Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्याकर लटकाए जाने की आशंका, सनसनी

उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्याकर लटकाए जाने की आशंका, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: जिले में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटकते हुए मिले हैं। दोनों के गले में फांसी के फंदे पड़े हैं। घटना उन्नाव कोतवाली के शेखपुर नरी गांव की है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने शवों को देखने से बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया। गांव के लोग दबे मुंह दोनों की हत्या कर शवों को टांगने की आशंका जता रहे हैं लेकिन अभी कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका शेखपुर नरी के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनोें के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।...
फतेहपुर में युवक का शव मिला, सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

फतेहपुर में युवक का शव मिला, सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितों में पड़ा मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मरने वाला युवक के सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है। मरने वाला का शव बहुआ रोड पर इंट भट्ठे के पास मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।...
South Actress प्रियंका ने commit की Suicide, संदिग्धं परिस्थिेतियों में मिला शव

South Actress प्रियंका ने commit की Suicide, संदिग्धं परिस्थिेतियों में मिला शव

Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍कः TV Actresses के साथ Suicude का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी प्रत्‍युषा बनर्जी की खुदकुशी का राज पूरी तरह से खुल भी नहीं पाया था कि लीजिए south की Television Industry से एक बड़ी खबर सामने आई है. वो ये कि यहां की Actress प्रियंका का शव उनके flat में संदिग्‍ध परिस्‍थतियों में पाया गया. उनकी मौत उनके पीछे कई सारे सवाल खड़े कर गई है. आइए जानें, क्‍या है पूरी जानकारी. This is the information  खबर मिली है कि साउथ की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस प्रियंका ने खुदकुशी कर ली है. इनका शव चेन्नई के वालासरावक्कम स्थित उनके फ्लैट में रहस्यमयी परिस्थितियों में पंखे से लटका पाया गया. इस बात की जानकारी बुधवार सुबह उस वक्‍त हुई जब उनकी नौकरानी ने उनके फ्लैट का दरवाजा खोला और चौंकाने वाली स्‍थिति पाई. Police ने शुरू की जांच  प्राप्...
कानपुर में अपना दल नेता से अपराधी ने मांगी 5 लाख रंगदारी, मुकदमा दर्ज

कानपुर में अपना दल नेता से अपराधी ने मांगी 5 लाख रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपना दल के नगर अध्यक्ष (कानपुर) से  एक अपराधी ने उनकी जिंदगी की कीमत 5 लाख रूपए मांगी है। इस अपराधी ने अपना दल (एस) के नगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही जान बख्शने की कीमत 5 लाख रूपये रंगदारी के रूप में मांगी है। पीड़ित नेता ने इसकी रिपोर्ट गोविंदनगर थाने में दर्ज कराई है। रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी है जिसका नाम अतुल चंदेल बताया जा रहा है। उसके उपर कानपुर के नौबस्ता, बर्रा और गोविंदनगर थानों में संगीन धाराओं के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी अपराधी जरनलगंज स्थित एक साड़ी साड़ी सेंटर में 18 लाख की लूट करने व पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात लुटेरे लिटिल चंदेल का भाई बताया जा रहा है।  ...
गरजीं सोनिया, कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं

गरजीं सोनिया, कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं

Feature, Today's Top four News, भारत
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज जमकर गरजीं। उन्होंने जोरदार ढंग से कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं है। हांलाकि इसके बाद सोनिया गांधी ने कुछ नहीं कहा और इशारों-इशारों में इस राजनीतिक लड़ाई के संकेत दे दिए। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के पास संख्या बल न होने के मामले में उठे सवालों पर सोनिया गांधी ने यह बातें कहीं। दरअसल, विपक्षी पार्टियों का मानना है कि सांकेतिक ही सही, लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव का दूरगामी असर होगा और अपना अलग महत्व भी होगा। विपक्ष मानकर चल रहा है कि मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों और उनकी असफलताओं को जनता के सामने लाना चाहते हैं और इसके लिए अविश्वास प्रस्ताव बड़ा मौका होगा। उधर, सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि हमारे पास संख्या भले ही न हो लेकिन जनता को बताना है कि मोदी सरकार कैसे लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।...
चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल

चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले टेंपो और ट्रक की टक्कर से आठ छात्राओं समेत 10 की मौत का दर्द अभी कम नहीं हुआ था कि एक और हादसे में दो छात्राओं की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया। यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलगदहिया गांव का है। बताया जाता है कि गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रही थीं। ट्राली पर पांच अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान ट्रैक्टर मोड़ते समय ट्राली पलट गई। इससे ट्राली पर सवार छात्राएं और पांच अन्य लोग उसके नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पकर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे हैं। ...
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, शुक्रवार को सुनवाई और वोटिंग

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, शुक्रवार को सुनवाई और वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
नई दिल्लीः मानसून सत्र शुरू होते ही मोदी सरकार की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार कर लिया है। 20 जुलाई यानी शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने के साथ ही उसी दिन मतदान भी होगा। यह जानकारी खुद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद में भोजनावकाश के बाद दी। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश की तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के सदस्य के. श्रीनिवास द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अध्यक्षा ने बताया है कि उस दिन किसी भी सदस्य के निजी विधेयक पर कोई चर्चा नहीं होगी। न ही प्रश्नकाल होगा। बल्कि प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसी दिन वोटिंग हो जाएगी। हांलाकि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है क्योंकि बहुमत उसके पास है।  ...
अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
9वीं की छात्रा रिक्षा राघव को परेशान करते थे दो शिक्षक, प्रिंसिपल ने शिकायत सुनकर भी नहीं उठाया कदम, भूमिका संदिग्ध  नोएडाः व्यवसायिकता की दौड़ में सबसे ज्यादा गिरावट अगर कहीं आई है तो वह है शिक्षा जगत। कभी भगवान से बड़ा दर्जा रखने वाले शिक्षक-शिक्षिका अपनी मर्यादा से गिरने और गिरते आचरण के चलते अब बुरे दिनों का शिकार हो रहे हैं। इसका उदाहरण बीती 18 मार्च को दिल्ली के एल्कान स्कूल के स्टाफ द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर एक कक्षा नौवीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में देखने को मिला। पीड़ित परिजनों के लगातार संघर्ष के बाद नोएडा पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। बड़े स्कूल के सामने घुटने टेक बैठी थी पुलिस, फजीहत के बाद कोर्ट के आदेश पर लिखा प्रिंसिपल व दो टीचर पर मुकदमा    हांलाकि पुलिस भी इस मामले में पूरी तरह से आरोपियों के आगे घुटने टेके हुए थी और अपनी फजीहत ...
चित्रकूट में ”रामराज” की दहशत के साये में 3 गांवों के सैंकड़ों लोग, अबतक 1 की ले चुका जान, 20 से ज्यादा को पहुंचाया अस्पताल

चित्रकूट में ”रामराज” की दहशत के साये में 3 गांवों के सैंकड़ों लोग, अबतक 1 की ले चुका जान, 20 से ज्यादा को पहुंचाया अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः धार्मिक आस्था का केंद्र माना जाने वाला चित्रकूट फिलहाल डकैत बबुली कोल की दहशत से जूझ रहा है। इसी बीच एक नया डर लोगों में और पैदा हो गया है। यह डर है ''रामराज'' का। कभी काफी शरीफ और लोगों के बीच मिल-जुलकर एक अच्छी जिंदगी जीने वाले रामराज में जबरदस्त बदलाव आया। इसके बाद वह हर किसी गांव वालों को अपना दुश्मन समझने लगा और उनपर हमला करने लगा। पहले इलाके के ही लोगों का पालतू था यह रामराज, फिर हमलावर होने के बाद उसे छोड़ दिया गया बेघर    रामराज के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है तो 20 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। चाहे बच्चे हों, बूढ़े हों या फिर जवान। महिलाएं हों या पुरूष, रामराज किसी पर दया नहीं करता। यही वजह है कि मानिकपुर ब्लाक के तीन गांव जारोंमाफी, मारकुंडी और छेरिया सैंकड़ों लोग दहशत के साये में जी रहे हैं। घरों से खेतों तक जाने की हिम्मत नहीं...
वादाखिलाफी से आहत पूर्व भारतीय हाकी कप्तान शाहिद की पत्नी लौटाएंगी अवार्ड

वादाखिलाफी से आहत पूर्व भारतीय हाकी कप्तान शाहिद की पत्नी लौटाएंगी अवार्ड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद
समरननीति न्यूज, वाराणसीः पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान की पत्नी  परवीन शाहिद अनदेखी से आहत होकर उनके पति को मिले पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड सरकार को वापस लौटाएंगी। पूर्व हाकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद का कहना है कि सरकार शाहिद को भूल गई है और उनसे किए बड़े-बड़े वादे भी। 2016 में पूर्व हाकी कप्तान की मौत हो गई थी। तब सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन पूरे न किए जाने से पूरा परिवार निराश है। बताते चलें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहते हुए शाहित ने 1980 में भारतीय टीम ने मास्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय हाकी के इतिहास में मोहम्मद शाहित एक बड़ा नाम है। 29 अगस्त 2016 को मरणोपरांत उनको यूपी सरकार ने लक्ष्मण अवार्ड दिया था। इसी तरह उनको यश भारती अवार्ड भी मिला था। पत्नी परवीन का कहना है कि डीरेका स्टेडियम को मोहम्मद शाहिद के नाम पर रखने का वादा किया गया था। इसके स...