Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

महिला सिपाही को गोली मारने वाले कांस्टेबल पर हत्या का मुकदमा, होगा बर्खास्त

महिला सिपाही को गोली मारने वाले कांस्टेबल पर हत्या का मुकदमा, होगा बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में महिला सिपाही को गोली मारने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसे बर्खास्त भी किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर जांच शुरू करा दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे निलंबित कर दिया गया है और बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर निलंबित बताते चलें कि जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक महिला सिपाही मेघा चौधरी को जिले में तैनात सिपाही मनोज ने गोली मार दी थी। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया था। घटना से महकमे में खलबली मच गई थी। महिला सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं सिपाही का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि एसपी सुनीति ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। अब उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सिपाही और महिल...
बांदा में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

बांदा में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति एवं आर्य समाज मंदिर के तत्वाधान में बांदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य सजल कुमार रेंडर और उनकी माता सुशीला रेंडर के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यूबी सिंह, डा. एसपी गुप्ता नेत्र सर्जन, डा. एसडी त्रिपाठी फिजीशियन, डा. संपूर्णानंद मिश्र भी मौजूद रहे। शहर के जय प्रकाश साहू ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर इस शिविर में रक्तदान किया। पीआरओ प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि श्री रेंडर द्वारा 18 बार रक्तदान किया गया है। इस मौके पर लोगों ने संकल्प लिया कि आगे भी रक्तदान करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे। ये भी पढ़ें : बांदा जिलाधिकारी बोले, वर्तमान छात्रों को प्रोत्साहित करें पुरातन छात्र-छात्राएं...
बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात

बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
{नोट: यह खबर 2 फरवरी 2021 को प्रकाशित हुई थी। 'समरनीति न्यूज' में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरों में शामिल है।} मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: बुंदेलखंड में स्ट्राबेरी की खेती करने वाली गुरलीन चावला की शोहरत बुलंदियां छू रही हैं। स्ट्राबेरी की खेती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाली बुंदेली बेटी गुरलीन चावला अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली हैं। 31 जनवरी को PM मोदी ने की थी तारीफ मुख्यमंत्री योगी ने भी गुरलीन की खूब प्रशंसा की है। दरअसल, यूपी के बुंदेलखंड के झांसी में स्ट्राबेरी की खेती की पहल करने वाली गुरलीन का नाम आज हर जुबान पर है। बीती 31 जनवरी को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात में गुरलीन की मेहनत और उनके दृढ़ संकल्प की तारीफ की थी। अब गुरलीन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने उनके कहा कि उनका कार्य वाकई...
बांदा जिलाधिकारी बोले, वर्तमान छात्रों को प्रोत्साहित करें पुरातन छात्र-छात्राएं

बांदा जिलाधिकारी बोले, वर्तमान छात्रों को प्रोत्साहित करें पुरातन छात्र-छात्राएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुरानतन छात्र-छात्राएं वर्तमान युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उनको समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन के लिए प्रेरित करें। ये बातें बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज महोखर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले पुरातन छात्र-छात्राएं आज देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने उनकी प्रशंसा की। पुरातन छात्र सम्मान समारोह का किया उद्घाटन अपने काम से सम्मान पा रहे हैं, बांदा का नाम रोशन कर रहे हैं। दरअसल, जिलाधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय महोखर में पुरातन छात्र सम्मेलन में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कई पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। छात्राओं को आशीर्...
बांदा आईजी बोले, चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग

बांदा आईजी बोले, चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि बीट स्तर पर नियुक्त पुलिसकर्मी अपनी-अपनी क्षेत्र के गांवों में पैनी निगाह रखें। बीट बुक को संभ्रांत व्यक्तियों के महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरों से दुरुस्त रखें। आईजी ने कहा कि चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं। आईजी ने कहा कि सभी बीट कर्मचारियों के मोबाइल पर बीट प्रहरी मोबाइल ऐप होना चाहिए। बदलते समय के साथ उसे अपडेट रखें। सैनिक सम्मेलन के बाद चौकीदारों से बात की सैनिक सम्मेलन के बाद मौके पर मौजूद थाना क्षेत्र के समस्त चौकीदारों से आईजी ने बातचीत की। चौकीदारों को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बताते हुए अपने कर्तव्यों को निष्ठा एवं लगन के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव में तैयारी बनाए र...
बांदा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक नगर अध्यक्ष बने धरम सिंह 

बांदा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक नगर अध्यक्ष बने धरम सिंह 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष समीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पार्टी कार्यालय डीएम कालोनी में हुई बैठक में धरम सिंह को नगर अध्यक्ष बनााया गया। साथ ही प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया की मंशारूप निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जैसे जनहित के कार्य किए जाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उधर, धरम सिंह को नगर अध्यक्ष अतर्रा बनाया गया। इसी तरह, जितेंद्र सिंह को जिला सचिव यूथ, श्याम त्रिपाठी को नगर उपाध्यक्ष अतर्रा, अभिषेक प्रताप सिंह को जिला सचिव, विवेक सिंह को ब्लाक अध्यक्ष बिसंडा, हृदयेश त्रिपाठी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ये भी पढ़ें : लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम    ...
UP : महिला कांस्टेबल को गोली मारकर कांस्टेबल ने खुद को भी उड़ाया, प्रेमप्रसंग की चर्चा

UP : महिला कांस्टेबल को गोली मारकर कांस्टेबल ने खुद को भी उड़ाया, प्रेमप्रसंग की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में रविवार देर रात बड़ी वारदात ने पूरे खाकी महकमे को हिलाकर रख दिया। 112 में तैनात महिला सिपाही की उसके परिचित सिपाही ने गोली मार दी। इसके बाद खुद के भी सीने में गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है। आईजी रमित शर्मा भी मुरादाबाद में भर्ती पुलिस कर्मियों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक सुनीति ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। कमरे पर पहुंचकर दिया वारदात को अंजाम बताया जाता है कि अमरोहा जिले के सैदनगली थाने की पीआरवी टीम में हरियाणा के कैथल के रहने वाले सिपाही मनोज कुमार तैनात है। उसका मुजफ्फरनगर के...
बांदा DM का एक्शन, खदान पर खुद मारा छापा, अवैध खनन-ओवरलोडिंग पकड़ी

बांदा DM का एक्शन, खदान पर खुद मारा छापा, अवैध खनन-ओवरलोडिंग पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज रविवार को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया। जिलाधिकारी ने खुद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जिले की बेंदा खदान पर छापा मारा। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां अवैध खनन और 14 ओवरलोड बालू ट्रक भी पकड़े। डीएम की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि बेंदा खदान बांदा जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के लिए बदनाम खदान है। जिले की सीमावर्ती खदान होने के चलते कई गड़बड़ियां रहती हैं। 'समरनीति न्यूज' ने हाल ही में इस संबंध में एक खबर भी प्रकाशित की थी। दरअसल, जिले में ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी लगातार कड़े कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने आज दोपहर उप जिलाधिकारी सदर, सीओ सदर, खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक को साथ लेकर बेंदा घाट खदान पर छापा मारा। वहां बालू के 7 ओवरलोड ट्रक पकड़े...
बांदा में हादसा, घर का इकलौता चिराग बुझा-परिवार में मचा कोहराम

बांदा में हादसा, घर का इकलौता चिराग बुझा-परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। दरअसल, बालू के ट्रक की टक्कर से एक ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार युवक की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी दुखी हैं। लोगों का कहना है कि परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से अब सभी बेहाल हैं। गवाइन नाला के पास हादसा मटौंध थाना क्षेत्र के परमपुरवा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (30) शनिवार शाम पड़ोसी साथी का खराब ट्रैक्टर अपने ट्रैक्टर में बांधकर जिला मुख्यालय लाए थे। देर शाम खराब ट्रैक्टर को मिस्त्री की दुकान में खड़ा करने के बाद वह अपने ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राज...
पोलियो अभियान के मौके पर बांदा डीएम ने कही बड़ी बात..

पोलियो अभियान के मौके पर बांदा डीएम ने कही बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज रविवार को पोलियो अभियान के मौके पर बड़ी बात कही। उन्होंने पीपीसी सेंटर में पहुंचकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से खास बात कही। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का फर्ज बनता है कि एक भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से छूटना नहीं चाहिए। कहा कि पोलियों का नामों-निशान तभी मिटेगा, जब माता-पिता इसे लेकर सजग होंगे। 9 फरवरी को लगेगी बी टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एनडी शर्मा ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 07 फरवरी तक चलाया जाएगा। 4 व 5 फरवरी को कोविड टीकाकरण की वजह से दो दिन ब्रेक रहेगा। इसके बाद 9 फरवरी को बी-टीम लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में 1020 बूथ बनाए गए हैं। खुराक पिलाने के लिए 620 टीमें बनाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी व शिक्...