Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

सराहनीय : बांदा डीएम की पहल, महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता को लगा कैंप

Officials making women aware of government schemes in Banda, people gathered

समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी निचले तबके के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कई बार जागरुकता के अभाव में जरुरतमंद लोग योजनाों का भरपूर लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में जरूरत होती है, लोगों को जागरुक बनाने की। खासकर महिलाओं के विषय में यह बात और भी अहम हो जाती है। इसी क्रम में आज कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्दशों पर महिलापरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता कैंप लगाया गया।

इन खास योजनाओं की दी गई जानकारी

इस कैंप में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 181 महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति अभियान, महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि कैसे वे इन योजनाओं के तहत लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, यह कैंप बांदा के उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार की देख-रेख में संचालित हुआ।

महिलाओं को जागरुक बनाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि पूरे मार्च महीने में बांदा में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं के कल्याण के लिए चल रहीं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP : 10 IAS के तबादले, 4 मंडलों के आयुक्त और 6 डीएम बदले, पढ़ें पूरी सूची..

योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभांवित हो सके। बताया कि 5 मार्च को विकास भवन, 9 मार्च को नगर पालिका और 10 मार्च को जिला अस्पताल में जागरुकता कैंप लगाए जाएंगे। बताया कि विधवा पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों के आनलाइन फार्म भी भराए जाएंगे। बताते हैं कि आज करीब 1500 लोगों ने योजनाओं की बारे में जानकारी ली। 200 आवेदकों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और विधवा पेंशन के आनलाइन फार्म भरवाए। जागरूकता कैंप मे प्रोबेशन कार्यालय के राजीव सिंह, संजय, सतीश तथा महिला शक्ति केंद्र की दीपमाला सिंह और कामिनी सिंह भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : UP : 10 IAS के तबादले, 4 मंडलों के आयुक्त और 6 डीएम बदले, पढ़ें पूरी सूची..