Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

खास खबर : CM योगी की सख्ती से बांदा RTO और खनिज अफसरों के रंग-ढंग दोनों बदले, जिले में 3 टीमें..

खास खबर : CM योगी की सख्ती से बांदा RTO और खनिज अफसरों के रंग-ढंग दोनों बदले, जिले में 3 टीमें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे का बांदा मंडल मुख्यालय पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, बांदा जिले में चल रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायतें मुख्यमंत्री योगी के संज्ञान में भी पहुंचीं। बताते हैं कि सीएम योगी ने लखनऊ पहुंचकर उच्चाधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उनको जांच के निर्देश दिए। सीएम के सख्त तेवर से शासन में हड़कंप मच गया। तीन टीमें गठित करके बांदा भेजी गई हैं। बताते चलें कि 'समरनीति न्यूज' लगातार बांदा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मुद्दे उठाता रहा है। CM के लौटते ही बांदा पहुंचीं टीमें अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि खनिज विभाग झांसी के ज्वाइंट डायरेक्टर नवीन दास, प्रयागराज की अंजली सिंह और लखनऊ के डीपी यादव के नेतृत्व में बांदा में इस वक्त तीन टीमें मौजूद हैं। प्रत्येक टीम में चार से पांच सदस्य शामिल हैं। अब यह टीमे...
Actress ने हनीट्रैप में फंसाकर वेब सीरीज मेकर से लाखों लूटे, बायफ्रेंड समेत 4 पर FIR

Actress ने हनीट्रैप में फंसाकर वेब सीरीज मेकर से लाखों लूटे, बायफ्रेंड समेत 4 पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक वेब सीरीज की एक्ट्रेस ने हनीट्रैप के जाल में फंसाकर फिल्म मेकर से लाखों रुपए की नगदी लूट ली। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक्ट्रेस और उसके तीन साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। घटना बीती 10 मार्च की बताई जा रही है। थाना पंतनगर पुलिस के पास यह मामला है। मामला 1.6 लाख रुपए की लूट का है। वेब सीरीज मेकर विक्टिम से उनके एक परिचित ने बताया था कि एक्ट्रेस उनकी वेबसीरीज में काम करना चाहती है। इसके बाद यह मामला हो गया। 6 मार्च को आडिशन के बाद हुए थे इंटीमेट दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टिम नाम के फिल्म मेकर ने एक्ट्रेस को 6 मार्च को ऑडिशन के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों इंटिमेट हो गए थे। ये भी पढ़ें : हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला डा...
बांदा : यमुना नदी में नहा रही 17 साल छात्रा डूबी, मौत

बांदा : यमुना नदी में नहा रही 17 साल छात्रा डूबी, मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यमुना नदी में नहाते समय एक 17 साल की लड़की गहरे पानी में चली गई। इसके बाद उसकी डूबकर मौत हो गई। साथ में मौजूद दो बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगो को बुलाया। इसके बाद मल्लाहों ने किसी तरह जाल डालकर लड़की को निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार में बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। 11वीं की छात्रा थी मृतका पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मरका के रहने वाले कमल कुमार की बेटी कामिनी (17) आज बुधवार को यमुना नदी में नहाने गई थी। उसके साथ परिवार के दो बच्चे भी थे। बताते हैं कि नहाते समय कामिनी गहरे पानी में चली गई। इसके बाद वह नदी में डूब गई। दोनों बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मल्लाहों ने जाल डालकर लड़की को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत...
Banda News : बांदा में इन 6 ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज रात से होंगे सीज, बाकी 2 के..

Banda News : बांदा में इन 6 ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज रात से होंगे सीज, बाकी 2 के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश के कई जिलों में आज से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। आधी रात से ब्लाक प्रमुखों के अधिकारी सीज हो जाएंगे। इसी क्रम में अगर बांदा जिले की बात करें तो कुल 8 ब्लाकों के ब्लाक प्रमुखों में से 6 के अधिकारी आज रात से सीज हो रहे हैं। वहीं दो ब्लाक प्रमुख ऐसे हैं जिनके कार्यकाल 18 मई तक रहेंगे। बबेरू-जसपुरा के प्रमुख 18 मई तक करेंगे कार्य दरअसल, बांदा के नरैनी, बड़ोखबर, कमासिन, बिसंडा, महुआ और तिंदवारी समेत छह ब्लाकों के प्रमुखों का कार्यकाल आज रात पूरा हो रहा है। इसलिए इनके ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज आधी रात से सीज हो जाएंगे। वहीं दो ब्लाक, बबेरू और जसपुरा के प्रमुखों का कार्यकाल 18 मई को पूरा होगा। ये अपने पदों पर बने रहेंगे। बाकी जिन 6 ब्लाकों के प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, वहां आज रात से प्रशासन के तौर प...
UP Panchayat Chunaav-2021 : आज रात 12 बजे से समाप्त हो जाएंगे ब्लाक प्रमुखों के अधिकार, ये होगी नई व्यवस्था

UP Panchayat Chunaav-2021 : आज रात 12 बजे से समाप्त हो जाएंगे ब्लाक प्रमुखों के अधिकार, ये होगी नई व्यवस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर ब्लाक स्तर पर प्रशासकों को लेकर आदेश दिए हैं। दरअसल, आज रात 12 बजे से प्रदेशभर के ब्लाक प्रमुखों के अधिकार पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासकों की तैनाती हो जाएगी। यूपी सरकार के आदेशों के बाद लगभग सभी जिलों में व्यवस्था पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। प्रधानों और जिपं का पहले हो चुका समाप्त दरअसल, यूपी के कई जिलों में 17 मार्च की रात 12 बजे से ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। हालांकि, ग्राम पंचायतों और जिला पंचायतों का कार्यकाल बीती 25 दिसंबर को ही पूरा हो चुका है। 26 दिसंबर प्रशासक के तौर पर सहायक खंड विकास अधिकारियों जिम्मेदारी देख रहे हैं। वहीं जिला पंचायतों की बात करें तो वहां प्रशासक के तौर पर जिलाधिकारी जिम्मेदारी देख रहे हैं। अब ब्लाक प्रमुखों के...
UP : कुलपति के ऐतराज पर मस्जिद से हटे दो लाउड स्पीकर, बाकी की आवाज धीमी..

UP : कुलपति के ऐतराज पर मस्जिद से हटे दो लाउड स्पीकर, बाकी की आवाज धीमी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के ऐतराज के बाद मस्जिद से दो लाउड स्पीकर हट गए हैं। वहीं बाकी दो की आवाज कम कर दी गई है। इस संबंध में मस्जिद के इंतजामिया कमेटी के सदस्य मो. कलीम का बयान भी सामने आया है। कलीम ने कहा है कि चार में से दो लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है। वहीं दो लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कर दी गई है। कहा है कि अब चार की जगह पर दो ही लाउडस्पीकर लगे हैं। इतना ही नहीं लाउडस्पीकर का मुंह घूमाकर अब कुलपति के आवास से विपरीत दिशा में कर दिया गया है। यह था पूरा मामला दरअसल, कुलपति ने जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि मजस्जिद के लाउडस्पीकर की तेज आवाज से अजान होती है, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ती है। जिलाधिकारी की ओर से इस मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। ये भी पढ़ें : यूपी में फिर लाॅकडाउन को लेकर स्वास्थ्य ...
बांदा में दंगल मेला, डा. शेखसादी बोले-खेलकूद से बढ़ता है भाईचारा

बांदा में दंगल मेला, डा. शेखसादी बोले-खेलकूद से बढ़ता है भाईचारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खेलकूद और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारे बढ़ता है और एक सकारात्मक माहौल बनता है। साथ ही युवाओं को एक साथ जुड़ने का मौका भी मिलता है। ये बातें बांदा के बड़े समाजसेवी डा. शेखसादी जमां ने कहीं। वहां जखनी गांव में आयोजित अमन दंगल मेले के शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, आगरा, जालौन, फर्रुखाबाद और कन्नौज तक के पहलवान हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस मौके पर उमा शंकर पांडे भी मौजूद रहे। दंगल में पंजाब, हरियाणा से भी पहलवान पहुंचे सादी जमां ने कहा कि श्री पांडेय की बदौलत आज जखनी गांव पूरी दुनिया में पहचाना जा रहा है। कहा कि जिस वक्त महोबा में जल संकट के कारण पानी की ट्रेन महोबा तक पहुंचने वाली थी। उस वक्त पांडे जी की बदौलत बांदा के जखनी गांव में पानी का कोई संकट नहीं था। बिना किसी सरकार सहायता यह अपने आप में बड़...
बांदा : नाले में टूटा पड़ा था बिजली तार, बालक की करंट से मौत

बांदा : नाले में टूटा पड़ा था बिजली तार, बालक की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक नाले में बिजली का तार टूटा होने के कारण पानी में करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बालक की करंट से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव के रहने वाले इंद्रपाल कुमार का बेटा आशीष (11) मंगलवार देर शाम खेतों पर गया था। परिजनों में मचा कोहराम वहां खेतों के पास से गुजरे नाले से वह पानी लेने लगा। तभी उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि नाले में बिजली का तार टूटा पड़ा था। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी। किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-3 में पढ़ता था। ये भी पढ़े...
यूपी में फिर लाॅकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, होली को देखते हुए..

यूपी में फिर लाॅकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, होली को देखते हुए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार बेहद सतर्क है। टेस्टिंग का दायरा बढ़ाया जा रहा है। वहीं यूपी में दोबारा लाकडाउन को लेकर भी लोगों के चर्चाएं होने लगी हैं। इसी बीच यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि देश में बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर टेस्टिंग का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकार ने कोरोना से निपटने को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। होली के मद्देनजर आ रहे हैं बाहर से लोग कहा कि फिलहाल पूरा जोर टेस्टिंग पर रहेगा। खासकर होली पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच में बेहतर गंभीरता बरती जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर बुधवार को एक बैठक करने वाले हैं। कह...
UP : कोतवाली प्रभारी का शव थाने के आवास में मिला, हार्ट अटैक की आशंका

UP : कोतवाली प्रभारी का शव थाने के आवास में मिला, हार्ट अटैक की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कौशांबी जिले में सैनी थाना प्रभारी प्रदीप सिंह (51) का निधन हो गया। उनका शव थाने के आवास में ही मिला है। बताया जा रहा है कि वह बीते तीन दिन से कुछ बीमार चल रहे थे। थाने के कमरे में ही उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। हार्ट अटैक से उनके निधन की आशंका जताई जा रही है। उनके निधन से महकमे में शौक की लहर दौड़ गई है। जानकारी होने पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। परिवार और विभाग के लोग काफी दुखी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस उपाधीक्षक रामवीर सिंह ने बताया है कि आज सुबह 7 बजे रोज की तरह चौकीदार कमरे की सफाई करने पहुंचा। चौकीदार से सफाई कराने के बाद उन्होंने दरवाजा बंदकर लिया था। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस में वह नहीं पहुंचे तो खुद पुलिस उपाधीक्षक वहां पहुंचे। कमरा नहीं...