Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में स्नातक छात्रा से शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में बयान दर्ज

बांदा में स्नातक छात्रा से शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में बयान दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक छात्रा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य और दो शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे को लेकर शुक्रवार को चर्चाएं जारी रहीं। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्रा को सीजेएफ कोर्ट में पेश किया। वहां मजिस्ट्रेट ने छात्रा के बयान दर्ज किए। बताते चलें कि गुरुवार को छात्रा की मां की ओर से बांदा के कृषि महाविद्यालय के दो प्रवक्ताओं और प्राचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि, मामले में मुख्य आरोपी रहे प्रवक्ता को कालेज से पहले ही निलंबित किया जा चुका था। महाविद्यालय के प्राचार्य-दो शिक्षकों के खिलाफ है मुकदमा बताते चलें कि बांदा में शहर कोतवाली पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर 8 फरवरी को कालेज के प्रवक्ता प्रशांत यादव, दूसरे प्रवक्ता एवं लैब सहायक शैलेंद्र अवस्थी तथा प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ व अभद्रता...
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ‘सूरज पे मंगल भारी’ के फर्स्ट लुक में नजर आईं मराठी मुलगी

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ‘सूरज पे मंगल भारी’ के फर्स्ट लुक में नजर आईं मराठी मुलगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें वह बिल्कुल मराठी मुलगी नजर आ रही हैं। साड़ी में सना शेख का यह लुक काफी खूबसूरत और आकर्षित करने वाला है। मराठी लड़की की भूमिका कर रहीं हैं फातिमा दरअसल, इस फिल्म में सना शेख एक मराठी लड़की की भूमिका कर रही हैं। इसमें उन्होंने लाल साड़ी पहन रखी है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की इससे पहले जो फिल्म आई थी वह थी ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान। दरअसल, दंगल फिल्म से अपने दमदार अभिनय से बालीवुड में पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख ने अपनी खूबसूरती से भी फैंस के दिल में जगह बनाई है। अब निर्देशक अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में वह नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह पूरी तरह से मराठी लड़की का रोल कर रही हैं। मराठी भाषा सीखने के लिए टी...
बांदा के भाजपा नेता दंपती की सफारी-रोडवेज बस से टकराई, पूरा परिवार बाल-बाल बचा

बांदा के भाजपा नेता दंपती की सफारी-रोडवेज बस से टकराई, पूरा परिवार बाल-बाल बचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर परिवार के साथ गए बांदा जिले के भाजपा नेता दंपति भीषण हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी सफारी गाड़ी की प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सफारी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं रोडवेज भी साइड से क्षतिग्रस्त हुई। अच्छी बात यह रही है कि सफारी सवार दंपति और उनके बच्चों को कोई चोट नहीं आई। प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर हादसा हालांकि, सफाई चालक को जरूर चोटें आईं। वहीं रोडवेज का चालक और परिचालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने रोडवेज को अपने कब्जे में ले लिया है। रोडवेज बस कानपुर डिपो की थी। बताया जाता है कि बांदा के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर व उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री अपने बेटी अदिती (11), अविका (9) और अविष्का (4) के साथ शादी की सालगिरह के मौके पर कानपुर जा र...
बांदा में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष-4 महामंत्री और भी..

बांदा में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष-4 महामंत्री और भी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से हरी झंडी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने पार्टी जिला कमेटी की घोषणा कर दी। कमेटी की विधिवत घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया है कि 25 सदस्य वाली जिला कमेटी में 8 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री होंगे। वहीं 8 जिला मंत्रियों के अलावा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी और कार्यालय सह प्रभारी शामिल होंगे। ये बने जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्षों में नरेंद्र सिंह नन्ना, कमलेश अवस्थी, ममता मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण द्विवेदी, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा शामिल हैं। वहीं 4 जिला महामंत्रियों में अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता व कल्लू सिंह राजपूत को शामिल किया गया है। ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय ...
CAA पर भड़काऊ बयानबाजी वाले डा कफील पर रासुका की कार्रवाई

CAA पर भड़काऊ बयानबाजी वाले डा कफील पर रासुका की कार्रवाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः गोरखपुर में बच्चों की मौत के मामले में आरोपी रहे डा कफील पर रासुका लगाई गई है। कफील के खिलाफ यह कार्रवाई 12 दिसंबर 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सीएए (CAA) के विरोध में भड़काने वाला बयान देने के चलते की गई है। यह कार्रवाई अलीगढ़ पुलिस ने की है। बताया जाता है कि अबतक देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध-प्रदर्शन में रासुका की यह पहली कार्रवाई है। एसटीएफ ने पकड़ा था मुंबई से दरअसल, डा कफील को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया था जिसके बाद से वह मथुरा जेल में बंद है। बताते दें कि डा कफील ने बीते दिनों एएमयू में भड़काने वाली बयानबाजी की थी। इसके अलावा भी उनपर सीएए के विरोध में लोगों को भड़काने का आरोप है। अब जेल में ही रहेंगे कफील आज शुक्रवार सुबह उसकी जेल से रिहाई होनी थी। अब कफील को जेल में ही रहना होगा। बताते हैं कि 12 दिसंबर 2019 को एएमयू में ...
कानपुर में पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा फरार दुष्कर्मी

कानपुर में पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा फरार दुष्कर्मी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज कानपुरः जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी बीती रात पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पैर में गोली लगते वह गिर पड़ा और पुलिस ने दबोच लिया। बताते हैं बीती देर रात इस आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया, जब पुलिस बिठूर क्षेत्र में थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ ब्लू बर्ड तिराहा पर मंधना रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से वहां से गुजरा आरोपी पुलिस को देखकर भागा और फिर पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस पार्टी ने खुद को बचाते हुए जवाब में फायरिंग की। 10 फरवरी को वारदात के बाद से थी पुलिस को तलाश एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह धड़ाम से गिर पड़ा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान गोविंद कश्यप पुत्र रामेश्वर कश्यप निवासी ग्राम श्यामपुर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त आरो...
बांदा में प्राचार्य व दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज..

बांदा में प्राचार्य व दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक महाविद्यालय की छात्रा से कालेज स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कृषि महाविद्यालय की छात्रा ने महा विद्यालय के प्राचार्य और दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं छात्रा की मां की ओर से प्राचार्य और दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने बिना देर किए मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामला शहर में स्थित जिला परिषद कृषि महाविद्यालय का है। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य ने आरोपों को झूठा बताया है। मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्षा ने जांच के निर्देश दिए मामले में जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी का कहना है कि प्राचार्य को पहले ही आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमे...
Hot Actress शर्लिन चोपड़ा Boldness को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं

Hot Actress शर्लिन चोपड़ा Boldness को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी हाट-सेक्सी फोटो से सुर्खियों में छाई रहने वाली शर्लिन चोपड़ा को भले ही तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ता हो, लेकिन उनका आत्मविश्वास कभी कम नहीं होता। शायद यही वजह है कि बालीवुड में उन्होंने अपनी एक जगह बना ली है। 2012 में प्लेबाॅय में न्यूड फोटो से मिली थी सुर्खियां बता दें 2012 में प्लेबाॅय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराने के बाद शर्लिन अचानक से चर्चा में आ गईं। इसके बाद उनको पहचान को लेकर पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। अपनी बोल्डनेस के लिए अलग पहचान रखने वाली शर्लिन चोपड़ा हाल ही में कामसूत्र-3डी में अपने बोल्ड अवतार में दिखाई दीं। बाॅलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस के बारे मे जब भी चर्चा होती है तो उनमें शर्लिन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इस फिल्म के डायरेक्टर से अपने विवाद को लेकर भी शर्लिन काफ...
इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया के जमाने में आज इंसानी रिश्ते आन लाइन सिमटकर रह गए हैं। भागम-भाग भरी जिंदगी में लोग रिश्तों न वक्त दे पा रहे हैं और न ही ठीक से निभा पा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रिश्तों की डोर कमजोर पड़ चुकी है, लेकिन आज भी जानवर रिश्तों को पूरी सिद्धत और ईमानदारी से निभा रहे हैं। फिल्मों में हाथी, कुत्ते और सांप के इंसानों से रिश्ते निभाने की कहानियां तो आपने खूब देखी और सुनी होंगी, लेकिन इंसान और जानवर के बीच गहरे रिश्ते का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। निसंतान सेवानिवृत शिक्षक ने बंदर को बेटे की तरह रखा जी हां, एक बंदर का अपने मालिक के प्रति इतना समर्पण कि उनके देहांत से चंद दिन पहले जंगल से 20 किमी दूरी पार करके घर लौटता है। फिर उनके निधन के साथ ही पास में सिर रखकर लेट जाता है और कुछ ही पल में प्राण त...
ललितपुरः कालेज से लौट रहीं छात्राओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत

ललितपुरः कालेज से लौट रहीं छात्राओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुरः राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेहरू महाविद्यालय के पास गुरुवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। कालेज से लौट रहीं दो छात्राओं को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू क दी है। यह हादसा ललितपुर जिले में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर को हुआ। कालेज से घर लौट रही थीं दोनों छात्राएं बताया जाता है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर दीपचंद चौधरी डिग्री कालेज और नेहरू डिग्री कालेज हैं। बताते हैं कि आज गुरुवार दोपहर को दीपचंद चौधरी कालेज की छात्रा नंदनी झा और नेहरू कालेज की छात्रा ज्योति यादव पढ़...