवार को शहर के गोविंदनगर  के व्यस्तम इलाके में एक भट्ठा कारोबारी की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली। घटना से हड़बड़ाई पीड़ित महिला ने शोर मचाकर उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तबतक लुटेरे वहां से दूर जा चुके थे। घटना से इलाके में फैली सनसनी घटना से परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बताया जाता है कि गोविंदनगर में भट्टा कारोबारी आशीष सचान की पत्नी स्मिता सचान निवासी बर्रा विश्व बैंक, किसी काम से गई थीं। इसी दौरान उनसे साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गई। बीते दिनों पुलिस परिजन बने थे शिकार घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताते चलें  कि बीते दिनों पुलिस कर्मियों के परि...
यूपी में 21 अक्टूबर को उपचुनाव, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावों की भी घोषणा

यूपी में 21 अक्टूबर को उपचुनाव, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावों की भी घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने आज शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के साथ ही यूपी समेत अन्य राज्यों की कुल 64 सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेसवार्ता में की। बताया कि हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए 1.3 लाख ईवीएम लगाई गई हैं। इसी तरह महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए मतदान होगा और वहां 1.8 लाख ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं। 4 अक्टूबर तक उम्मीदवार करा सकते हैं नामांकन दोनों राज्यों में उम्मीदवारों के नामांकन कराने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर निर्धारित है। वहीं 7 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। बताते चलें कि महाराष्ट्र में कुल 8.9 करोड़ मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। वहीं हरियाणा में 1...