Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!

’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसियां बांदा में कार्रवाई कर सकती है। चर्चाएं हैं कि ईडी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है। दरअसल, इन चर्चाओं की शुरूआत कुछ दिन पहले बांदा में आयकर कार्रवाई से हुई। आयकर ने खनन कारोबारियों के घरों पर बड़ी छापेमारी की। अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, जिनके यहां छापे पड़े वे पूर्व मंत्री के कभी करीबी रहे हैं। बालू कारोबारियों पर पड़े आयकर छापों से निकलीं चर्चाएं माना जा रहा है कि बांदा में ऐसे स्कूल-काॅलेज व शिक्षण संस्थाओं की भी जांच हो सकती है, जिनको पूर्व मंत्री कुशवाहा का वरदहस्त है। बताते चलें कि पूर्व मंत्री कुशवाहा पहले भी ईडी के रडार पर रहे हैं। पूर्व मंत्री और जौनपुर के सांसद हैं बाबू सिंह कुशवाहा वर्ष 2015 में एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..

बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बंपर तबादले किए हैं। कई लापरवाहों को साइड लाइन कर पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है। तबादलों के क्रम में जिम्मेदार दरोगाओं को नया मौका दिया है। कुल 31 दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। इनमें कई चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। बड़े पैमाने पर हुए तबादलों से महकमे में हड़कंप मचा है। यहां पढ़ें तबादले की पूरी सूची ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप.. ये भी पढ़ें: गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..  https://samarneetinews.com/shocking-attempted-fraud-in-name-of-banda-dm/ https://samarneetinews.com/up-banda-is-hottest-in-asia-with-temperature-of-48-2-degrees-heatwave-alert-for-all/ &n...
बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..

बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के गुंडा टैक्स वसूली के खिलाफ ट्रक यूनियन ने आवाज उठाई है। इतना ही नहीं ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए जिला पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताते चलें कि गुंडा टैक्स वसूली का खुलासा 'समरनीति न्यूज' ने किया। साथ ही लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। सपा इस मामले में भाजपा को घेर रही है। वहीं आज ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। बताते हैं कि मंत्री ने ट्रक यूनियन को जल्द ही उच्चाधिकारियों से बात कर इस गुंडा टैक्स वसूली रुकवाने का आश्वासन दिया है। 'पांडे ग्रुप' की बांदा में खुलेआम गुंडागर्दी दरअसल, बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 के लिए खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका 'पांडेय समूह' के नाम हुआ है। यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ। संबंधित खबरें पढ़ें:बांदा जिला पंचायत:...
महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अपहरण-दुष्कर्म पीड़ित नीट छात्रा के घर पहुंचे। वहां पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान कथित रूप से अजय राय ने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी नेताओं ने इसकी निंदा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो को बताया एआई जनरेटेड हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे एआई जनरेटेड बताया है। दरअसल, दोपहर लगभग 1 बजे भीषण धूप के बीच अजय राय महोबा पहुंचे। वहां अपहरण कर दुष्कर्म का शिकार हुई नीट छात्रा के मामले में पुलिस पर निशाना साधा। ये भी पढ़ें: सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी  साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और दोषियों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने की मांग की। कहा कि छात्रा को आरोपियों ने 16 दिनों तक बंधक बनाकर इंजेक्शन दिए। ...
सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर में कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर हुई है। मामले में सांसद इकरा हसन समेत 7 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह एफआईआर सहारनपुर में डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने के आरोप में हुई है। घटनाक्रम बीती 19 मई का है। एफआईआर में कैराना सांसद इकरा हसन समेत 7 लोग नामजद आरोपी हैं। यह है पूरा मामला दरअसल, यह घटनाक्रम 19 मई को तब हुआ जब सांसद इकरा हसन जसाला गांव के मोनू कश्यप की हत्या के मामले में डीआईजी से मिलीं। सांसद के साथ में मृतक मोनू कश्यप की मां भी थीं। ये भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं इस दौरान सांसद का कहना था कि डीआईजी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इकरा हसन के समर्थक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। इससे यातायात प्रभावित होने की बात कही गई। ...
हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में शस्त्र लाइसेंसों के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया है। खासकर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने पर। कोर्ट ने राजा भईया, ब्रजभूषण सिंह और धनंजय सिंह समेत 19 बाहुबलियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने संबंधित रिपोर्ट तलब की है। 26 मई तक हाईकोर्ट ने मांगा पूरा ब्यौरा साथ ही प्रशासन से पूछा है कि इन बाहुबलियों को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिल गए। हाईकोर्ट ने कुल 19 बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट तलब की है। मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख से हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ें: STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक 26 मई तक हाईकोर्ट ने पूरा ब्यौरा मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने संत कबीर नगर के रहने जयशंकर की याचिका पर दिया है। ये भी पढ़ें...
यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को अड़ियल रवैय्या भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने भाजपा से लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के अधिकार फ्रीज कर दिए। डीएम और नगर आयुक्त देखेंगे कामकाज कोर्ट ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को अगले आदेशों तक नगर निगम का कामकाज देखने को कहा है। हाईकोर्ट ने यह फैसला वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज से निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को 5 महीने बाद भी शपथ न दिलाने पर सुनाया है। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती  ये भी पढ़ें: लखनऊ: तालाब में गिरी कार, हाई कोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत  https://samarneetinews.com/cm-yogi-says-21500-teachers-instructors-will-be-recruited-in-up/  ...
बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के खनिज परिवहन ठेके की आड़ में "गुंडा टैक्स" का काला कारनामा तूल पकडने लगा है। सपा ने इस मामले में अब बीजेपी को घेरा है। साथ ही स्थानीय बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, बांदा में खनिज तहबाजारी परिवहन शुल्क के नाम पर सड़कों पर वाहनों से 'गुंडा टैक्स' वसूली हो रही है। इसकी शिकायतें सामने आई हैं। महोबा में कार्रवाई, लेकिन बांदा के अधिकारियों चुप्पी दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों से भी खनिज शुल्क सड़कों पर बैरियर लगाकर वसूला जा रहा है। मंडालयुक्त ने महोबा में इसी तरह के मामले में कार्रवाई की। वहीं बांदा के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं। सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा बोले.. सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा है कि स्थानीय भाजपा नेता ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली कर रहे हैं। सपा नेता ने कहा ...
UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि 'देश के सामने पर भीषण आर्थिक संकट खड़ा है और पीएम मोदी विदेश घूम रहे हैं।' राहुल ने कहा कि मोदी जनता से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करिए, सोना न खरीदिए। जबकि खुद विदेशों में घूम रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने आज अमेठी में कार्यक्रम कर रहे हैं। कहा-अडानी और अंबानी को नहीं, आम लोगों को लगेगा झटका कहा कि पीएम मोदी ने जो आर्थिक ढांचा बदला है उससे आम लोगों पर आर्थिक संकट का एक तूफान आने वाला है। ऐसे में आम जनता को बड़ा आर्थिक संकट का शॉक (झटका) लगेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह आर्थिक संकट का झटका अडानी, अंबानी या प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा। दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली और अमेठी पहुंचे हैं कांग्रेस नेता बल्कि आम जनता को लगने वाला है। कहा कि यह झटका देश के युवाओं, किसा...
सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कैराना से सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं थीं। बताते हैं कि सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में लेकर महिला थाने ले गई। वहां लगभग 10 मिनट तक सांसद को बैठाकर रखा गया। महिला के साथ DIG से मिलने गईं थीं सांसद मामले में सांसद इकरा हसन ने कहा कि वह जसाला गांव की पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने गईं थीं। वहां डीआईजी को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही र्कारवाई की मांग की। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. सपा सांसद इकरा ने कहा कि डीआईजी ने उनकी बात सुनीं, लेकिन पीड़िता की मांगें मानने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता भावुक हो गई। इसपर उन्होंने डीआईजी से नाराजगी जताई। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐला...