Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

चिन्मयानंद पर रेप-यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा गिरफ्तार, जेल भेजी गई

चिन्मयानंद पर रेप-यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा गिरफ्तार, जेल भेजी गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लॅा छात्रा को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे शाहजहांपुर की सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय छात्रा रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। सूत्रों का कहना है कि उसे सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल इसके बाद डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से शाहजहांपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जा रहा है भाजपा नेता चिन्मयानंद से 5 करोड़ रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों में छात्रा का भी नाम है। तीन आरोपी युवकों को एसआईटी पहले ही गि...
हरदोई में पुलिस जीप पलटने से दरोगा-सिपाही घायल, बची जान

हरदोई में पुलिस जीप पलटने से दरोगा-सिपाही घायल, बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, हरदोईः बिजली पोल से टकराकर एक पुलिस जीप पलटा खा गई। इससे एक दरोगा और चार सिपाही घायल हो गए। जिले के पाली थाने के दरोगा हमराही बल के साथ पुलिस जीप से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार सुबह करीब 5 बजे अचानक नील गाय सामने आने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसे बचाते-बचाते उसने जीप से नियंत्रण खो दिया। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जीप को खींचकर थाने लाया गया है। नील गाय को बचाने में हुआ हादसा जीप बिजली के पोल से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पुलिस जीप में सवार एसआई शिवप्रसाद, सिपाही राजीव कुमार व शिवकुमार समेत चालक खालिद घायल हो गया। बताते हैं कि इस दौरान एसआई शिवप्रसाद व चालक के हाथ व पैर में चोट आई है। वहीं जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि दोनों को मामूली चोटें आई हैं। उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद थाने को...
फतेहपुर में दिव्यांग की संदिग्ध हालात में मौत, भाई पर आरोप

फतेहपुर में दिव्यांग की संदिग्ध हालात में मौत, भाई पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में कंहिजरा गांव निवासी बीमार अविवाहित दिव्यांग वृद्ध संतोष पांडे की मंगलवार शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह गांव में अपने भाई अजय पांडे के साथ रहते थे। उनकी मौत की खबर पाकर हमीरपुर में रहने वाले तीसरे भाई विनय पांडे गांव पहुंचे। बताया जाता है कि विनय ने काफी हंगामा किया और छोटे भाई अजय पर हत्या का आरोप लगाया। इतना ही नहीं थाने में भाई की हत्या की तहरीर भी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन माह से दिव्यांग बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि मृतक संतोष पांडे दिव्यांग होने के साथ-साथ अविवाहित भी थे। वह शुरू से ही छोटे भाई अजय के साथ रहते थे जबकि तीसरे भाई विनय कुमार, जिला हम...
अमिताभ बच्चन ने दादा साहब फाल्के अवॅार्ड पर कुछ यूं दी अपनी प्रतिक्रिया..

अमिताभ बच्चन ने दादा साहब फाल्के अवॅार्ड पर कुछ यूं दी अपनी प्रतिक्रिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मंगलवार को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड' देने की घोषणा की गई। सभी जानते और मानते भी हैं कि हिंदी सिनेमा में अपने योगदान को लेकर बिग बी इस सम्मान के हकदार हैं। वह पहले ही बेस्ट एक्टर के लिए 4 बार नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं। बिग बी अपने शानदार अभिनय से एक नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों को प्रभावित कर रहे हैं। इसी फरवरी माह में सिनेमा में अपने 5 दशक पूरा कर चुके अमिताभ बच्चन ने 15 फरवरी को ही अपने कैरियर की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी। बिग बी ने भी अपने अंदाज में दी प्रतिक्रिया अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवार्ड दिए जाने की घोषणा सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की। यह जानकारी जावड़ेकर द्वारा ट्वीट करते हुए दी गई। इसके बाद दुनियाभर से बिग बी के फैन उनको बधाईयां दे रहे हैं। अमिताभ बच्चे ...
बांदा में हादसाः ARTO कानपुर रेफर, सिपाही की मौत-दो और गंभीर

बांदा में हादसाः ARTO कानपुर रेफर, सिपाही की मौत-दो और गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार तड़के सुबह हुए भीषण हादसे में बांदा के एआरटीओ की जीप, खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में बैठे एआरटीओ उदयराम और चार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। वहां से एआरटीओ को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं विभाग के सिपाही लल्लूराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरटीओ विभाग के शेष दो कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। गिरवां थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हादसा बताया जाता है कि एआरटीओ उदयराम अपनी टीम के साथ तड़के सुबह करीब 3 बजे जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जीप वहां सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। इससे जीप में सवार एआरटीओ और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को पहुंचाया जिला अस्पताल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्प...
चिन्मयानंद केसः पीड़िता को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, एसआईटी ने लिया था हिरासत में

चिन्मयानंद केसः पीड़िता को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, एसआईटी ने लिया था हिरासत में

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः चिन्मयानंद पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। शाहजहांपुर की अदालत ने पीड़िता की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। इसपर 26 सितंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर रेप और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली इस छात्रा को मंगलवार को एसआईटी की टीम ने हिरासत में ले लिया था। बता दें कि छात्रा का नाम चिन्मयानंद से 5 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोपों में आ रहा है। तीन युवकों को पहले ही भेजा जा चुका जेल एसआईटी पहले ही छात्रा के परिचित तीन युवकों को जेल भेज चुकी है जिनमें से दो आरोपी सचिन और विक्रम को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। बताया जाता है कि हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका स्वीकार न होने के बाद छात्रा ने शाहजहांपुर जिला जज की कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर कोर...
कैबिनेट बैठकः उपनिदेशक सेवा योजन राजीव यादव निलंबित, 20 प्रस्ताव पास

कैबिनेट बैठकः उपनिदेशक सेवा योजन राजीव यादव निलंबित, 20 प्रस्ताव पास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में आज मगंलवार को 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई। साथ ही अनुशासनहीनता को लेकर उप निदेशक सेवायोजन राजीव यादव के निलंबन संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। बताते चलें कि राजीव यादव पर सरकार के विरुद्ध बयानवाजी के आरोप लगते रहे हैं। इसी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही थी। उनको फेसबुक पर सरकार की आलोचना का दोषी पाया गया था। शिक्षा विभाग के निदेशालय एक छतरी के नीचे  इसके साथ ही शिक्षा विभाग के सभी निदेशालय को एक छतरी में लाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। यह प्रस्ताव भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अब शिक्षा विभाग के सभी निदेशक एक महानिदेशक के अधीन काम करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी विभागों के कैबिनेट मंत्री और सचिव भी मौजूद रहे। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। इस...
हैवानियतः बांदा में 2 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

हैवानियतः बांदा में 2 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बच्चियों से हैवानियत की घिनौनी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शहर के कैलाशपुरी मोहल्ले में पड़ोसी युवक द्वारा दो साल की मासूम बच्ची से रेप की  घिनौनी वारदात सामने आई है। घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है। वहीं मासूम की हालत बेहद नाजुक है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि जिस मकान में बच्ची का परिवार रहता है उसी में आरोपी युवक भी किराए पर रहता है। 21 सितंबर को हुई थी वारदात उसने 21 सितंबर को बच्ची के साथ रेप किया और रक्तरंजित हालत में छोड़कर फरार हो गया। मां बच्ची की चीख सुनकर दौड़ी तो वह आरोपी युवक  बुद्धलाल के कमरे में रक्तरंजित हालत में पड़ी थी। इस दौरान आरोपी युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी है। दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह का कह...
सैफई मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

सैफई मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः बीती रात सैफई मेडिकल कालेज की महिला जूनियर डाक्टर वंदना शुक्ला ने करीब 12 बजे अपने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी लेकिन अभी तक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वह मूल रूप से गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर 12 के रहने वाले केके शुक्ला की बेटी थीं। सुबह सपाठियों में उनके द्वारा फांसी लगाने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि इससे पहले भी एक जूनियर डाक्टर द्वारा सुसाइड का प्रयास किया जा चुका है। पैथलॅाजी से कर रही थीं एमडी की पढ़ाई वंदना पैथलॉजी विभाग से एमडी की पढ़ाई कर रही थीं। सुबह उनका शव कमरे में लटकता हुआ देखकर उनकी सहपाठियों में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर सैफई पुलिस उपाधीक्षक मस्सा सिंह तथा कोतवाली प्रभारी चंद्रदेव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी...
दो IPS अफसरों पर गिरी गाज, 3 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक

दो IPS अफसरों पर गिरी गाज, 3 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को हटाते हुए नई तैनाती दी है। दो जिलों के एसपी पर कार्रवाई की गाज गिराते हुए उनको डीजीपी दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं एक पुलिस अधीक्षक को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस क्रम में सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर और पीलीभीत के पुलिस कप्तान हटाए गए हैं। आईपीएस अभिषेक दीक्षिक को पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अबतक पीएसी 35वीं वाहिनी सेनानायक पद पर तैनात थे। पीलीभीत, सिद्धार्थनगर और मिर्जापुर में बदलाव वहीं आईपीएस विजय ढुल को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर बनाया गया है। वह अबतक एसपी मानवाधिकार (लखनऊ) थे। इसी तरह आईपीएस धर्मवीर सिंह को सिद्धार्थनगर एसपी के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर बनाया गया है। वहीं पीलीभीत मनोज सोनकर को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी तरह एसपी मिर्जापुर रहे अवधेश पांडे को भी ...