Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा सदर विधायक बोले, सरकार तक पहुंचाएंगे अभिकर्ताओं की समस्याएं

Agents will bring problems to the government, MLA

समरनीति न्यूज, बांदा : अल्पबचत अभिकर्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह एवं अभिकर्ता सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान के पास मैरिज हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि अभिकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभिकर्ताओं की सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विशेष जोर

अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य ने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार संघ को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री रमेश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रामबाबू गुप्ता, सुधीर तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष बसंत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, संगठन मंत्री मुन्ना लाल गुप्ता, अशोक जैन, सुमन सिंह, दिलीप गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, विकास बाजपेई, लीला सोनी, कामता निगम, संतोषी गुप्ता, आरपी निगम, रामलली अवस्थी, मधु देवी, आशीष दीक्षित, डीडी साहू, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें