Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

लखनऊ-दिल्ली और एनसीआर में हल्का भूकंप, घरों से निकले लोग

लखनऊ-दिल्ली और एनसीआर में हल्का भूकंप, घरों से निकले लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज मंगलवार शाम को दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखनऊ में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। हालांकि, अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले सोमवार को गुजरात के कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार शाम महसूस हुए झटके भूकंप के झटकों के बाद से लोगों में डर सा फैल गया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। यूपी के मुरादाबाद और लखनऊ में करीब 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इसके बाद लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि इस भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर सामने ...
यूपी सरकार पराली पर सख्त, 178 किसानों पर FIR, 7 लेखपाल निलंबित

यूपी सरकार पराली पर सख्त, 178 किसानों पर FIR, 7 लेखपाल निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः वायु प्रदूषण पर रोक के लिए सरकार ने सख्त संदेश देने का काम किया है। पराली जलाने वालों को रोकने में लापरवाही बरतने वालों पर तगड़ी कार्रवाई की है। जहां एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं 7 लेखपालों को पराली जलाने पर रोक में नाकाम रहने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं कुल 178 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में कुल 189 किसानों को नोटिस देकर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सरकार ने कार्रवाई के क्रम में मथुरा में दो, बुलंदशहर में एक और हरदोई में प्राविधिक सहायक समेत चार लेखपालों को निलंबित किया गया है। प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई वहीं पीलीभीत जिले में लापरवाही पर एक दारोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही दर्जनों किसानों के साथ ही मकान-दुकान बनवाने वालों के साथ ही फैक्ट्री संचालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। गोरखपुर में...
हमीरपुर में इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर समेत बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले

हमीरपुर में इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर समेत बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले के पांच इंस्पेक्टर और कई सब इंस्पेक्टर समेत बड़े पैमाने पर पुरुष व महिला सिपाहियों का तबादला किया है। इनमें कुछ को महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी गई है। वहीं कुछ को साइड लाइन भी किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादलों से महकमे में खलबली सी मच गई है। इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादलों की सूची बड़े पैमाने पर तबादलों से विभाग में हड़कंप बताया जा रहा है कि काम की परफारमेंस को देखते हुए तबादले किए गए हैं। हमीरपुर में बड़े पैमाने पर हुए पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर महकमे में हड़कंप मच गया है। विभाग में पूरे दिन तबादलों को लेकर चर्चा होती रही। एक ही जमे थे लंबे समय से कुछ पुलिसकर्मी बताया जाता है कि पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर काम ठीक नहीं होगा तो किसी को भ...
बांदा में हादसाः ट्रक-डंफर की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

बांदा में हादसाः ट्रक-डंफर की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में एक ट्रक और डंफर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इनमें एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क पर बालू के ओवरलोड खड़े ट्रक के कारण हुआ। दूसरे ट्रक में भी गिट्टी लदी हुई थीं। बताते चलें कि एसओ तिंदवारी आलोक सिंह का कहना है कि सोमवार देर रात रात तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव जौहरपुर के पास एक ढाबे के सामने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से एक बालू का ओवरलोड बालू लदा ट्रक खड़ा था। खड़े ट्रक में न बैक लाइट, न कोई रेडियम देर रात कबरई से गिट्टी लेकर अमेठी जा रहे डंपर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। खड़े ट्रक की न लाइट जल रही थी और न उसपर कोई रेडियम लगा था। इस कारण डंफर चालक ट्रक को देख नहीं सका। टक्कर से खलासी अजीम निवासी ...
बांदाः प्रधान निकला मास्टर माइंड-बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से रंगदारी का मामला, तीन गिरफ्तार

बांदाः प्रधान निकला मास्टर माइंड-बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से रंगदारी का मामला, तीन गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लगभग 5 दिन पहले बसपा सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार एवं बेहद नजदीकी माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह से 13 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस पूरे मामले का मास्टर माइंड चित्रकूट का एक ग्राम प्रधान निकला, जिसने साफ्ट टारगेट समझते हुए पैसे वाले लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह को शिकार बनाना चाहा। इसमें ग्राम प्रधान ने फेक आईडी पर सिम कार्ड तक लिया। इस पूरे मामले में दो और शातिर लोग शामिल रहे। यह सभी अब पुलिस की हिरासत में हैं। बताते हैं कि सभी ने अपना जुर्म कबूल किया है। साफ्ट टारगेट समझकर हथियाना चाहते थे मोटी रकम पुलिस द्वारा सभी को जेल भेजा जा रहा है। इस घटनाक्रम का खुलासा खुद जिले के एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया। बताया जाता है कि लगभग पांच दिन पहले बांदा क...
चित्रकूट में कोतवाली के पास लाखों की नगदी-जेवर चोरी

चित्रकूट में कोतवाली के पास लाखों की नगदी-जेवर चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः कर्वी कोतवाली के ठीक पीछे एक सेवानिवृत फौज के घर से चोरों ने लाखों की चोरी की घटना कर डाली। रविवार रात हुई इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी। चोरी वाला घर बीते करीब सप्ताहभर से सूना था और परिवार के लोग पैतृक गाव गए हुए थे। बताया जाता है कि मूलरूप से पहरा तरावं निवासी बलवीर सिंह फौज में नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। कर्वी कोतवाली के पीछे जगदीशगंज में मकान बनाकर पत्नी रुकमिनी, बेटी पिंकी के साथ रहते हैं। घर के लोग गए थे बाहर 14 नवंबर को बलवीर परिवार के साथ अपने गांव पहरा चले गए थे। सोमवार को पड़ोसियों ने छत का जाल टूटा हुआ देखा तो गृहस्वामी को जानकारी दी। घर पहुंचे बलवीर के होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली पड़ी थीं। निरीक्षण करने पहुंचे कोतवाल एके सिंह का कहना है कि 60 हजार नकदी समेत लगभग 7 लाख का माल चोरी होने की तहरीर मिली ह...
फतेहपुर में वैन टकराने से 3 शिक्षक घायल, कानपुर रेफर

फतेहपुर में वैन टकराने से 3 शिक्षक घायल, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मारूति वैन आपस में टकार गईं। एक वैन में शिक्षक बैठे थे तो दूसरी वैन छात्रों को लेने जा रही थी। वैन में सवार आठ शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे जो हादसे में घायल हो गए। घायलों में 3 को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेज दिया गया है। बताया जाता है कि फतेहपुर के बिंदकी के सीपीएस (चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल) के आठ शिक्षक-शिक्षिकाएं मारुति वैन से सोमवार सुबह कानपुर से बिंदकी स्कूल जा रहे थे। बाल-बाल टला बड़ा हादसा रास्ते में औंग थाना क्षेत्र में छिवली गांव के पास एसेंट पब्लिक स्कूल की वैन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार अचानक दूसरी लेन में पहुंच गई। शिक्षकों से भरी वैन क्षतिग्रस्त होकर पलटते-पलटते बची। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वैन में फंसे शिक्षकों ...
पीएफ घोटालाः आज से दो दिन काम नहीं करेंगे बिजली इंजीनियर-कर्मचारी

पीएफ घोटालाः आज से दो दिन काम नहीं करेंगे बिजली इंजीनियर-कर्मचारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः पीएफ घोटाले के विरोध में आज से बिजली अभियंता और कर्मचारी दो दिन तक काम नहीं करेंगे। पूरे प्रदेश में अभियंता और कर्मचारी 18 व 19 नवंबर को अपनी उपस्थिति तो दफ्तर में दर्ज कराएंगे, लेकिन कामकाज नहीं करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएफ घोटाले की जांच पूरी तरह से असंतोषजनक है। घोटाले की जांच पर जताया असंतोष उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले में पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन व अन्य आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही सरकार की घोषणा के 15 दिन बाद भी सीबीआई (CBI) जांच शुरू न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान लखनऊ में सभी अभियंता-कर्मचारी सुबह 11 बजे शक्ति भवन पर एकत्रित होंगे। ये भी पढ़ेंः ललितपुर में भाभी ने सो रहे देवर को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर किया ऐसा.. ...
फतेहपुर में घर में लगी आग में जिंदा जलीं मासूम बुआ-भतीजी

फतेहपुर में घर में लगी आग में जिंदा जलीं मासूम बुआ-भतीजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः जिले के मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में आग लगने से दो मासूम बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजी लगती थीं। साथ में घर की पूरी गृहस्थी और मवेशी भी जलकर राख हो गए। दमकल की गाड़ियों जबतक मौके पर पहुंची, तबाही हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छप्पर के नीचे खेल रही थीं बच्चियां बताया जाता है कि चितौरा गांव निवासी ननका अपनी पत्नी फूल दुलारी और परिवार के बाकी लोगों के साथ खेत में धान काटने गए थे। घर पर 8 साली की उनकी बेटी गौरी और 6 साल की बेटी श्वेता रुक गईं। बताते हैं कि गौरी घर के बाहर खेलने चली गईं। इसी दौरान श्वेता ने पड़ोस में ही रहने वाले चाचा विजय की चार साल की बेटी रजनी को खेलने को बुलाया। रिश्ते में बुआ-भतीजी दोनों बच्चियां मकान की पक्की...
चित्रकूट में पत्नी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा दुकानदार

चित्रकूट में पत्नी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा दुकानदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुई एक हिला देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया। एक सब्जी दुकानदार ने पत्नी से झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बताया जाता है कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शोभा सिंह का पुरवा में सूरजभान (50) अपनी आशा (45) के साथ रहते थे। वह सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीती रात दोनों में हुआ था विवाद आसपास के लोगों की माने तो दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार देर रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। सुबह घर पर सन्नाटा पसरा रहा। पड़ोसियों घर में झांककर देखा तो वहां आशा क...