Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम कर रहे मध्यस्थता, जल्द आएगी अच्छी खबर

भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम कर रहे मध्यस्थता, जल्द आएगी अच्छी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत और पाकिस्तान के भी इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। युद्ध जैसे हालात हैं। तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका के राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ से एक अच्छी खबर आ रही है और दोनों देशों के बीच तनाव जल्द से जल्द खत्म हो सकता है। वियतनाम के हनोई में ट्रंप यह बात कही है। इतना ही नहीं अमेरिका का दावा है कि वह इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ट्रंप बोले, सदियों से चल रहा तनाव होगा दूर  ट्रंप ने कहा है कि उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सदियों से चला आ रहा यह तनाव जल्द खत्म होगा। बताते चलें कि बुधवार रात देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पाम्पियो से बात की थी। बताते हैं कि दोनों की बातचीत में यह तय हुआ था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जो एक्श...
भारत के साथ आए अमेरिका-फ्रांस और ब्रिटेन, यूएन में आतंकी मसूद के खिलाफ लाए प्रस्ताव

भारत के साथ आए अमेरिका-फ्रांस और ब्रिटेन, यूएन में आतंकी मसूद के खिलाफ लाए प्रस्ताव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंक के खिलाफ युद्ध में पुलवामा आतंकी हमले के बाद अब भारत के साथ अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन भी खड़े हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने बुधवार को प्रस्ताव दिया है जिसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही उसके आका मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करते हुए उसपर कड़े प्रतिबंध लगाए। चीन अड़ाता रहा है अड़ंगा  हांलाकि, जैसा कि पहले होता रहा है, अबकी बार भी इस प्रस्ताव पर चीन द्वारा विरोध की आशंका है। इससे पहले भी सुरक्षा परिषद की इस्लामिक स्टेट और अलकायदा प्रतिबंध समिति को 2016 और 2017 में आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने से रोक दिया था। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः सिर्फ 21 मिनट में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंप किए तबाह&nbs...
बांदा बार एसोसिएशन की नई कमेटी को जिला जज ने दिलाई शपथ, धूमधाम से हुआ समारोह

बांदा बार एसोसिएशन की नई कमेटी को जिला जज ने दिलाई शपथ, धूमधाम से हुआ समारोह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बार संघ एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह, आज यहां इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला जज राधेश्याम तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री विवेक सिंह रहे। इस मौके पर सबसे पहले जिला जज द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष सुबीर सिंह ने अतिथियों का किया स्वागत   इस मौके पर पूर्व जस्टिस सीपी सिंह व बाबू बलवीर सिंह की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश निगम, यावर हुसैन, बाबूलाल कुशवाह, सुरेंश चंद्र तिवारी तथा दीपक गुप्ता ...
कश्मीर में शहीद हुआ कानपुर का लाल दीपक पांडे, चापर क्रैश की घटना में हुई शहादत 

कश्मीर में शहीद हुआ कानपुर का लाल दीपक पांडे, चापर क्रैश की घटना में हुई शहादत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
शहीद दीपक पांडे। समरनीति न्यूज, कानपुरः कश्मीर के बड़गाम इलाके में बुधवार सुबह क्रैश हुए भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकाप्टर में कानपुर का एक लाल भी शहीद हो गया। देश की सीमाओं की रक्षा करते वक्त शहीद हुए कानपुर के बेटे दीपक पांडे की शहादत की खबर आते ही उनका परिवार ही नहीं आसपास भी शोक की लहर दौड़ गई। दीपक पांडे कानपुर के रहने वाले थे और अपने घर के इकलौते बेटे थे। उनकी शहादत की खबर जैसे ही उनके परिवार वालों को मिली। घर में कोहराम मच गया। घर के इकलौते चिराग थे दीपक  दीपक चंकेरी के रहने वाले थे बताया जाता है कि शहीद दीपक पांडेय चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार के रहने वाले थे। उनके पिता रामप्रकाश पांडेय एक प्राइवेट नौकरी करते थे और अब सेवानिवृत हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पिता रामप्रकाश के पास श्रीनगर एयरबेस से एक फोन आया। अधिकारियों ने बताया कि एमआइ-17 चापर...
बांदा में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को पिकअप ने रौंदा, मां की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

बांदा में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को पिकअप ने रौंदा, मां की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार शाम करीब 4 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को रौंद दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता-पुत्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। यह हादसा बांदा के कालिजंर थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। बुधवार शाम करीब 4 बजे की घटना  बताया जाता है कि कालिंजर क्षेत्र के ग्राम इटवां निवासी हंसू प्रजापति (50) अपनी पत्नी प्यारी देवी (45) और अपने बेटे होरीलाल प्रजापति (18) को बाइक से लेकर जा रहे थे। बताते हैं कि गांव से निकलने के बाद ये लोग जैसे ही इटवां लिंक रोड से कालिंजर-नरैनी मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिक...
पाक का भारत पर हमले का दावा, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को POK में किया ढेर, सभी पायलट 2 मिनट के अलर्ट पर

पाक का भारत पर हमले का दावा, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को POK में किया ढेर, सभी पायलट 2 मिनट के अलर्ट पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने आज भारत पर हमला करने का दावा किया है। पाकिस्तान के एफ-16 विमानों के भारतीय सीमा में घुसने की बात सामने आ रही है। इसके बाद भारत के कई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर भारतीय वायुसेना का कहना है कि पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। इस विमान को पाक अधिकृत कश्मीर में 3 किमी घुसकर मारकर गिराया गया है। उधर, पाकिस्तान की आज एक नाकाम घुसपैठ की कोशिश के मद्देनजर भारतीय वायुसेना को हाईअलर्ट कर दिया गया है। वहीं वायुसेना ने सभी पायलटों को 2 मिनट के अलर्ट पर रखा है। सीमा में घुसने से पहले ही गिराया   इस मामले में राजौरी के डीसी मोहम्मद एजाज का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे से 11 बजे के बीच पाकिस्तान ने सीमा लांघने का प्रयास किया है लेकिन तुरंत ही भारतीय एयरफोर्स द्वारा जवाब दिए जाने क...
बांदा में नौकर को घर छोड़कर लौट रहे मोटर पार्ट्स दुकान मालिक समेत दो की मौत, दो गंभीर

बांदा में नौकर को घर छोड़कर लौट रहे मोटर पार्ट्स दुकान मालिक समेत दो की मौत, दो गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर पहुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दोनों हादसे बीती देर रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास हुए। मरने वालों में एक स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान के मालिक भी शामिल हैं जो अपनी दुकान पर काम करने वाले को उसके गांव छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा का शिकार हो गए। बताते हैं कि शहर के जीजीआईसी स्कूल के पास डिलहागंज में रहने वाले गगन (34) की स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान हैं। पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित बाइक  वह बीती देर शाम दुकान के नौकर को घर छोड़ने उसके गांव डिंगवाही गए थे। वहां से लौटकर आ रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में जमुनीपुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराय...
एयरस्ट्राइक के वक्त हुआ बच्चे का जन्म, सैनिक परिवार में मां-बाप ने नाम रखा ‘मिराज सिंह’

एयरस्ट्राइक के वक्त हुआ बच्चे का जन्म, सैनिक परिवार में मां-बाप ने नाम रखा ‘मिराज सिंह’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश पर हुए कायरतापूर्ण पुलवामा हमले का भारतीय वायुसेना ने बालाकोट पर आतंकी ठिकानों को तबाह करके बदला ले लिया। इससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग जश्न मना रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं। लोगों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान में एयरस्ट्राइक के दौरान एक सैनिक के परिवार में बच्चे का नाम हुआ। इस बच्चे का नाम परिवार के लोगों ने मिराज सिंह रख दिया है। परिवार के कई लोग सेना में.. बताया जाता है कि राजस्थान के नागौर जिले के डाबड़ा गांव के रहने वाले महावीर सिंह की पत्नी सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे का जन्म ठीक उसी समय हुआ जब भारतीय वायु सेना के मिराज विमान पाकिस्तान की जमीन पर बम बरसा रहे थे। पुलवामा शहीदों का बदला लेने को हुई इस कार्रवाई से खुश इस परिवार ने बच्चे का नाम मिराज सिंह राठौड़ रखा है। बताते हैं कि इस परिवार के ज्यादातर...
बांदा में सड़क हादसे के दौरान बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बांदा में सड़क हादसे के दौरान बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती देर रात हुए एक हादसे में दो बाइकों की तेज रफ्तार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार देर रात हादसा  बताया जाता है कि बिसंडा के पारा गांव के रहने वाले रामभवन साहू (35) बाइक से बीती रात करीब साढ़े 10 बजे अतर्रा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिसंडा-ओरन मार्ग पर बघनियापुरवा गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों पर सवार तीनों लोग छिटककर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसा, कन्नौज के रहने वाले 1 व्यक्ति की मौत तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल इससे रामभवन के अलावा दूसरी बाइक पर सवार उदय वर्मा (32) तथा अरुण...
बांदा में भीषण हादसा, कन्नौज के रहने वाले 1 व्यक्ति की मौत तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल

बांदा में भीषण हादसा, कन्नौज के रहने वाले 1 व्यक्ति की मौत तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार शाम हुए एक भीषण हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर बेंदाघाट के पास एक ट्रैक्टर ट्राली मजदूरों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बेंदा गांव के क्वेटरा पुलिस के पास ओवरटेक कर निकले ट्रक की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राली पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः घूस मांगने से तंग किसान ने अधिकारी की जीप से बांध दी अपनी भै...