Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आ रही हैं। उनका कार्यक्रम भी आ गया है। प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को प्लेन से पहले कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वहां जालौन के लिए रवाना होंगी। वह हवाई मार्ग से जालौन जाएंगी या सड़क मार्ग से, अभी यह तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के बुंदेलखंड दौरे और ज्यादा से ज्यादा कारगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वागत में जुटे कांग्रेसी   एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी कानपुर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत को जगह-जगह तैयारियां कर रहे हैं। अगर प्रियंका सड़क मार्ग से जालौन जाती हैं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को जालौन तथा 4 को महोबा-हमीरपुर और 5 को बांदा-चित्रकूट में रहेंगी। ...
बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माता-पिता ढेरों सपने सजाने अपनी लाडली को मायके से शादी करके विदा करते हैं। कलेजे को टुकड़े को हजारों-लाखों आशिर्वाद देकर उसकी खुशी को हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही आगरा की प्रियंका खरे के माता-पिता ने भी एक माह पहले बांदा के देवर्षि खरे के साथ बेटी की शादी के वक्त कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन उनको पता नहीं था कि जिस बेटी को वह खुशी-खुशी विदा कर रहे हैं उसकी 1 माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के माता-पिता और परिवार वालों पर क्या गुजर रही होगी। एक सप्ताह पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल  दरअसल, शहर के कैलाशपुरी निवासी देवर्षि खरे के घर में उसकी नवविवाहित पत्नी प्रियंका (22) की शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शादी को मुश्किल से एक महीना हुआ था और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई। सूचना पर ...
कानपुर के जेल विजिटर बने वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी

कानपुर के जेल विजिटर बने वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिला न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव के आदेश से बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी को जेल विजिटर नियुक्त किया गया है। उनके साथ उरुसा हबीब भी जेल विजिटर बनाए गए हैं। सुशील पांडे का त्यागपत्र स्वीकृत  साथ ही सुशील पांडे का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनको कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कल्पना द्वितीय ने दी है। उधर, नए जेल विजिटरों को उनके समर्थकों ने बधाईयां दी हैं। ये भी पढ़ेंः जानिए अपनी लोकसभा सीट कानपुर (नगर) और इससे जुड़ीं खास बातेें.....
7 साल में 3 गुना बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति..

7 साल में 3 गुना बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के साथ अमित शाह ने अपनी संपत्ति की भी जानकारी दी। अमित शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है। हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अनुसार, 38.81 करोड़ रुपये की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है। वजह बताई खेती, सैलरी और किराया.. मालूम हो कि 2016-17 में राज्यसभा के सांसद के तौर पर नामाकंन दाखिल करते वक्त अमित शाह ने अपनी सालाना आय जहां 43, 68,450 रुपये और पत्नी सोनल शाह की कमाई 1,05,84,450 रुपये दिखाई थी, वहीं 2017-18 में अमित शाह की कमाई बढ़कर 53,90,970 रुपये हुई,...
बांदा में सड़क हादसे में छात्र युसुफ की मौत, बहन को छोड़ने आया था ससुराल

बांदा में सड़क हादसे में छात्र युसुफ की मौत, बहन को छोड़ने आया था ससुराल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। मरने वाला छात्र अपनी बहन की ससुराल आया था और किसी काम से साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चौकी पुलिस ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। फतेहपुर जिले का रहने वाला था बालक  बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के मोसेपुर गांव निवासी अलीहसन का पुत्र यूसुफ (11) अपनी बहन अफसाना की ससुराल चिल्ला (बांदा) के पपरेंदा गांव आया हुआ था। वह साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच पपरेंदा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी यूपी-100 को दी। बतात...
बांदा में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय चिंतन एवं सामाजिक परिदृश्य पर की विस्तृत चर्चा

बांदा में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय चिंतन एवं सामाजिक परिदृश्य पर की विस्तृत चर्चा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने आज अपने अस्थाई कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता रामनाथ श्रीवास्तव, शाहनगर संघचालक और संचालन उमाशंकर सिंह पटेल ने की। बैठक में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय चिंतन एवं सामाजिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही संगठन की मजबूती देने पर विशेष चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने मासिक बैठक की  बैठक के अंत में जमुना, विभाग कार्यवाह आरएसएस ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, प्रयाग दत्त अवस्थी, शिव नायक सिंह गौतम, राम लखन राजपूत, विमल सिंह, बृज मोहन सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र परिहार, शिव पूजन पटेल, प्रमोद द्विवेदी, ब्रजराज राजपूत, उमाशंकर पाल, सुनील गुप्ता, जितेंद्र यादव, मुदित कुमार शर्मा, जेपी साहू, आदित्य नारायण द्विवेदी, छोटे लाल सैनी, बलराम सिंह कछवाह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बांदा मे...
कानपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंक्टेश्वर लू ने कहा, वोट डालकर कर्तव्य निभाएं-

कानपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंक्टेश्वर लू ने कहा, वोट डालकर कर्तव्य निभाएं-

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। मतदाता किसी के प्रलोभन व लालच में न पड़कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्ररूप से मतदान करें। मतदान दिवस में अवकाश मतदान के लिए है, इस महत्वपूर्ण अवसर का मतदान करते हुए सदुपयोग करें। अपना ध्यान पूरी तरह से वोटिंग में ही लगाएं। कानपुर के पूरे मंडल में 80 लाख वोटर हैं और मतदाता के वोट से ही सरकार का निर्माण होता है। बढ़-चढ़कर मतदान करने को कहा  इतना ही नहीं पिछले चुनाव में हुए मतदान प्रतिशत से आगे बढ़ाकर कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने में सहभागिता निभाएं। ऐसे लोग जो अबतक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करा सके हैं वे लोग अब भी वक्त हैं, अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें। ये बातें आज यहां कानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेक्टेश्वर लू ने कहीं। ये भी पढ़ेंः निर्वाचन आयोग...
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग..

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः नेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने को उनकी बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इसे उनका निजी मामला बताया। सोनाक्षी ने कहा कि यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइये। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि कांग्रेस के साथ वे और अच्छा काम करेंगे और अलग-थलग नहीं पड़ेंगे। सोनाक्षी ने पिता को फैसले को ठहराया सही  मालूम हो कि शत्रुघ्र सिन्हा बीजेपी में काफी लंबे समय से अलथ-थलग पड़ गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ बगावती तेवर भी अपना लिया था। उनके बगावती तेवर की वजह से पार्टी ने उन्हें इस लोकसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया। ये भी पढ़ेंः मैं नाम के आगे चौकीदार नहीं लिख सकता, क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं : सुब्रमण्यम स्वामी जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस की तरफ रूख कर लिया। जल्द ही वह औपचा...
सर्जिकल स्ट्राईक के एक महीने बाद मीडिया को बालाकोट लेकर पहुंची पाकिस्तानी सेना

सर्जिकल स्ट्राईक के एक महीने बाद मीडिया को बालाकोट लेकर पहुंची पाकिस्तानी सेना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के करीब एक महीने बाद पत्रकारों की एक टीम को लेकर उस जगह पर ले गई जहां पर भारतीय सेना ने जैश के आतंकी कैंप पर हमला करके तबाह किया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सारे सुबूत मिटाने के बाद पत्रकारों को घटनास्थल पर ले के गए ताकि ये साबित हो जाए कि भारतीय सेना के हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान ने बालाकोट का हुलिया बदलकर दुनिया को ऐसा दिखाने को कोशिश की है, जिससे लगे कि ये कोई आम मदरसा है। रायटर को 3 बार जाने से रोक चुकी पाक सेना 28 मार्च को आठ मीडिया टीम के सदस्यों को बालाकोट कैंप के अंदर ले जाने से पहले 300 के करीब बच्चों को कैंप में बैठा दिया गया था। इन बच्चों को पहले से समझा दिया गया था कि इन्हें मीडिया के सामने क्या बोलना है।मीडिया एजेंसी रायटर की टीम ने 28 फरवरी स...
तेलंगाना के सीएम का दावा, यूपीए के शासनकाल में हुए थे 11 सर्जिकल स्ट्राइक..

तेलंगाना के सीएम का दावा, यूपीए के शासनकाल में हुए थे 11 सर्जिकल स्ट्राइक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज,पॉलिटिकल डेस्कः मोदी सरकार पर विपक्षी पार्टिया लगातार आरोप लगा रही है कि बीजेपी चुनावी फायदे के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को प्रचारित कर रही है। इसी कड़ी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को दावा किया कि पिछली मनमोहन सरकार में 11 सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी,लेकिन तत्कालीन सरकार ने अपने फायदे के लिए चुनाव में इसको प्रचारित नहीं किया। मालूम हो कि के.चंद्रशेखर राव कांग्रेस के नेतृत्ववाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वोट के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के प्रचार पर पीएम मोदी की आलोचना की  राव वर्ष 2004 से 06 तक मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में श्रम एवं रोजगार मंत्री थे। उन्होंने मिरयालगुडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह खुलासा किया। साथ ही वोट के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को प्रचारित किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आल...