Thursday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

स्कूलों की मनमानी पर लगामः नौनिहालों का बचपन बचाने आगे आई सरकार, बस्तों का बोझ कम करने की पहल..

स्कूलों की मनमानी पर लगामः नौनिहालों का बचपन बचाने आगे आई सरकार, बस्तों का बोझ कम करने की पहल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: शिक्षा सुधार के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। खासकर बच्चों के स्कूली बस्ते के बढ़ते बोझ से उनका बचपन न दब जाए, सरकार ने इसके लिए नई गाइड लाईन जारी कर दी है। नई गाइड लाइन में कक्षा-1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के बस्तों का बोझ निर्धारित कर दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जारी की नई गाइड लाइन   दरअसल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने नई गाइड लाइन में कहा है कि स्कूली बस्ते का वजन 5 किलो से ज्यादा नहीं होगा। वहीं कम से कम डेढ़ किलो होगा। सरकार ने 5 किलो वजन 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए तय किया है। सरकार ने कक्षा-1 और 2 में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूल बस्ते का वजन 1.5 किलो यानी डेढ़ किलो होना निर्धारित किया है। ये भी पढ़ेंः अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला...
रायबरेली जेल में गैंगस्टरों का वीडियो वायरल मामले में जेल अधीक्षक समेत 6 नपे

रायबरेली जेल में गैंगस्टरों का वीडियो वायरल मामले में जेल अधीक्षक समेत 6 नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रायबरेलीः रायबरेली जेल में गैंगस्टरों के वीआईपी ऐशोआराम के जारी वीडियो ने हड़कंप मचाकर रख दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद शासन-प्रशासन में जबरदस्त खलबली मची। मामले में शासन ने सख्त कदम उठाते हुए जेल अधीक्षक रायबरेली समेत कुल छह जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं वीडियो में दिख रहे गैंगस्टरों की जेलें भी बदल दी हैं। गैंगस्टर अंशु दीक्षित व अन्य का वीडियो हुआ था वायरल  बताते चलें कि रायबरेली जेल में शातिर गैंगस्टर अंशु दीक्षित और दूसरे गैंगस्टर का जेल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ये सभी अपराधी जेल के भीतर बैठकर शराब और मीट खा रहे हैं। इतना ही नहीं वहां असलहे और पिस्टलों के अलावा कारतूस भी नजर आ रहे थे। वीडियो में जेल अधिकारियों को रुपए देने की बातचीत भी हो रही थी। इस वीडियो से पूरे प्रदेश के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ेंः बागपत जेल में पूर्...
जाली दस्तावेजों के सहारे पुलिस में अपराधियों की इंट्री, जांच में खुलासे के बाद हो रहे बर्खास्त

जाली दस्तावेजों के सहारे पुलिस में अपराधियों की इंट्री, जांच में खुलासे के बाद हो रहे बर्खास्त

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः जाली प्रमाणपत्रों के सहारे अपराधियों ने पुलिस में इंट्री कर ली है। गनीमत इस बात की है कि अभी ये अपराधी पुलिस प्रशिक्षण की लाइन में हैं और बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ी है। वरना इनको पकड़ा मुश्किल हो जाता। इतना ही नहीं बाद में इनके कामकाज से महकमे की साख भी खराब हो सकती थी। 60 युवक ऐसे जिनपर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे  बताया जाता है कि जाली प्रमाण पत्रों के सहारे करीब 60 युवक पुलिस में भर्ती हो गए हैं। इन युवाओं पर लूट, चोरी, छेड़खानी और दहेज हत्या के अलावा मारपीट जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ है जब इनके कागजों को सत्यापन के लिए संबंधित थानों को भेजा गया। वहां से आई रिपोर्ट के बाद अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ये भी पढ़ेंः दस्यु ददुआ के भाई बालकुमार व बेटे वीर सिंह समेत 3 के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे इन सिपाहियो...
राजस्थान विधानसभा में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे सीएम योगी और मायावती

राजस्थान विधानसभा में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे सीएम योगी और मायावती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिन के दौरे पर राजस्थान जा रहे हैं। वह राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार करेंगे। बीजेपी के स्टार प्रचारक सीएम योगी राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दो दिनों के भीतर 11 चुनावी सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को राजस्थान के लिए रवाना हो रहे हैं। दो दिन में 11 चुनावी संभाएं करेंगे योगी  पहले दिन वह राजस्थान के रतनगढ़ चुरू, डूंगरगढ़ मकराना नागौर, फतेहपुर सीकर, बीकानेर और पोकरण में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन से चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। फिर वहां से वापस लखनऊ लौट आएंगे। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा इसके बाद 27 नवंबर को फिर राजस्थान जाएंगे। इस दौरान सीएम योगी वहां के रामगढ़, तिजारा, नगर भरतपुर, मालाखेड़ा, थानागाजी और आमेर में चुनावी स...
हाईकोर्टः यूपी में लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और आगरा समेत 22 जिलों के जिला जजों के तबादले

हाईकोर्टः यूपी में लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और आगरा समेत 22 जिलों के जिला जजों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार को हाईकोर्ट ने फेरबदल करते हुए प्रदेश के 22 जिलों के जिला जजों का तबादला इधर से उधर किया है। इनमें तीन दिन पूर्व हाईकोर्ट के महानिबंधक बने दिनेश कुमार शर्मा (तृतीय) भी शामिल हैं। बताया जाता है कि कासगंज के जिला जज राजीव कुमार शर्मा को सहारनपुर, मिर्जापुर के जिला जज नवीन श्रीवास्तव को अलीगढ़ का जिला जज बनाया गया है जबकि न्यायाधीश अयोध्या प्रकरण लखनऊ सुरेंद्र कुमार यादव को जिला जज लखनऊ बनाया गया है। कानपुर, फैजाबाद, सहारनपुर और फिरोजाबाद के भी बदले सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी को फैजाबाद से ओएसडी (विजिलेंस) हाईकोर्ट, दिनेश कुमार शर्मा (तृतीय) को महानिबंधक हाईकोर्ट से जिला जज गाजियाबाद, गिरिजेश कुमार पांडेय को गाजियाबाद से फैजाबाद, अलका श्रीवास्तव को सदस्य प्रशासनिक अधिकरण (द्वितीय व तृतीय) लखनऊ से जिला जज शामली भेजा गया है। ये भी पढ़ेंः अगर मामला कोर्ट में है...
बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा

बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुर: अवैध खनन को लेकर बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के आदेश पर अवैध रूप से खनन करने के आरोप में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बात की जानकारी देते हए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया है कि खनन विभाग द्वारा यह मुकदमा दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई  वहीं जिले के पाली थाना क्षेत्र में बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के मामले में पूर्व मंत्री के चचेरे भाई मुकुंद सिंह के खिलाफ भी अवैध खनन का मुकदमा पाली थाने में दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री के बिगड़ैल बेटे का नया कारनामा, दलितों को घर में घुसकर पीटा-गोलियां चलाईं, फरार बताया जाता है कि प्रतिबंध लगाने के बावजूद ...
कानपुर में वैश्य वार्ष्णेय समाज ने किया बुजुर्गों का सम्मान, संजीव को अध्यक्ष तो कैलाश को बनाया सचिव

कानपुर में वैश्य वार्ष्णेय समाज ने किया बुजुर्गों का सम्मान, संजीव को अध्यक्ष तो कैलाश को बनाया सचिव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज पी रोड स्थित हर सहायक इंटर कालेज में वैश्य वार्ष्णेय समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। वार्षिक सम्मेलन में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इसमें महिलाओं और बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। पी रोड पर हुआ वैश्य वार्ष्णेय समाज का वार्षिक सम्मेलन  सम्मेलन कार्यक्रम में इंजीनियर संतोष कुमार वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे। वहीं सचिव कैलाश गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। साथ ही समाज की प्रगति से सभी को अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने समाज के चार बुज़ुर्ग लोगों को मोतियों की माला पहनाते हुए शाल ओढ़ाई और श्रीमद्भागवत गीता की प्रति देकर सम्मानित किया। ये भी पढ़ेंः बांदा में डाक्टर प्रज्ञा उपाध्याय व उनके पति के खिलाफ रिपोर्ट, गर...
‘परिवर्तन’ ने देवी-देवताओं की लावारिस मूर्तियों का किया भू-विसर्जन, दिए 3 जरूरी संदेश

‘परिवर्तन’ ने देवी-देवताओं की लावारिस मूर्तियों का किया भू-विसर्जन, दिए 3 जरूरी संदेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः अपने जनहित के कार्यों को लेकर कानपुर में लगातार लोगों के बीच 'परिवर्तन' के झंडे गाढ़ रही परिवर्तन संस्था ने आज सफाई अभियान चलाकर स्वच्छा की अलख जगाई। दरअसल, पौधरोपण करके ग्रीन कानपुर का नारा बुलंद करने वाली परिवर्तन संस्था के सदस्य आज क्लीन कानपुर का नारा बुलंद कर रहे थे। लगभग एक माह से गंगा बैराज में चल रहे स्वच्छता व सुंदरीकरण का काम रविवार को छुट्टी के दिन और तेज हो गया। गंगा बैराज के पास चल रहा है सफाई व सौंदर्य का काम  आर्यनगर और वीआईपी रोड से लोगों द्वारा सड़कों के किनारे व पेड़ों के नीचे रखी गईं मूर्तियों को एकत्र किया गया। इसके बाद उनका उनका भू-विसर्जन किया गया। परिवर्तन के कोर ग्रुप सदस्य कानपुर बार के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि मूर्तिओं का भू-विसर्जन लगातार किया जाएगा। इसके धार्मिक, प्राकृतिक और मानवीय तीनों ही फा...
आतंकवादी ने सेल्फी लगाकर दी चुनौती तो सुरक्षा बलों ने ठोक डाला

आतंकवादी ने सेल्फी लगाकर दी चुनौती तो सुरक्षा बलों ने ठोक डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया पर सेल्फी लगाकर सुरक्षा बलों को चुनौती देना हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को भारी पड़ा। सुरक्षा बलों ने उसे ढूंढकर मार गिराया। बताया जाता है कि 3 दिन पहले हिजबुल मुजाहिदीन ने अपने कमांडर आतंकी उमर मजीद की तस्वीर सोशलमीडिया पर वायरल करते हुए दावा किया था कि उसने श्रीनगर के लालचौक पर बैठक की है। 3 दिन पहले वायरल हुई थी आतंकी की फोटो  बैठक को अपनी ताकत से जोड़कर देख रहे आतंकी संगठन का कहना था कि यह बैठक श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हजरतबल में की गई थी। आतंकियों के दावे और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में नवीद जाट, जीशान, डॉ सैफुल्ला, जुनैद सहराई, अदनान भाई सहित 36 आतंकी शामिल हुए थे। ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए छह आतंकवादी सूत्रों की माने तो अनुसार उमर मजीद लोन उर्फ हंजाला भाई लगभग दो साल पहले हिजबुल में शामि...
आजम खान बोले, शिवसेना ने तोड़ा था बाबरी मस्जिद का ढांचा, वहीं साक्षी महाराज को बताया बलात्कारी

आजम खान बोले, शिवसेना ने तोड़ा था बाबरी मस्जिद का ढांचा, वहीं साक्षी महाराज को बताया बलात्कारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बुलंदशहरः जिले के गुलावठी इलाके में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे सपा नेता आजम खान ने बुलंदशहर में बड़ा बयान दिया। आजम ने कहा है बाबरी मस्जिद का ढांचा बीजेपी ने नहीं, बल्कि शिवसेना ने गिराया था। वहीं उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर हमला बोलते हुए आजम खान ने कहा कि बलात्कारी पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देंगे। बुलंदशहर में पीएम मोदी पर भी कसा तंज  इतना ही नहीं सपा नेता ने अयोध्या से मुस्लिम परिवारों के पलायन की खबरों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। कहा कि सरकार रास्ते बताए तो वह भी देश से पलायन कर जाएंगे। ये भी पढ़ेंः आजम खान का बड़ा बयान, एक नहीं कई माल्या भगा दिए विदेश इस दौरान आरएसएस पर बोलते हुए सपा नेता आजम खान ने कहा कि आरएसएस संविधान को नहीं मानती है। न ही राषट्रीय ध्वज को मानती है। आजम ने कहा है कि चुनावी दौर है। कहा कि 2019 लोकसभा चुन...