Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

लखनऊ में न्यायालय परिसर में बमों से हमला, कई वकील घायल

लखनऊ में न्यायालय परिसर में बमों से हमला, कई वकील घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के जिला सत्र न्यायालय में आज गुरुवार को बदमाशों ने एक दुस्साहिक घटना करते हुए दिन में दोपहर बम फेंककर हमला कर दिया। बताते हैं कि यह हमला लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी को निशाना बनाते हुए किया गया था। इसमें वे बुरी तरह से घायल हुए हैं। इतना ही नहीं हमले में कई अन्य वकील भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि संजीव लोधी पर बदमाशों ने 10 बमों से हमला किया है जिसमें से 3 ही बम फटे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान कई अन्य वकीलों को भी चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की बताया जाता है कि लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर-3 पर गुरुवार दोपहर बदमाशों ने लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम फेंके। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक बम फटा। कई वकील घायल हुए। वारदात को अंजाम दे...
यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर में घुस गई। इससे बस सवार 16 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सात यात्रियों की हालत बेहद नाजुक है जिनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताते हैं कि बस में कुल 90 यात्री सवार थे। हादसा तेज रफ्तार के कारण इतना जबरदस्त था कि पूरी की पूरी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार देर रात हुआ हादसा बस को कंटेनर से अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार प्राइवेट बस फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र में भदान के पास ख...
लखनऊः सेलोटेप में लिपटा था ढाई करोड़ का सोना, अमौसी एयरपोर्ट पर तस्कर चढ़ा हत्थे

लखनऊः सेलोटेप में लिपटा था ढाई करोड़ का सोना, अमौसी एयरपोर्ट पर तस्कर चढ़ा हत्थे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर बुधवार को कस्टम विभाग ने दुबई की फ्लाइट से लखनऊ लाया गया करोड़ों के सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस सोने को तस्करी करके लाया जा रहा था। कस्टम को सोना सेलो टेप में लिपटा हुआ मिला। सोने के कुल 50 बिस्कुट मिले हैं जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 47 लाख रुपए बताई जा रही है। टीम तस्कर से पूछताछ में जुटी है। बताया जाता है कि बुधवार को दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया फ्लाइट राजधानी के मलिहाबाद का रहने वाला सूरज कुमार आया था। नियमतः उसकी तलाशी हुई। सेलोटेप में लिपटाकर रखा था करोड़ों का सोना उसके पास से कुछ नहीं मिला, लेकिन उसके सूटकेस में सोने के 50 बिस्कुट मिले। ये सोने के बिस्कुट सेलो टेप से चिपकाकर रखे गए थे, ताकि चेकिंग के दौरान पकड़े न जा सकें। कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रति बिस्कुट वजन 116.54 ग्राम है। सभी बि...
आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित

आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः भारत सरकार की ओर से आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित हुए हैं। इन दोनों प्रोफेसरों को उनके द्वारा इंजीनियरिंग तथा विज्ञान के क्षेत्र में विशेष अनुसंधान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (सर्ब) की ओर से किया गया है। इनमें एक केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा अनिमान्ग्सू घटक तथा दूसरे प्रोफेसर डा जयंत सिंह हैं। बताते हैं कि अलग-अलग श्रेणियों के सात लोग सम्मानित हुए हैं। IIT कानपुर के ही छात्र रहे हैं दोनों प्रोफेसर इनमें इंजीनियरिंग साइंसेज के अंतर्गत पुरस्कार पाने वाले 3 प्रोफेसरों में दो कानपुर आईआईटी के हैं। बताते चलें कि भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 15000 रुपए की प्रति माह फेलोशिप दी जाती है। इतना ही नहीं तीन साल तक प्रतिवर्ष 10 लाख का अनुसंधान अनुदान भी दिया जाता है। बताया जाता...
बांदा में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे समेत 3 की हादसे में मौत

बांदा में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे समेत 3 की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार को अलग-अलग हुए हादसों में स्कूल से घर जा रहे मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जाम भी लगाया, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करके जाम खुलवा दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में शामिल एक ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट गांव के रहने वाले शिवलोचन का बेटा हिमांशू (9) प्राइमरी स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ता था। आज बुधवार दोपहर वह स्कूल से पढ़कर वापस घर लौट रहा था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम इसी दौरान रास्ते में सड़क पार करते वक्त फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे ईंटा लदे ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक...
एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला बेबी संग समंदर किनारे कर रहीं एन्जाय, फोटो वायरल

एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला बेबी संग समंदर किनारे कर रहीं एन्जाय, फोटो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड की एक्ट्रेस एवं माडल ब्रूना अब्दुल्ला अपनी खूबसूरती-बोल्डनेस और लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, ब्रूना अब्दुल्ला ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो उन्होंने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। फोटो से पता चलता है कि एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला पति और बेटी के संग समंदर के किनारे एंजाय कर रही हैं। इन फोटो में साफ दिख रहा है कि ब्रूना अपनी बेटी को बहुत प्यार कर रही हैं। बताते हैं कि ब्रूना अब्दुल्ला ने लगभग 5 महीने पहले बेटी को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद भी बाॅडी फिट इसके बावजूद उनकी बॉडी पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। ब्रूना पूरी तरह से फिट नजर आ रही हैं। साथ ही सनलाइट को भी एंजा...
बांदा में शहीद CRPF जवान को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा में शहीद CRPF जवान को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के सीआरपीएफ (CRPF) जवान विकास वर्मा की शहादत की सूचना मिलते ही बांदा जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के अधिकारी उनके गांव लामा पहुंच गए थे। सीआरपीएफ जवान विकास कुमार वर्मा की शहादत की जानकारी होने पर आला अधिकारी मंगलवार को परिवार से मिले तो उनको ढांढस बंधाया और दूसरी जरुरत की व्यवस्थाएं भी कीं। डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी हीरालाल और एसपी एसएस मीणा मंगलवार को शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे। आज बुधवार को भी सुबह तीनों आला अधिकारी अन्य अफसरों के साथ शहीद को श्रद्धांजलि देने गए। प्रशासन और पुलिस के सभी अफसर रहे मौजूद बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ कमांडो बांदा के वीर सपूत विकास कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ के इरापल्लई जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। मंगलवार देर रात को शहीद का शव लेकर सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी उनके पैतृक गांव बांदा जिले के बांदा-बहराइच ...
धर्मेंद्र इस वैलेंटाइन-डे पर फैंस को देने जा रहे ‘He Man’ नाम का खास तोहफा

धर्मेंद्र इस वैलेंटाइन-डे पर फैंस को देने जा रहे ‘He Man’ नाम का खास तोहफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और करोडो़ं दिलों के चहेते फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र इस वैलेंटाइन-डे के मौके पर अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आ रहे हैं। जी हां, इस तोहफे का नाम होगा..'He Man' अब आप सोच रहे होंगे कि यह 'He Man'किस बला का नाम है, तो हम बता देते हैं कि दरअसल, यह 'He Man'नाम एक रेस्टोरेंट का है जो अपने गरम-धरम पा जी खोलने जा रहे हैं। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब अपने धरम पा जी होटल लाइन में कदम रख रहे हैं। गरम-धरम नाम की रेस्तरां चेन पहले से उनके चाहते वाले जानते हैं कि खेतों में हरी सब्जियों से जुड़े रहने वाले अपने बॉलीवुड के ही-मैन, यानि धरम पा जी खाने-पीने के काफी शौकीन हैं और उनकी एक गरम-धरम नाम से पूरी की पूरी रेस्तरां की चेन है। ऐसे में एक बार फिर धर्मेंद्र रेस्तरां बिजनेस में कदम रख रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को...
मां नहीं, प्रेमी के लिए बेटी ने किया था बाप का कत्ल

मां नहीं, प्रेमी के लिए बेटी ने किया था बाप का कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः दो दिन पहले बेटी द्वारा पिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। कहा जा रहा था कि पिता ने मां को गोली मारी, तो बेटी ने पिस्टल छीनकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। खुद घायल बेटी ने कहा था कि पिता उसके भाई को भी मारने जा रहे थे, तभी उसने पिस्टल छीनकर पिता को गोली मारी। दरअसल, गोली चलाने वाली यह बेटी नाबालिग है और पुलिस का कहना है कि तफ्तीश में उसकी लगभग सभी बातें झूठी साबित हुई हैं। अब नया खुलासा यह हुआ है कि नाबालिग बेटी ने ही अपने प्रेम प्रसंग के चलते पिता और मां को गोली मारी थी। इतना ही नहीं घटना के वक्त उसका प्रेमी भी घर में ही मौजूद था। भाई ने भतीजी-प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई आरोपी बेटी, पिता द्वारा खुद को गोली मारे जाने की बात कह रही थी, लेकिन डाक्टरी जांच में उसके शरीर में कहीं गोली नहीं मिली। हां, इतना जरूर है कि गोली उसके शरीर को छूते हुए निकल...
बुजुर्ग पिता ने अनसुनी की बात तो बेटे ने पीट-पीटकर ले डाली जान, गांव वालों ने दबोचा

बुजुर्ग पिता ने अनसुनी की बात तो बेटे ने पीट-पीटकर ले डाली जान, गांव वालों ने दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने बेटे की बात को अनसुना कर दिया था। हैवान बन बैठे बेटे ने बुजुर्ग पिता को तबतक लोहे की राड से पीटा, जबतक उसने दम नहीं तोड़ दिया। रिश्तों के कत्ल की यह वारदात जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के गांव गडहर की है। वहां मंगलवार शाम को वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के भाई ने अपने भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पैसे न देने पर हैवान बन बैठा बताया जाता है कि गडहर गांव में 80 साल के कंधीलाल कुशवाहा बेटों से अलग रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। उनके दोनों बेटे बल्दू और शिवनारायन परिवार लेकर अलग रहते हैं। बल्दू का कहना है कि पिता के पास लगभग 8 बीघा जमीन है। इसी से परिवार का गुजर-बसर होत...