Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

चित्रकूटः मां ने बेटी को खेत भेजा था, फिर कुएं में मिली लाश

चित्रकूटः मां ने बेटी को खेत भेजा था, फिर कुएं में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले के मऊ थाना क्षेत्र में खंडेहा गांव में एक 9 साल की बच्ची की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या के बाद बच्ची के शव को पास के कुएं में डाल दिया। बताते हैं कि यह बच्ची घर से मंगलवार दोपहर खेत की रखवाली करने के लिए गई थी। इसी बीत उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी परिवार के लोगों को उस वक्त हुई, जब वह घर नहीं लौटी। उसकी तलाश की गई। बांदा में गांव के कुएं में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। गला काटकर नृसंश ढंग से हुई हत्या बताया जाता है कि खंडेहा गांव के रहने वाले ब्रजलाल मौर्य की बेटी आरती (9) मंगलवार को मां के कहने पर खेत की रखवाली को गई थी। घर से लगभग दो सौ मीटर की दूर पर उन्होंने सुरेंद्र नाम के व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखा था। शाम साढ़े 6 बजे तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरा...
बड़ी खबरः कानपुर में गंगा में 3 दोस्त डूबे, होली पर गए थे नहाने

बड़ी खबरः कानपुर में गंगा में 3 दोस्त डूबे, होली पर गए थे नहाने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां मंगलवार को होली के त्योहार की खुशियां मना रहे तीन परिवारों पर उस वक्त वज्रपात हो गया, जब तीनों को बेटों के गंगा में डूबने की खबर मिली। तीनों युवक दोस्त थे और होली पर गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान वह डूब गए। देर शाम तक पुलिस उनकी तलाश कराती रही, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला। कार से पांच दोस्त गए थे गंगा में नहाने सूरज डूबने के बाद अब कल सुबह युवकों की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। बताया जाता है कि कानपुर के शिवराजपुर के खेरेश्वर घाट पर आज होली के दिन करा से पांच दोस्त गंगा नहाने गए थे। इस दौरान पांच में तीन दोस्त नहाने लगे, जबकि दो किनारे खड़े थे। इसी दौरान नहाने वक्त तीनों गहरे पानी में चले गए। कानपुर के कल्याणपुर, पनकी के रहने वाले हैं तीनों इनमें कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास निवासी दिव्यमणि तिवारी, सचिन वर्मा, सर्वेश मिश्रा व पनकी रतनपुर निवासी नरेश व...
खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल के पैर

खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल के पैर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावा: आपसी रार में बिखरा मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा बीते लगभग 4 वर्षों से सुखिर्यों में रहा है, लेकिन यह होली इस राजनीतिक परिवार के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। होली के मौके पर सैफई गांव में मुलायम का पूरा का पूरा कुनबा एक मंच पर नजर आया। तमाम विरोधों को दर किनार करते हुए मुलायम के साथ अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से लेकर रामगोपाल तक, सभी होली के मंच पर एक साथ खड़े दिखाई दिए। अखिलेश ने शिवपाल से लिया आशीर्वाद इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने जहां अपने चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं शिवपाल ने भी अपने बड़े भाई डा रामगोपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कुल मिलाकर यह होली पूरे परिवार के लिए एक अच्छा संदेश लेकर आई है। बताते चलें कि शिवपाल यादव द्वारा पारिवारिक बिखराव के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली थी। ये भी पढ़ेंः कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी हत्याकांड प...
बांदा में होली के दिन युवक को मारी गोली, 3 साल पुरानी दुश्मनी निकाली

बांदा में होली के दिन युवक को मारी गोली, 3 साल पुरानी दुश्मनी निकाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में होली के दिन एक युवक को कुछ लोगों ने 3 साल पुरानी दुश्मनी में गोली मार दी। हालांकि, गोली युवक के पैर में लगी। उसे गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बबेरू के तराया गांव में घर से शौच को गए युवक पिंटू (26) पुत्र बलवान श्रीवास को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया वहीं आरोप है कि गोली मारकर उसकी का प्रयास किया गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे बांदा रेफर कर दिया गया। घायल को देखने पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर भी पुलिस तैन...
बड़ी खबरः बांदा में होली पर दो पक्षों में बवाल, कई घायल-फोर्स तैनात

बड़ी खबरः बांदा में होली पर दो पक्षों में बवाल, कई घायल-फोर्स तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में होली पर उस वक्त जरा सी बात पर रंग में भंग पड़ गया जब दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों में पुरानी चली आ रही टशन होली फाग के दौरान हंगामे में बदल गई। दोनों ओर के लोगों ने एक-दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों के साथ ही बरछी लेकर हमला बोल दिया। इससे वहां खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। रात में ही पहुंचे पुलिस अधीक्षक, स्थिति देखी मामला दो समुदायों के लोगों से जुड़ा होने के कारण रात में ही एसपी एसएस मीणा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, सबकुछ सामान्य बताया जा रहा है। फिलहाल तनाव जैसी कोई बात नहीं है। तीन दिन से दोनों पक्षों में थी तनातनी बताया जाता है कि जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार रात को पिपरोदर गांव में होलिका दहन का...
Actress मोनालिसा Black मोनोकनी पहन पूल में उतरीं, वीडियो वायरल

Actress मोनालिसा Black मोनोकनी पहन पूल में उतरीं, वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस हाट एक्ट्रेस मोनालिसा फिर सुर्खियों में हैं। आजकल टीवी सीरियल नजर-2 में दिखाई दे रहीं मोनालिसा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक और ड्रेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आज फिर उनको सोशल मीडिया पर सुर्खियां मिल रही हैं। ब्लैक मोनोकनी वाला हाॅट वीडियो हो रहा वायरल इस वक्त मोनालिसा का एक बेहद हाट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मोनालिसा ब्लैक मोनोकनी पहनकर पूल में उतरती दिख रही हैं। मोनालिसा स्विमिंग पूल में वीडियो शूट कराने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनकी अदाएं और अंदाज फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। वीडियो में वह पूल में खड़ी होकर अपने बालों को पीछे करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा पूल में एन्जॉय कर रही हैं तो वहीं बैकग्राउंड में इंग्लिश सांग भी चल रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ी फैंस फाल...
हाइवे पर तेजाब भरा टैंकर पलटने से दो सिपाही गंभीर

हाइवे पर तेजाब भरा टैंकर पलटने से दो सिपाही गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः हाईवे पर तेजाब भरा टैंकर पलटने से दो सिपाही गंभीर रूप से झुलस गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना अमरोहा जिले की औद्योगिक नगरी गजरौला में हुई है। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई है। तेज सड़क पर फैल जाने से वहां की हवा में इसकी गंध फैल गई। इससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। सोमवार देर रात हुए हादसे से मचा हड़कंप सोमवार रात लगभग 11 बजे हुई यह घटना गजरौला में हाईवे पर चौपला पुलिस चौकी के ठीक सामने फ्लाईओवर के नीचे हुई। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली की ओर से आ रहे इस टैंकर को चालक ने हसनपुर की ओर मोड़ दिया। इस दौरान अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क पर पलट गया। इसके साथ ही तेजाब सड़क पर फैल गया और वहां हड़कंप मच गया। तेजाब की गंध से बिगड़ी दो और सिपाहियों की हालत बताया जाता है कि पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही पंकज कसाना आन...
बड़ी खबरः PM मोदी से सिंधिया की मुलाकात, चंद घंटों की कमलनाथ सरकार.!

बड़ी खबरः PM मोदी से सिंधिया की मुलाकात, चंद घंटों की कमलनाथ सरकार.!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः जहां देशभर में लोग होली मना रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में अपनी सरकार पर छाए संकट से जूझ रही है। दरअसल, कांग्रेस सरकार को यह संकट उन्हीं की पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बागी हो जाने से पैदा हुआ है। सिंधिया अपने दो दर्जन से ज्यादा विधायकों को लेकर बेंगलुरू चले गए थे। ऐसे में बेहद कम संख्या बल के बहुमत पर सत्ता चला रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है। सिंधिया पहले शाह से मिले, अब पीएम से मिलने जा रहे अब मंगलवार को ताजी खबर यह आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिंधिया की मुलाकात हो रही है। खुद कार चलाकर सिंधिया पहले गृहमंत्री अमित शाह से मिले और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। हालांकि, जानकार बताते हैं कि एक दिन पहले भी सिंधिया पीएम मोदी से बात कर चुके थे। क्यास लगाए जा रहे हैं कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार कुछ ही घंट...
बांदा में ओवरलोड बालू ट्रक ने बच्ची को रौंदा, बवाल-आगजनी

बांदा में ओवरलोड बालू ट्रक ने बच्ची को रौंदा, बवाल-आगजनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खनिज और आरटीओ विभाग की मिलीभगत से फर्राट भर रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रक काल बनकर दौड़ रहे हैं। आज सोमवार को जिले में एक बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने अनियंत्रित गति से चलते हुए बच्ची को रौंद दिया। यह घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में खप्टिहाकला के मजरा शिवपाल डेरा में हुई। बच्ची की मौत पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा बच्ची की मौत के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को आग लगाने के बाद खदान पर भी पहुंचकर झोपड़ियों में आग लगा दी। खप्टिहाकला खदान की ओवरलोडिंग बनी जानलेवा आक्रोशित भीड़ ने पहले ट्रक को आग लगाई और बाद में खदान पर डेरा जमाए रहने वाले माफियाओं के गुर्गों के कमरनेनुमा छप्परों को फूंक डाला। ये भी पढ़ेंः यूपी के पांच खनिज अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश, भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप बताया जाता है कि सोमवार को पैलानी थाना क्षेत्...
ऐतिहासिकः 492 साल बाद रामनवमी पर दर्शन देंगे प्रभु श्री रामलला

ऐतिहासिकः 492 साल बाद रामनवमी पर दर्शन देंगे प्रभु श्री रामलला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः इस बार रामनवमी का पल बेहद ऐतिहासिक होगा। भगवान राम लला 492 साल बाद रामनवमी पर दर्शन देंगे। दरअसल, राजा दशरथ की सबसे बड़ी रानी कौशल्या ने चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम को जन्म दिया था। तभी से श्रीराम जन्मभूमि पर आदिकाल से भव्य जन्मोत्सव का आयोजन होता आया है, लेकिन विदेशी हमलावर मुगल शासक बाबर के सेनापति मीरबाकी के हमले के बाद यह भव्य ऐतिहासिक स्थल सन 1528 में भक्तों की पहुंच से दूर हो गया। अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट से रामलला के पक्ष में आए फैसले के बाद यह पहली रामनवमी होगी, जब रामलला के दर्शन भक्त कर सकेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। फिलहाल अस्थाई मंदिर तैयार किया जा रहा है। रामलला के दरबार को खोलने की तैयारियां रामलला के दरबार को भक्तों के लिए खोलने की तैयारियां भव्य रूप ले रही हैं। इससे जुड़े ट्रस्टियों का कहना है कि फाइब...