Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बालू ओवरलोडिंग : बांदा में RTO-खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रही सरकारी सख्ती, क्या कहते हैं अधिकारी पढ़ें पूरी खबर..

बालू ओवरलोडिंग : बांदा में RTO-खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रही सरकारी सख्ती, क्या कहते हैं अधिकारी पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला प्रशासन लगातार बालू खनन के वाहनों की ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद जिले ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के आसपास की खदानों से लेकर सीमावर्ती खदानों पर हाल बेहाल है। दरअसल, खदानों से ही ट्रक ओवरलोड निकाले जा रहे हैं। वहीं आरटीओ और खनिज विभाग की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का सिलसिला जारी है। हाल ही में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की सख्ती के बाद कुछ हद तक, कुछ दिनों के लिए इसपर लगाम लगी थी। बाद में फिर वही हालात हो गए। आरटीओ और खनिज विभाग की मिलीभगत के चलते ओवरलोडिंग की निरंकुशता इस कदर बढ़ चुकी है कि शहर के आसपास से ओवरलोड ट्रक देर रात बेरोक-टोक निकाले जा रहे हैं। RTO और खनिज की मिलीभगत सिस्टम पर भारी दरअसल, सूत्र बताते हैं कि खनिज विभाग और आरटीओ विभाग की मिलीभगत के चलते ओवरलोडिंग बंद नहीं हो पा रही है। इसकी बड़ी वजह इन दोनों विभागो...
प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला

प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाइवे-9 पर हुई। बताते हैं कि प्रियंका गांधी करीब 500 गाड़ियों के काफिले से किसान आंदोलन में मारे गए नवनीत के घर परिजनों को सांत्वना देने जा रही थीं। इसी बीच हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 फ्लाईओवर पर यह हादसा हो गया। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हादसा बताते हैं कि एक गाड़ी का अचानक ब्रेक लगने से दो-तीन गाड़ियां आपस में जा टकराईं। हालांकि, प्रियंका की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना के कुछ देर बाद प्रियंका गांधी अपने काफिले के साथ रामपुर के लिए रवाना हो गईं। बताते चलें कि 26 जनवरी को किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 27 साल के किसान नवरीत सिंह की ट्रैक्टर पलटने से मौत...
बांदा में सर्राफा व्यवसायी की हत्या-लूट ने पकड़ा तूल, फिर सड़क जाम-आश्वासन पर माने ग्रामीण

बांदा में सर्राफा व्यवसायी की हत्या-लूट ने पकड़ा तूल, फिर सड़क जाम-आश्वासन पर माने ग्रामीण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट का मामला बुधवार को भी गरम रहा। दरअसल, मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फतेहगंज के जबरापुर निवासी शिवचरण सोनी के बेटे 30 साल के सर्राफा व्यवसायी जितेंद्र सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश व्यवसायी से सोने-चांदी रखा बैग भी लूट ले गए थे। वारदात से इलाके समें सनसनी फैल गई थी। वहीं परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शव को उठने देने से मना कर दिया था। रात में भी लगाया था ग्रामीणों-परिजनों ने जाम इसके बाद परिवार के लोगों ने रात में ग्रामीणों के साथ शव मौके पर रखकर रात करीब साढ़े 10 बजे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। आज बुधवार को भी यही हालात हुए। एएसपी महेंद्र चौहान ने बताया है कि लोगों को समझाकर और आश्वासन देकर शांत किया गया है। जल्द ही घ...
Update : दिल्ली में स्वामी ओम का निधन

Update : दिल्ली में स्वामी ओम का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बिग बाॅस के पूर्व प्रतियोगी एवं विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहे स्वामी ओम का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने घर में बुधवार को अंतिम सांसें लीं। बताते हैं कि स्वामी ओम कई महीनों से बीमार थे। पहले उनको कोरोना हुआ था। इसके बाद ठीक होने पर उनको घर ले आया गया था। फिर पैरालेसिस अटैक भी हुआ। कमजोरी और दूसरी समस्याएं बनी थीं। कोरोना के बाद हुआ था पैरालेसिस बताते हैं कि लगभग 15 दिन पहले उनको पैरालेसिस अटैक भी आया था। हालांकि, वह भी लगभग ठीक हो गया था। उनके समर्थकों में शोक की लहर है। उनको दोस्त मुकेश के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि पैरालेसिस अटैक के बाद से उनकी तबियत काफी खराब थी। उनका इलाज एम्स में चल रहा था। स्वामी ओम उस वक्त चर्चा में आए थे जब बिग बाॅस के 10वीं सीजन में उन्होंने एक प्रतियोगी बानी जे और रोहन मेहरा पर यूरिक फेंक दिया था। इसके बाद उनक...
बांदा में जल्दबाजी की रफ्तार बनी काल, हादसे में 1 की मौत, 4 घायल

बांदा में जल्दबाजी की रफ्तार बनी काल, हादसे में 1 की मौत, 4 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से लेकर गांव तक बांदा में बालू खनन के फेर में ट्रैक्टरों को सड़कों पर अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ते आसानी से देखा जा सकता है। दरअसल, बालू लादकर ज्यादा चक्कर लगाने के लिए ट्रैक्टर चालक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि आम लोगों की जान की भी परवाह नहीं करते। इसी तरह एक मामले में जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के मजरा झांड़ी का पुरवा के रहने वाले संजय (27) मंगलवार को शाम अपने पड़ोसी पृथ्वीपाल (31), अरविंद (15) पुत्र, अजय (18) और देवीचरन (23) के साथ ट्रैक्टर पर लादने खदान जा रहे थे। गांव के ही नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अंधे मोड़ पर अनियंत्रित हो...
शर्मनाक : बांदा में रिश्ते की नाबालिग भतीजी से युवक ने किया दुष्कर्म

शर्मनाक : बांदा में रिश्ते की नाबालिग भतीजी से युवक ने किया दुष्कर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी घटना सामने आई है। नाबालिग लड़की के साथ उसी के रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया है। बाद में पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में परिवार के लोगों को पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मामला जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। पिता की तहरीर पर मुकदमा वहां के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। माता-पिता किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच मौका पाकर रिश्ते के चाचा ने उसके साथ घर के अंदर दुष्कर्म किया। बाद में किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। ये भी पढ़ें : Big News : बांदा में सर...
बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास

बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के राजकीय मेडिकल कालेज में दिव्यांगों के लिए आयोजित दिव्य पथ जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जगदगुरु रामभद्राचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी सांसें चलेंगी, वह दिव्यांगों की बेहतरी के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को अब सहयोग की जरूरत है, संवेदना की नहीं। उनका सपना है कि उनके विश्वविद्यालय से देश का प्रधानमंत्री बने, जिससे दिव्यांगों को संसार में मान व स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका पूरा-पूरा प्रयास है कि दिव्यांगों को सम्मान और मान दिलाया जाए। बांदा मेडिकल कालेज में दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम जगदगुरु ने कहा कि दिव्यांग विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाए जाने का प्रयास चल रहा है। इससे पूरे देश के दिव्यांगों को नया जीवन मिल सकेगा। दरअसल, राजकीय मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में दिव्यांगों का दिव्य पथ जागरूकता से सशक्तिकरण क...
Big News : बांदा में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट, ग्रामीण नहीं उठने दे रहे शव

Big News : बांदा में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट, ग्रामीण नहीं उठने दे रहे शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम हुई एक लूट और हत्या की वारदात ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया। बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि बदमाश सर्राफा का जेवरातों से भरा बैग लूटकर भागे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मौके पर एक जेवर वाला बैग मिला है। गोली व्यवसाई के सिर पर सटाकर मारी गई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर कई थानों का फोर्स भी मौजूद है। फतेहगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम वारदात दरअसल, यह वारदात फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव के रहने वाले छोटा उर्फ जितेंद्र सोनी (3...
हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला डाक्टर प्रीति गिरफ्तार, गोंडा से हुआ था मेडिकल छात्र का अपहरण

हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला डाक्टर प्रीति गिरफ्तार, गोंडा से हुआ था मेडिकल छात्र का अपहरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : गोंडा जिले में बीते दिनों एक मेडिकल कालेज के छात्र के किडनेप केस में पुलिस ने आरोपी महिला डाक्टर प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अपहरण के इस मामले में डा. प्रीति ने मेडिकल कालेज छात्र को हनी ट्रैप करके अपने जाल में फंसाया था। फिर उसे मिलने के लिए बुलाकर उसका अपहरण करा लिया। अब यह शातिर दिमाग डाक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जेल भेजने की तैयारी हो रही है। पुलिस कई दिनों से आरोपी महिला डाक्टर की तलाश कर रही थी। बताते हैं कि महिला डाक्टर प्रीति को हरियाणा के झांझर से गिरफ्तार किया गया है। जहां की वह रहने वाली हैं। 18 जनवरी को मेडिकल छात्र का गोंडा से हुआ था अपहरण बताते चलें कि बीती 18 जनवरी को गोंडा के एक प्राइवेट मेडिकल कालेज से एक छात्र का अपहरण हो गया था। घटना से हड़कंप मच गया था। अपह्रत छात्र का नाम गौरव हलदार था जो एक डाक्ट...
बांदा में कुछ देर पहले बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

बांदा में कुछ देर पहले बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : जिले के नरैनी क्षेत्र में आज मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दवाई लेकर घर लौट रहा बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के सड़ा गांव के मजरा देवहाई के रहने वाले बुकुवा के पुत्र बाबूराम (28) आज दवाई लेने के लिए कालिंजर के बरुवा गांव गए थे। ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस कर रही तलाश वहां से लौटते वक्त बरुवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कालिंजर थानाध्यक्ष ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। ये भ...