Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में 28 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला

बांदा में 28 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक कौशलेन्द्र सिंह की ओर से जानकारी दी गई है कि 28 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें कंपनी सेल्स एग्जीक्यूटिव के 30 पदों पर चयन करेगी। इनका कार्यस्थल बांदा, कन्नौज, इटावा, आगरा, लखनऊ में होगा। युवाओं को इसमें आवेदन करने के लिए सेवा योजना कार्यालय के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। ये भी पढ़ें : UP Wheather : सुबह-शाम टहलने से बचें, भीषण ठंड की चपेट में प्रदेश...
UP Police Big Action : आबकारी इंस्पेक्टर व दो सिपाही गिरफ्तार, तस्कर से बड़ी डील का आरोप

UP Police Big Action : आबकारी इंस्पेक्टर व दो सिपाही गिरफ्तार, तस्कर से बड़ी डील का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के बुलंदशहर जिले में हुए शराब कांड वाले दिन मिलावटी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ने के बाद लाखों की डील करके उसे छोड़ने के आरोप में पुलिस ने तगड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के आबकारी विभाग के एक इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर (सिटी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है। बुलंदशहर शराबकांड के वक्त का मामला बताते चलें कि बुलंदशहर के गांव जीतगढ़ी में शराब कांड के ठीक अगले दिन आबकारी इंस्पेक्टर और दो सापाहियों पर लाखों की डील का आरोप है। सूत्र बताते हैं कि शराब कांड अगले ही दिन एक शराब तस्कर को मिलावटी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोप है कि अगले ही उसे लाखों की डील करके छोड़ दिया गया। बुलंदशहर पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई की है। जांच के बाद तीनों के खिलाफ का...
बांदा शहर में अधिवक्ता से छिनौती का खुलासा नहीं, पाॅश इलाके में हुई थी घटना

बांदा शहर में अधिवक्ता से छिनौती का खुलासा नहीं, पाॅश इलाके में हुई थी घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के पाॅश इलाके डीएम कालोनी रोड पर जीआईसी स्कूल के पास अधिवक्ता से हुई नगदी-मोबाइल छिनौती का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। तीन दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। खुद अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान ने घटनास्थल का दौरा करके कोतवाली पुलिस को जरूरी निर्देश दिए थे। 20 जनवरी को रात 9 बजे हुई थी वारदात बताते चलें कि बुधवार 20 जनवरी की रात करीब सवा 9 बजे जीआईसी स्कूल के पास वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील गुप्ता से बदमाशों ने छिनौती कर ली थी। बदमाशों ने पहले उनको धक्का देकर बाइक से गिराया। इसके बाद जबतक वह संभल पाते, बदमाश उनका मोबाइल और लगभग 3 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं पाश इलाके में पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल भी खुल गई थी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी...
Breaking News : बांदा शहर में तेज रफ्तार कार गेट तोड़कर मकान में घुसी, एक घायल

Breaking News : बांदा शहर में तेज रफ्तार कार गेट तोड़कर मकान में घुसी, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे डीएम कालोनी रोड पर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक मकान का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि उस वक्त घर का कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर कार चालक युवक को उठाकर अस्पताल ले गए। बताते हैं कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी। घर में घुसने से पहले भी कार चालक कई लोगों से टकराने से बचा था। वहां उसका इलाज चल रहा है। कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताते हैं कि मकान से कार टकराई है वह रोडवेज कर्मी मोहम्मद शफीक का है। घटना के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि इस रोड पर कहीं कोई ब्रेकर नहीं बने हैं। इस कारण कोचिंग आने वाले व अन्य युवकों के वाहनों की भी स्पीड अनियंत्रित रहती है, जो ह...
फिल्म ‘मास्साब’ 29 जनवरी को होगी रिलीज, देश-विदेश में जीत चुकी है ढेरों पुरस्कार

फिल्म ‘मास्साब’ 29 जनवरी को होगी रिलीज, देश-विदेश में जीत चुकी है ढेरों पुरस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : देश-विदेश के फिल्म महोत्सवों में ढेरों पुरस्कार जीतने के बाद अब फिल्म मास्साब बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगी। रिलीज होने से पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुकी यह फिल्म बुंदेलखंड के लिए काफी अहम है। फिल्म की पूरी कहानी बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि में रची-बसी है। फिल्म की शूटिंग भी बुंदेलखंड के बांदा व आसपास के जिलों में हुई है। यही वजह है कि बुंदेलखंड के लोगों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उनके अपने इस फिल्म में किसी न किसी तरह जुड़े हैं। बांदा रहने वाले हैं अभिनेता शिवा सूर्यवंशी इतना ही नहीं फिल्म के मुख्य कलाकार शिवा सूर्यवंशी भी बांदा के रहने वाले हैं। वह इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से उभर रहे हैं। बुंदेलखंड का नाम फिल्म इंडस्ट्री में रोशन कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ आफिस में Actor शिवा, बोले – UP Film City से बुंदेलखंड में...
कानपुर के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, ट्वीट करने वाले पर FIR

कानपुर के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, ट्वीट करने वाले पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज शुक्रवार को कानपुर में साउथ एक्स माॅल व गुरुदेव पैलेस, मिराज सिनेमा में बम धमाके की धमकी दी गई। यह धमकी ट्वीट के जरिए करीब 12 बजे सूर्यवंशी बादशाह के नाम के ट्वीटर एकाउंट से दी गई। ट्वीट करने वाले ने कानपुर पुलिस, यूपी पुलिस समेत अन्य लोगों को भी ट्वीट किया था। धमकी से हड़कंप मच गया और सभी मॉल और सिनेमाघरों में पुलिस फोर्स डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। जूही थाने में दर्ज हुआ मुकदमा वहां पूरी तरह छानबीन की गई। जूही थाना पुलिस के साथ बीडीएस और डॉग स्क्वायड ने चप्पा-चप्पा छान मारा। हालांकि, कोई विस्फोटक नहीं मिला। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि ट्वीटर के जरिए सूर्यवंशी बादशाह नाम से व्यक्ति ने धमकी दी थी। सुरक्षा के हिसाब से मॉल और सिनेमाघरों में छानबीन कराई गई। कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला। ट्विट करने वाले के खिलाफ जूही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस म...
UP STF का खुलासा : पुरुष डाक्टर की साजिश, महिला डाक्टर का हनीट्रैप, सकुशल बचा अपह्रत मेडिकल छात्र 

UP STF का खुलासा : पुरुष डाक्टर की साजिश, महिला डाक्टर का हनीट्रैप, सकुशल बचा अपह्रत मेडिकल छात्र 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : गोंडा के मेडिकल छात्र गौरव हालदार के अपहरण की सनसनीखेज घटना का खुलासा यूपी एसटीएफ ने कर दिया है। अपह्रत छात्र को सकुशल बचा लिया गया है। वहीं अपहरण में एक डाक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला डाक्टर अभी फरार है। दरअसल, जितनी सनसनीखेज यह वारदात थी, उतना ही चौंकाने वाला खुलासा भी है। इस मामले में दिल्ली के एक डाक्टर ने अपहरण की पूरी साजिश रची तो उसकी साथी महिला डाक्टर ने हनीट्रैप को जाल में फंसाया। दिल्ली का डाक्टर अभिषेक मुख्य सूत्रधार उसे मिलने के लिए बुलाया और बाकी लोगों ने अपहरण कर लिया। गौरव का अपहरण गोंडा से किया गया था। जहां गोंडा में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। वहीं छात्र के पिता निखिल हालदार बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत संत्संगनगर कालोनी में रहते हैं। बेटे के अपहरण से पूरा परिवार परेशान हो गया था। मुख्य आरोपी डाक्टर समेत 3 गिरफ...
Banda Breaking : बांदा में भीषण हादसे : दो की मौत, पूर्व प्रधान समेत 3 गंभीर

Banda Breaking : बांदा में भीषण हादसे : दो की मौत, पूर्व प्रधान समेत 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज गुरुवार देर शाम हुए हादसों में बाइक सवार युवक व बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक पूर्व प्रधान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसा दो बाइकों के तेज रफ्तार आमने-सामने टकराने के कारण हुआ। वहीं दूसरे में एक बालू लदे ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। दोनों ही हादसों के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। तिंदवारी में पहला हादसा, बाइकों के परखच्चे उड़े पहले हादसे में तिंदवारी कस्बे में गुरुवार देर शाम बाइक एजेंसी के सामने कस्बे के रामनगर के रहने वाले दीपक गुप्ता (22) अपनी बाइक से अपनी पड़ोसी मुंगूस की रहने वाली गीता (27) पत्नी अनिल पटेल को उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान बाइक बाइक एजेंसी क...
Banda Breaking : बांदा में छेड़छाड़ के आरोपी ने लगाई फांसी, लटकता मिला शव

Banda Breaking : बांदा में छेड़छाड़ के आरोपी ने लगाई फांसी, लटकता मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पड़ोस की महिला से छेड़छाड़ के आरोपी का शव आज घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने बताया है कि वर्ष 2017 के मामले में 6 महीने जेल में रहकर वह जमानत पर छूटा था। इस मामले में जल्द ही फैसला आना था। बताते हैं कि इसी डर से उसने घर में सुबह करीब 6 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यही माना जा रहा है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। टेंपो चालक था मृतक बताया जाता है कि थाना क्षेत्र मर्का के रहने वाले जुगुल किशोर गुप्ता उर्फ लाला (50) पुत्र वंश गोपाल ने सुबह करीब 6 बजे कमरे पहुंचकर टेंपो चलाने वाली रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। कुछ समय बाद पत्नी ने कमरे में गईं तो उन्होंने शव देखा। पत्नी के रोने-पीटने की आवाजें सुनकर परिवार के बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष रामआसरे सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया...
UP : बांदा सीओ सिटी समेत प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

UP : बांदा सीओ सिटी समेत प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले की खबर सामने आ रही है। लखनऊ एटीएस में तैनात रहे अभिनव यादव को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस बनाकर मेरठ स्थानांतरित किया गया है। वहीं बांदा के सीओ सिटी रहे आलोक मिश्रा को बरेली 8वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायकर बना दिया गया है। अबतक वह बांदा में सीओ सिटी के पद पर कार्यरत थे। उनको मिलाकर दो अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किया गया है। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हालांकि, इससे पहले उनको बांदा से राजधानी लखनऊ (नगर) में सहायक पुलिस आयुक्त के पद स्थानांतरित किया गया था। बाद में इसमें संसोधन करते हुए उनको बरेली भेजा गया। इसी तरह ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर के पद पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ यादव को मुरादाबाद पीटीसी, स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले उनका तबादला पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ के पद पर किया गया था। बाद में इसमें संसोधन हुआ ...