Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी के स्थाई पुलिस महानिदेशक बने IPS हितेश चंद्र अवस्थी

ips Hitesh chandra awasthi became permanent dgp of up
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी।

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी अब पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक बना दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है। अब श्री अवस्थी 29 जून 2021 तक प्रदेश के पुलिस मुखिया बने रहेंगे। बताते चलें कि प्रदेश के मौजूदा पुलिस मुखिया हितेश चंद्र अवस्थी 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। साफ छवि वाले श्री अवस्थी कई वर्ष तक सीबीआई में कार्यरत रहे हैं।

31 जनवरी को कार्यवाहक डीजीपी हुए थे नियुक्त

उनको 31 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश पुलिस का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। लखनऊ जिले के रहने वाले आईपीएस अवस्थी राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही उन्होंने डिप्लोमेसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल भी कर रखा है। बताया जाता है कि एडीजी के पद पर प्रमोशन से पहले वह दो बार केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो यानि सीबीआई में तैनात रह चुके हैं। वह वर्ष 2001 में पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए थे। इसके बाद सीबीआई में एसपी के पद पर कार्य किया। 2005 में वह दोबारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे।

ये भी पढ़ेंः यूपी पुलिस भर्ती में किसान की बेटी अंतिमा बनीं टाॅपर

ये भी पढ़ेंः प्रदेश के मुख्य सचिव बने राजेंद्र कुमार तिवारी, कार्यवाहक की भूमिका खत्म