Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा : 90 करोड़ से बनेंगी सड़कें, 3 करोड़ से पाॅवर सबस्टेशन

बांदा : 90 करोड़ से बनेंगी सड़कें, 3 करोड़ से पाॅवर सबस्टेशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शनिवार को सदर विधानसभा के ग्राम खुरहंड व बिलगांव में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही बिलगांव में विद्युत सब स्टेशन के लिए भूमिपूजन भी किया गया। महुआ ब्लाक के अंतर्गत बिलगांव अजीतपारा में राज्य योजना के अंतर्गत बांदा-बिसंडा मार्ग एवं बिसंडा-ओरन पहाड़ी मार्ग (50 किमी) के चौड़ीकरण का काम 90 करोड़ से कराने को हरी झंडी दिखाई। वहीं बिलगांव में विद्युत सबस्टेशन स्थापित किए जाने के लिए 3 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। यात्री प्रतीक्षालय और प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण इसके निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पीडब्लूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन किया। बताते चलें कि शासन द्वारा इसे राजकीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है। वहीं जनता इण्टर कालेज खुरहंड में प्रयोगशाला एवं शिक्षण कक्ष का लोक...
राजधानी लखनऊ में डाक्टर पिता-पुत्र ने जान दी, 3 सुसाइड नोट मिले 

राजधानी लखनऊ में डाक्टर पिता-पुत्र ने जान दी, 3 सुसाइड नोट मिले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई। एक डाक्टर पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। मौके से पुलिस ने 3 सुसाइड नोट मिले हैं। बताते हैं कि तीनों सुसाइड नोट में अलग-अलग परिजनों के लिए लिखा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद सही कारण सामने आएंगे। फिलहाल पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि, मृतक के ससुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि शुक्रवार रात लखनऊ के विभूतिखंड में डाक्टर पिता और उनके बेटे ने जगर खाकर आत्महत्या कर ली। विभूति खंड के रहने वाले माधव कृष्ण तिवारी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी/टेक्निकल पद से रिटायर हुए थे। उनके बेटे गौरव उर्फ सोनू थे जो कि इस वक्त रायबरेली में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात ...
बांदा में घरेलू गैस के सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी

बांदा में घरेलू गैस के सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर की प्रमुख आराधना इंडेन गैस एजेंसी द्वारा शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गैस के सुरक्षात्मक प्रयोग और लीकेज की दशा में सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं व अन्य लोगों को बताया गया कि किस तरह से घरेलू गैस के खतरों से निपटा जा सकता है। इस मौके पर एजेंसी की प्रमुख आराधना शर्मा के अलावा अधिकारी भी मौजूद रहे। एलपीजी संगोष्ठी में गैस सिलेंडर से लीकेज होने पर अथवा किसी भी गंभीर स्थिति से किस तरह बचा जा सकता है। आर्य कन्या कालेज में एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन इस बारे में फायर सर्विस की टीम द्वारा जानकारी दी गई। इतना ही नहीं सिलेंडर में आग लगने पर उससे कैसे काबू किया जाए, वाकयदा व्यहारिक ढंग से इसकी जानकारी दी गई। बताया कि आग लगने पर सिलेंडर पर गिला कपड़ा डालें, ताकि लीकेज बंद हो और आग पर...
बांदा व्यापार मंडल ने उठाई अंडर ब्रिज ध्वस्त सड़क की मरम्मत की मांग 

बांदा व्यापार मंडल ने उठाई अंडर ब्रिज ध्वस्त सड़क की मरम्मत की मांग 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंडरब्रिज की जर्जर सड़क को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इसकी मरम्मत की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार घटिया स्तर की सड़क बनाए जाने से कुछ दिनों बाद ही उसमें गड्ढे हो जाते हैं। लोगों का आवागमन मुश्किल ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी हो रहा है। इसके लिए कंफडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने ज्ञापन देकर अपनी समस्या के समाधान की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि क्योटरा रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज बनाया गया है। ब्रिज बनने के बाद से लेकर आज तक सड़क घटिया स्तर की बनाई जा रही है। घटिया निर्माण के चलते बार-बार टूट रही  इससे बार-बार सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो रही है। लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कहा कि रेलवे अधिकारियों को ...
बांदा आयुक्त ने किया निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

बांदा आयुक्त ने किया निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त ने मर्का में यमुना तट पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को निर्देश दिए कि पुल को पूरा करने के लिए शासन से धनराशि मांगी जाए। धनराशि प्राप्त होते ही इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस सेतु तथा सेतु के संपर्क मार्ग के लिए पूर्व में 56 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई थी। इस धनराशि का किन मदों में प्रयोग किया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बजट और काम को लेकर जानकारी ली आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल के दोंनो तरफ संपर्क मार्ग बनाने का काम जल्द पूरा किया जाए। बताते चलें कि मर्का में यमुना नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ। इसमें 33 पिलर बनने हैं। 10 पिलर अभी अधूरे हैं। आयुक्त के निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडे, अधि...
बांदा में शिक्षकों ने उठाई वेतन की मांग, कहा-आर्थिक संकट भारी

बांदा में शिक्षकों ने उठाई वेतन की मांग, कहा-आर्थिक संकट भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को बांदा जिला मुख्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने मांग की है कि नवनियुक्त शिक्षकों के लिए इसी माह वेतन आदेश निर्गत किया जाए। कहा कि वेतन न मिलने के कारण नवनियुक्त शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों की अगुवाई में बड़ी संख्या में शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। BSA को सौंपा ज्ञापन कहा कि 69 हजार भर्ती के प्रथम चरण में 31,277 के तहत नवनियुक्त शिक्षकों को दो अभिलेखीय सत्यापन कराने व सत्यापन के बाद वेतन निर्गत किए जाने के बारे में 27 नवंबर 2020 को अनुरोध किया गया था। कहा कि अधिकांश शिक्षकों के दो अभिलेखीय सत्यापन पूरे हो चुके हैं। संघ पदाधिकारियों ने जल्द वेतन निर्गत करने की मांग की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, म...
UP Weather News : यूपी में पूरब से पश्चिम तक बदला मौसम, हल्की बारिश और ओले गिरने के आसार

UP Weather News : यूपी में पूरब से पश्चिम तक बदला मौसम, हल्की बारिश और ओले गिरने के आसार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज शुक्रवार से यूपी में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। सर्दी में गरम धूम से राहत मिलने का सिलसिला थमने के आसार हैं। दरअसल, मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरब से लेकर पश्चिम तक यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि के पूरे आसार हैं। हालांकि, शुक्रवार शाम तक मौसम फिर से ठीक हो जाएगा। बता दें कि गुरुवार को राजधानी लखनऊ में मौसम काफी साफ रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री यानी सामान्य से 4.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। ऐसे में लोग ठंड में धूप का भरपूर मचा ले रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को इसमें रुकावट आ सकती है। पूरब से पश्चिम तक बारिश और ओलावृष्टि की आशंका दरअसल, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए अनुमान लगाया है कि यूपी के रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, हा...
UP School Opening News : पहली मार्च से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, CM योगी के निर्देश

UP School Opening News : पहली मार्च से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, CM योगी के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना संकट के दौरान बंद हुए बच्चों के स्कूल को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चों के स्कूल पहली मार्च यानी 1 मार्च से खोले जाएं। सीएम योगी के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक प्रस्ताव सीएम योगी के सामने प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है। वहीं 1 से 5 तक के बच्चों के स्कूल 1 मार्च से खोलने का प्रस्ताव है। इन दोनों प्रस्तावों पर अंतिम मुहर सीएम योगी को ही लगानी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसपर मुहर लगा सकते हैं। हालांकि, इतना तो तय है कि कोविड गाइड लाइन के अंतर्गत ही स्कूल खोले जाएंगे। 9 से 12वीं तक की पढ़ाई पहले ही जारी दरअसल, बीते लगभग एक साल से कोरोना संकट के...
UP Panchayat Chunav-2021 : हाई कोर्ट के सख्त निर्देश, 30 अप्रैल तक कराएं पंचायत चुनाव

UP Panchayat Chunav-2021 : हाई कोर्ट के सख्त निर्देश, 30 अप्रैल तक कराएं पंचायत चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के पंचायत चुनावों को लेकर आज गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है। यूपी में गांव की सरकार यानी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग 30 अप्रैल तक चुनाव संपन्न करा ले। हाई कोर्ट के जस्टिस एमएन भंडारी और जस्टिस आरआर अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने इसे लेकर यह निर्देश दिए हैं। विनोद उपाध्याय की याचिका पर फैसला दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट विनोद उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने 30 अप्रैल तक प्रधानी चुनाव संपन्न कराने तथा मई में ब्लाक प्रमुखी के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल, इससे साफ हो गया है कि अब चुनाव अप्रैल तक संपन्न हो जाएंगे। बताते चलें कि गांवों में सरकार बनाने के लिए प्रधानी से लेकर ब्लाक प्रमुखी तक बड़ी संख्या में उम्मीदवार उम्मीद सजाए हैं। 17 मार्च...
बांदा डीएम ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 21 जगहों पर कार्यक्रम

बांदा डीएम ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 21 जगहों पर कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चौरी-चौरा शताब्दी समारोह महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने भूरागढ़ दुर्ग में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही जिलाधिकारी ने शहीदों के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना भी मौजूद रहे। वहीं सेवानिवृत्त सूबेदार डीसी श्रीवास्तव, डीएस तिवारी, वीरेंद्र सिंह सेना मेडलिस्ट, मो. मूनिस खान, राजनारायन कुशवाहा तथा एसबी सिंह एवं सूबेदार एनके शुक्ला, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने प्रभात फेरियां भी निकालीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत सूबेदार एनके शुक्ला, एसबी सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दीवारी नृत्य में रमेश पाल की टीम को सम...