Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..

बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
  समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किया है। भाजपा ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। इनमें दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और पंजाब शामिल हैं। दिल्ली के अध्यक्ष बने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भाजपा हाईकमान ने दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को बनाया है। वहीं सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का प्रदेश बनाया गया है। ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना इसी तरह डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इसी क्रम में अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..  https://samarneetinews.com/up-b...
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े रियल स्टेट कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े रियल स्टेट कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज एक रियल स्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस की कई टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। डीसीपी साउथ अमित आनंद समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी   डीसीपी साउथ का कहना है कि संदीप सिंह (41) मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये पर रहते हैं। कल्ली पश्चिम इलाके में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का आफिस है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में.. आज एक बदमाश सफेद गमछा लपेटे वहां पहुंचा और संदीप को एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियों मारीं। हत्यारे ने एक गोली कारोबारी के सीने में और एक पे...
बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मध्य प्रदेश के बालू खनन माफियाओं का ओवरलोडिंग सिंडीकेट यूपी की सड़कों को बर्बाद कर रहा है। यूपी सरकार को इससे करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश से बांदा के गिरवां, मटौंध क्षेत्रों में होकर रोज सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रकों-डंपरों की यूपी में इंट्री होती है। एमपी के खनन से उत्तर प्रदेश सरकार को किसी तरह के राजस्व का लाभ नहीं है। मगर यूपी की करोड़ों की सड़कें इस एमपी की इस ओवरलोडिंग की भारी कीमत चुका रही हैं। बांदा के RTO विभाग और दो थानों की पुलिस पर उठते सवाल बांदा का आरटीओ विभाग और बार्डर के थानों की पुलिस ओवलोडिंग माफियाओं के सिंडीकेट की सहायक नजर आ रही हैं। सूत्रों बताते हैं कि आरटीओ विभाग और पुलिस की प्रभावित कार्यशैली के चलते मध्य प्रदेश का ओवरलोडिंग सिंडीकेट फलफूल रहा है। गिरवां और मटौंध बार्डर से रोज सैकड़ों ओवरलोड ट्रक-डंपरों ...
यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल

यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में नौतपा में भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रहे हैं। मौसम विभाग ने इसी बीच अलर्ट जारी किया है कि यूपी में जल्द बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो यूपी  में 28 मई के बाद बारिश होगी। आंधी भी चलेगी। यहां तक कि वेस्ट यूपी में ओले गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने राहत देने वाला अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलो में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई के बाद यूपी में बारिश होगी। हालांकि, साथ ही आंधी और गरज-चमक की भी आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 28-29 मई को प्रदेश में 60 से 80 किमी से चलेंगी हवाएं इस वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्र...
महान अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण-पिता को याद कर रोईं अहाना, हेमा भी नहीं रोक पाईं आसूं

महान अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण-पिता को याद कर रोईं अहाना, हेमा भी नहीं रोक पाईं आसूं

Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति, मनोरंजन डेस्क: हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड दिया गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित खास कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने पति की जगह पद्म विभूषण अवार्ड प्राप्त किया। हेमा मालिनी के साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी रहीं। जैसे ही सदी के महानायक धर्मेंद्र को पद्म विभूषण अवार्ड का एलान हुआ, हेमा और अहाना दोनों भावुक हो गईं। अहाना रोते हुए दिखाई दीं। वहीं हेमा भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। लोगों के दिलों में बसते थे धर्मेंद्र दरअसल, बॉलीवुड में 6 दशक तक बतौर महान अभिनेता धर्मेंद्र ने लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म इंडस्ट्री में बनाया अलग मुकाम पंजाब के सोनेवाल के रहने वाले इस महान अभिनेता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक अलग और शानदार जगह बनाई। धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और 'अपने' जै...
यूपी में दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इन जिलों में तैनाती..

यूपी में दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इन जिलों में तैनाती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। अयोध्या सुरक्षा में तैनात एएसपी बलरामाचारी दुबे का तबादला हो गया है। उन्हें अब डायल-112 का एएसपी बना दिया गया है। विजय शंकर मिश्रा बने अयोध्या के ASP वहीं पीएसी मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विजय शंकर मिश्र को अयोध्या में तैनात कर दिया गया है। वह एएसपी सुरक्षा होंगे। ये भी पढ़े: IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले कौशांबी के एएसपी राजेश कुमार-तृतीय को मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं यूपी-112 की एएसपी अमिता सिंह को कौशांबी का नया अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। ये भी पढ़े: हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले? https://samarneetinews.com/up-highcourt-asks-how-brajbhushan-rajabhaiya-dhananjay-got-arms-li...
महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में दो और आरोपी पकड़े गए हैं। इनको भी पुलिस जेल भेज रही है। इन दोनों पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर चोट पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में 3 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। बताते चलें कि राजनीतिक रूप से यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। 16 दिन बाद पुलिस ने किया था बरामद जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक गांव की 25 वर्षीय छात्रा महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीती 30 अप्रैल को वह लाईब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई। 16 दिन बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद किया। युवती ने आरोपियों की पहचान बताते हुए अपहरण, दुष्कर्म के आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने छतरपुर के पठा लवकुशनगर के अंकित, संतराम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कतर जेल भेजा है। कोतवाली प्र...
लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाईकोर्ट ने अधिकार सीज किए तो लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल बैकफुट पर आ गईं। पांच महीने बाद लखनऊ महापौर ने सपा पार्षद ललित तिवारी को शपथ दिलाई। बताते हैं कि लखनऊ के नगर निगम के 66 साल के इतिहास में यह पहला मौका है। जब कोर्ट के आदेश पर शपथ दिलाई गई। वह भी लखनऊ महापौर के अधिकार सीज करने के बाद। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा मामला दरअसल, यह मामला फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा है। वहां भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू पार्षद पद पर जीते। दूसरे नंबर पर सपा के ललित तिवारी रहे। बताते हैं कि दोनों के बीच वोटों का अंतर लगभग 1700 वोटों का था। ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..  ललित ने वाद दायर किया कि भाजपा के प्रदीप शुक्ला ने शपथपत्र में शादी की जानकारी गलत दी है। अपर जिला जज की कोर्ट ने प्रदीप ...
गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर स्प्रिंट में रचा इतिहास, 10.09 सेकंड का बनाया रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर स्प्रिंट में रचा इतिहास, 10.09 सेकंड का बनाया रिकॉर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स में एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। रांची में आयोजित 2026 एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया। साथ ही 10.09 सेकंड में 100 मीटर दौड़ का नया राष्ट्रीय रिकार्ड बना डाला। उनकी इस जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। पंजाब समेत पूरे देश में खुशी की लहर पंजाब के रहने वाले गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर दौड़ 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले धावक बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पंजाब समेत पूरे देश में खुशी का माहौल है। ये भी पढ़ें: भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता वर्ल्डकप2025 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही इसे पंजाब के लिए गर्व मौका बताया है। उधर, गुरिंदरवीर की मां रूपिंदर कौर ने भी बे...
बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..

बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पिता की डांट से नाराज बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। बेटे ने नाराज होकर भूरागढ़ पुल से केन नदी में कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि पिता ने बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया था। यह बात बेटे को इतनी बुरी लगी कि बांदा में भूरागढ़ केन नदी पुल पर पहुंच गया। वहां से नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भूरागढ़ केन नदी पुल की घटना जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा स्थित कुम्हारनडेरा के राजेंद्र चालक हैं। बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे अनुज (17) को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन  नाराज होकर बेटा देर शाम घर से निकल गया। इसकेबाद ...