Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

यूपी में इन 11 सीटों पर चुनावी रण, 9 पर काबिज सत्तारुढ़ भाजपा को विपक्षी चुनौती

यूपी में इन 11 सीटों पर चुनावी रण, 9 पर काबिज सत्तारुढ़ भाजपा को विपक्षी चुनौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनाव आयोग द्वारा आज यूपी में होने वाले उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यूपी में 11 सीटों पर उप चुनाव होगा। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे आ जाएंगे। बता दें कि 12वीं सीट (हमीरपुर) के लिए उप चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इन सीटो के लिए 27 सितंबर से अधिसूचना जारी हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर होगी। 7 अक्टूबर तक सभी प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इन 11 सीटों के लिए फुंका है चुनावी बिगुल यूपी में जिन 11 सीटों पर उप चुनाव होने हैं उनमें लखनऊ की कैंट सीट, कानपुर की गोविंदनगर सीट, चित्रकूट जिले की मानिकपुर सीट, प्रतापगढ़ की सदर सीट, रामपुर की सदर सीट, सहारनपुर की गंगोह सीट, अलीगढ़ की इगलास सीट, बाराबंकी की जैदपुर सीट, बहराइच की बलहा सीट, मऊ की घोसी सीट तथा अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट शामिल हैं। इनमें से रामपुर की सदर सीट ...
बांदा में पोता ही निकला दादा का हत्यारा, जमीन के लिए कत्ल

बांदा में पोता ही निकला दादा का हत्यारा, जमीन के लिए कत्ल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रिश्तों के कत्ल की एक बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी मोतीलाल पाल (75) की निमंत्रण से लौटते वक्त हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध मोतीलाल पाल का हत्यारा कोई ओर नहीं, बल्कि उसी का पोता प्रदीप उर्फ पप्पू है। अब पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा है। एक दिन पहले खेत में मिला था शव इस मामले में थानाध्यक्ष पैलानी दिनेश सिंह ने बताया है कि पप्पू जमीन के बंटवारे को लेकर दादा से विवाद करता रहता था। शुक्रवार को भी उसने विवाद किया। किसी तरह परिवार के लोगों ने उसे शांत कर दिया। बाद में उसने अपने दादा मोतीलाल पाल को खेत पर सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पैला...
बांदा में कानपुर हाइवे पर बाढ़ में बह गया इनोवा सवार मुस्लिम परिवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

बांदा में कानपुर हाइवे पर बाढ़ में बह गया इनोवा सवार मुस्लिम परिवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में यमुना, केन और बेतवा नदियों में आई बाढ़ अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। बांदा से कानपुर जाने वाले राजमार्ग पर चिल्ला पुल के आगे ललौली की ओर आज एक कार सवार मुस्लिम परिवार अनहोनी का शिकार होते-होते बच गया। पानी में डूब चुकी कार को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर घसीटा। कार में पानी भर चुका था। किसी तरह उसमें सवार दो बेटियों और एक वृद्ध महिला को बाहर निकाला गया। वहीं कार में सवार दो पुरुषों ने भी किसी तरह अपनी जान बचाई। सतना के युनुस कुरैशी का था परिवार बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के सतना के खूंथी मोहल्ले की गली नंबर-2 में रहने वाले युनुस कुरैशी पुत्र मोहम्मद याकूब कुरैशी अपनी मां अफरोज खान (72) और बेटी इलमा (14) और भतीजी 10 साल की मिसकट के साथ इनोवा कार से कानपुर जा रहे थे। उनका कहना है कि वह कानपुर में हार्ट पेसेंट मां का इलाज कराना था। इसी बीच चिल्ला...
बड़ी खबरः सहारनपुर में BJP विधायक के आवास पर भाजपा नेत्री ने आत्मदाह का प्रयास किया

बड़ी खबरः सहारनपुर में BJP विधायक के आवास पर भाजपा नेत्री ने आत्मदाह का प्रयास किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जिसमें आज शनिवार को एक महिला भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवासीय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि उन्हें बचा लिया गया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल भेजा गया है। उनको बचाने में भाजपा नगर अध्यक्ष की भी हालत बिगड़ गई है। उनको भी अस्पताल भेजा गया है। विधायक पर परिजनों पर झूठे मुकदमें लिखाने का आरोप बताते हैं कि महिला भाजपा नेता शशि त्यागी पार्टी की कद्दावर नेता हैं और जिला पंचायत सदस्य भी हैं। शुक्रवार को उन्होंने देवबंद में विधायक ब्रेजश सिंह के आवास के सामने सुबह 10 बजे आत्मदाह की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने इसे हल्के में लिया। आज जैसे ही वहां पहुंचकर शशि ने खुद पर मिट्टी का तेल डाला, पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पुलिस ने भाजपा नेत...
बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी के खिलाफ शुक्रवार शाम को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्तिका की याचिका पर अदालत के आदेश पर रामजन्म भूमि थाना पुलिस ने इकबाल अंसारी के साथ-साथ एक अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 504, 505 (2) तथा 506 के तहत मुकदमा लिखा है। बता दें कि वर्तिका सिंह ने धारा 156/3 के तहत अदालत में याचिका दायर की थी। पहले इकबाल अंसारी ने लिखाई थी रिपोर्ट बताया जाता है कि कुछ पहले पूर्व अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने अयोध्यान में बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी से उनके घर पर जाकर  मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया था। नौबत हाथापाई तक जा पहुंची थी। मामले में इकबाल अंसारी ने पहले वर्तिका के खिलाफ राम जन्म भूमि थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्तिका ...
चिन्मयानंद ने कबूला जुर्म, मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, शर्मिंदा हूं.! गिरफ्तारी के बाद जेल..

चिन्मयानंद ने कबूला जुर्म, मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, शर्मिंदा हूं.! गिरफ्तारी के बाद जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः भाजपा सरकार में पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद यानि कृष्णपाल सिंह को आखिरकार एसआईटी ने शुक्रवार को छात्रा से रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस ने चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने वाले पीड़िता के परिचित तीन युवकों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस मामले में पीड़िता का भी नाम आ रहा है। उधर, गिरफ्तार करने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंची एसआईटी टीम ने चिन्मयानंद को हिरासत में ले लिया। वहां से चिन्मयानंद को सीधे मेडिकल ट्रामा सेंटर ले गई, फिर कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हाल ही में दर्ज हुए थे पीड़ित छात्रा के 164 के बयान इस दौरान कोर्ट परिसर से लेकर ट्रामा सेंटर तक भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। एसआइटी प्रभारी नवीन अरोड़ा के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रह...
बांदा में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर के पास वारदात

बांदा में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर के पास वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार रात एक निमंत्रण से घर वापस लौट रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी से प्रहार करके नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात मृतक के घर से कुछ दूरी पर ही हुई। वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का मानना है कि हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। उधर, इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मान रही वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के गांव सांडी के मजरा कारिंदा डेरा के रहने वाले मोतीलाल पाल (60) पुत्र चुनकाई एक किसान थे। वह शुक्रवार देर रात गांव में ही एक निमंत्रण से लौटकर घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही उन्हीं के खेत में अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार करके उनकी हत्या कर दी। हत्यारों ने उनपर कई वार किए। गांव के लोगों ने उनके शव को देखा तो परिजनों को जानकारी दी। प...
बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां के खुरहंड गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक रात में अपने खेतों की रखवाली कर रहा था। सुबह लोग वहां से निकले तो उसका शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही बात सामने आएगी। खेतों के पास से निकली है रेलवे लाइन बताया जाता है कि गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में रहने वाले समर प्रताप वर्मा (29) पुत्र श्रीकांत वर्मा गुरुवार शाम रोज़ की तरह अपने खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। उनका खेत बांदा-चित्रकूट रेलवे लाइन के किनारे पड़ता है। कहा जा रहा है कि किसी वक्त वह वहां गुजरने वाली ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। बाद में उनका शव...
हमीरपुर में पिता की मौत से बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़, आकाशीय बिजली बनी काल

हमीरपुर में पिता की मौत से बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़, आकाशीय बिजली बनी काल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत ने पूरे परिवार को बेहाल कर दिया। बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि जिले के बिवार थाना क्षेत्र के उमरी गांव के रहने वाले हल्के यादव (45) खेती के काम से भैंस लेकर खेत पर गए थे। मौसम खराब था और इसी दौरान तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली उनके उपर आ गिरी। लोगों के पहुंचने से पहले तोड़ चुके थे दम आसपास के खेतों में मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन तबतक हल्के यादव दम तोड़ चुके थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हल्के यादव अपने परिवार के मुखिया थे और पूरे परिवार का पालनपोषण उन्हीं के जिम्मे था। परिवार के सामने जीवनयापन की समस्या भी खड़ी हो गई है। उधर, आकाशीय बिजली भी प्राकृतिक आपदा के दायरे में आती है, इसलिए पीड़ित परिवार को सरका...
लखनऊ में युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

लखनऊ में युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में ठठेरी मोहल्ला डालीगंज में शुक्रवार को दिलदहला देने वाली घटना हुई। एक युवकर ने अपनी प्रेमिका को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। शादी का दबाव बना रहा था युवक मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ला डालीगंज के एक घर पड़ोस के लोगों को दो गोलियां चलने की आवाजें आईं। जाकर देखा तो मौके पर दो लोग खून से लतपत पड़े थे। बाद में पुलिस ने उनको अस्पताल भिजवाया। मामले में मृतक युवक का नाम मदन लाल (26) है जबकि युवती का नाम वंदना चौधरी (23) है। दोनों बस्ती जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। बताया...