Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

पढ़िए ! क्यों तिंदवारी के पूर्व विधायक ने IPS अधिकारी के लिए कह डाली यह बात

पढ़िए ! क्यों तिंदवारी के पूर्व विधायक ने IPS अधिकारी के लिए कह डाली यह बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में बांदा के पचनेही के रहने वाले आईपीएस राजा बाबू सिंह को बीएसएफ (बार्डर सिक्योरिटी फोर्स) की कमान संभालने को मिली है। जिले के लोग उनको बधाई दे रहे हैं। ऐसे में तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बड़ी बात कही। दरअसल, उन्होंने कहा कि बांदा जिले के लिए यह बड़ी और गर्व की बात है कि बुंदेलखंड का एक बेटा आईपीएस अधिकारी है और अब बीएसएफ की कमान संभालने के साथ देश की सरहदों की रक्षा करेगा। जिले से बधाइयों का तांता दरअसल, अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनको बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल का आईजी बन गए हैं। इसकी जानकारी पर पूर्व विधायक ने कहा कि आईपीएस राजा बाबू को बीएसएफ की कमान मिलना बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं की उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए आगे आना चाहिए। पूर्व विधायक ...
UP Big News : भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत-5 घायल, CM योगी ने दुख जताया

UP Big News : भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत-5 घायल, CM योगी ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, जौनपुर : यूपी के जौनपुर में आज मंगलवार तड़के सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा जलालपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुआ। वहां एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। वाराणसी से लौट रहे थे पिकअप सवार घटना को लेकर जौनपुर के एसपी सिटी डा. संजय कुमार का कहना है कि पिकअप पर सवार लोग वाराणसी में एक महिला के अंतिम संस्कार से लौटकर सरायख्वाजा जा रहे थे। बताते हैं कि मृतक जलालपुर और सरायख्वाजा के निवासी थे। हालांकि, उनकी पहचान की जा रही है। ये भी पढ़ें : Filmy Style : ज्वैलरी शाॅप के पास खोली जूस की दुकान, फिर सुरंग बनाकर करोड़ों के गहने पार वहीं शवों ...
बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू

बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पंचानन महादेव मंदिर पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा (बगलामुखी) का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ मां पीतांबरा की शोभायात्रा व भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए कलश यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। राजघाट रोड स्थित पंचानन महादेव मंदिर से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कलश यात्रा कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों झंडा चौराहा, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा, शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, बाबूलाल चौराहा, काली देवी मंदिर, गोल कोठी, नगर पालिका, कोतवाली रोड, छिपटहरी होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। ये भी पढ़ें : बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास इसी के साथ मां ...
बांदा में बड़ी वारदात, 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

बांदा में बड़ी वारदात, 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्ची के अस्त-व्यस्त कपड़े और हालात से उसके साथ दुष्कर्म की पूरी आशंका है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की बात सही नहीं लग रही है। पुलिस की फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। बबेरू थाना क्षेत्र की घटना बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 साल की बच्ची रविवार की शाम को घर से चारा लेने खेतों पर गई थी। इसके बाद रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक तलाशने पर उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी ...
बांदा : 5 माह से वेतन को परेशान कर्मचारी, आवाज उठाई

बांदा : 5 माह से वेतन को परेशान कर्मचारी, आवाज उठाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में जल निगम के कर्मचारियों को भी बीते 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक रूप से काफी समस्याएं पैदा हो गई हैं। खाने-पीने से लेकर रहने तक की दिक्कतें पैदा हो गई हैं। मकान का किराया तक नहीं दे पा रहे किराए पर रहने वाले किराएदारों को मकान मालिक मकान छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। परेशान कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधक जल निगम को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याएं बताई हैं। साथ ही जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि उनके सामने जीवन यापन की समस्या हो रही है। वह संबंधित अधिकारी  इस मौके पर विनय यादव, सुनील चौहान, वीके सिंह, राजकुमार यादव, शनि कुमार, सुधीर कुमार, विजय कुमार, प्रेम नारायन, विनोद कुमार, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा डीएम ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर शहीदों क...
बांदा में हादसा, कानपुर के contractor की मौत, तीन घायल

बांदा में हादसा, कानपुर के contractor की मौत, तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक भीषण हादसे में कार सवार कानपुर के एक contractor की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब, कानपुर के रहने वाले ये लोग कार से बाबा कामतानाथ के दर्शकों को जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। घायलों का चल रहा इलाज बताया जाता है कि कानपुर के बर्रा-7 का रहने वाला जितेंद्र पाल उर्फ जीतू (36) अपनी कार से दोस्त आनंद (37), सहदेव (40) और पुष्पराज के साथ चित्रकूट जा रहे थे। तड़के सुबह करीब 5 बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास ट्रक व कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र कुमार पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी लोग गंभीर ...
बांदा शहर में पुल पर पलटा ट्रक, हादसा टला, लेकिन RTO-पुलिस की पोल खुली

बांदा शहर में पुल पर पलटा ट्रक, हादसा टला, लेकिन RTO-पुलिस की पोल खुली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ओवरलोडिंग को लेकर भले ही पुलिस और आरटीओ विभाग के अधिकारी तमाम दावे कर रहे हों, लेकिन सच्चाई यही है कि ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है। कुछ देर पहले शहर के पुराने ओवरब्रिज पर एक ओवरलोड ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के बाद ब्रिज की रेलिंग पर टिक गया। कहीं नीचे गिर जाता तो न जाने कितने लोगों की जानें जाती। ट्रक का चालक और क्लीनर भी बच गए। ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था और मोड़ पर ओवरलोड गाड़ी संभाल नहीं पाया। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। खुलेआम शहर से गुजरते ओवरलोड बालू-गिट्टी के ट्रक हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम नहीं लगने दिया। लेकिन इस घटना ने कोतवाली पुलिस और आरटीओ विभाग के अधिकारियों की ओवरलोड को छूट की पोल खोल दी। खुद अंदाजा लगाइये, कि जब शहर के बीचों बीच से रात 8 बजे ओवरलोड ट्रक गुजर रहा है तो भला, आसपास से गुजरने वाले ट्रकों में ओवरलोड...
दुस्साहस : बांदा में सीज हो चुकी खदान में ट्रैक्टरों से अवैध खनन..

दुस्साहस : बांदा में सीज हो चुकी खदान में ट्रैक्टरों से अवैध खनन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध खनन करने वाले माफिया सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक जगह सख्ती होती है तो दूसरी जगह पर अवैध खनन शुरू हो जाता है। हाल ही में शहर के आसपास कनवारा खदानों पर प्रशासन ने सख्ती की थी। इससे कुछ दिन हालात सही रहे। अब शहर के मुक्तिधाम के पास सीज हो चुकी लड़ाकापुरवा बालू खदान से अवैध खनन हो रहा है। खनिज विभाग की भूमिका संदिग्ध पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से बेरोक-टोक यह गड़बड़झाला चल रहा है। सीज होने के बावजूद खदान से हजारों टन बालू निकाली जा चुकी है। सरकार को रोज राजस्व का बड़ा चूना लग रहा है। बिना नियम सीज खदान से दिन रात ट्रैक्टरों से खनिज संपदा ढोई जा रही है। रात-दिन ट्रैक्टरों पर ओवरलोड बालू ढुलाई देखी जा सकती है। दिन-रात शहर से गुजर रहे ट्रैक्टर यह अवैध खनन का सिलसिला रात में ही नहीं, बल्कि दिन में भी...
वारदात : स्पाॅट पर पहुंचे बांदा IG, परिवार को ढांढस, पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश

वारदात : स्पाॅट पर पहुंचे बांदा IG, परिवार को ढांढस, पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक सर्राफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या और लूट की वारदात से पूरे महकमे में खलबली मची है। वहीं अधिकारी भी इस वारदात को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में बांदा के आईजी के.सत्यानारायण खुद वारदात वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए एक-एक बिंदु को बारीकी से समझा। वारदात से जुड़ी बारिकियां जानी इतना ही नहीं पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उनको ढांढस भी बंधाया। साथ ही थाना पुलिस को वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। बताते चलें कि फतेहगंज थाना क्षेत्र में जबरापुर निवासी सर्राफा व्यवसाई जितेंद्र सोनी उर्फ शिवचरन की बघेलाबारी तिराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बदमाश उनसे जेबर और नगदी वाला बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना को लेकर परिवार के ल...
बांदा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने एजाज अहमद, सत्यदेव महासचिव

बांदा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने एजाज अहमद, सत्यदेव महासचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा अधिवक्ता संघ के चुनाव का परिणाम आज शनिवार देर शाम को आ गया। अबकी बार कांटे की टक्कर के बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर एजाज अहमद ने जीत दर्ज कराई। काउंटिंग के दौरान कई बार एजाज और प्रतिद्वंदी प्रत्याशी आगे पीछे होते रहे। विजयी अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। दरअसल, शनिवार शाम 5 बजे से अधिवक्ता संघ सभागार में मतों की गिनती शुरू हुई। विजयी प्रत्याशी को मालाएं पहनाईं अंतिम राउंड का परिणाम घोषित करने में देरी होने पर अधिवक्ता काउंटिंग स्थल पर जा पहुंचे। इल्डर्स कमेटी ने एजाज अहमद को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया। एजाज अहमद को 482 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रामलखन राजपूत को 478 वोट हासिल हुए। इस तरह से 7 मतों से एजाज अहमद की जीत हुई। रि-काउंटिंग में भी एजाज अहमद ने बाजी मारी। वहीं महासचिव पद पर सत्यदेव त्रिपाठी ...