Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

लखनऊ में सरेआम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

लखनऊ में सरेआम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात ठाकुरगंज इलाके में अज्ञात अपराधियों ने कार से जा रहे दो सगे भाइयों को नीचे उतार लिया। इसके बाद दोनों को बुरी तरह से मारापीटा। पिटाई से अधमरा करने के बाद अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। इससे उनको मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। कार से घर जाते वक्त अपराधियों ने खींचकर बेरहमी से पीटने के बाद हत्या की   बताया जाता है कि ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज और मलाही टोला के बीच कार से जा रहे सगे भाइयों मुसाहिबगंज निवासी इमरान (20) और अरमान (18) को अपराधियों ने रोक लिया। दोनों भाई अपने घर जा रहे थे। इससे पहले कि वे दोनों कुछ समझ पाते। ये भी पढ़ेंः रिश्ते के चचेरे भाई ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार  अपराधियों ने कार से खींचकर दोनों को पीटना शुरू कर दिया। अपराधिय...
टिकट घोटाले में रोडवेज के 65 कर्मचारियों पर गाज, 11 अधिकारी-3 कर्मचारी सस्पेंड, 51 बर्खास्त

टिकट घोटाले में रोडवेज के 65 कर्मचारियों पर गाज, 11 अधिकारी-3 कर्मचारी सस्पेंड, 51 बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम विभाग में कुल 65 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई टिकटों के नाम बड़े फर्जीवाड़े के मामले में की गई है। विभाग के एमडी पी गुरु प्रसाद ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई में दो आरएम, तीन एआरएम और छह टीएस सहित कुल 65 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। एसटीएफ के खुलासे के बाद रोडवेज की जांच में सही पाया गया टिकट फर्जीबाड़े का मामला  खास बात यह है कि इनमें से 11 अधिकारियों और तीन नियमित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि 51 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में टिकट बनाने के नाम पर एक बड़ा गिरोह काम कर रहा था। इस गिरोह के साथ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे। ये भी पढ़ेंः आईपीएस ...
महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात

महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के महोबा सदर कोतवाली क्षेत्र में घर से लापता बजरंग दल के एक प्रमुख नेता का बीती रात शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर शहर में भारी बल व पीएसी को तैनात किया गया है। बताया जाता है कि राहुल का किसी बात को लेकर कालोनी के ही जावेद नाम के युवक से विवाद हो गया था। जावेद ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर राहुल को घर से निकालकर मारापीटा था। परिजनों का आरोप है कि जावेद ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने लगाया कालोनी के ही पांच युवकों पर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार    पुलिस उपाधीक्षक सदर जितेंद्र दुबे ने बताया है कि बजरंग दल के सुभाषनगर वार्ड संयोजक राहुल वर्मा का शव बीती रात विजय सागर रोड पर स्थित पहाड़ी पर पड़ा मिला था...
..न इलाज मिला और न एंबुलेंस, तमाशबीनों के बीच से बैलगाड़ी पर निकली गरीब किसान की अंतिम यात्रा

..न इलाज मिला और न एंबुलेंस, तमाशबीनों के बीच से बैलगाड़ी पर निकली गरीब किसान की अंतिम यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गरीब की लाचार जिंदगी से जुड़ीं तमाम तंगहालियां न उसे इज्जत से जीने देती हैं और न मरने। रही बात सरकार और सहूलियतों की तो  न जिंदा रहते काम आती हैं और न मरने के बाद। गरीबों की जिंदगी की इस कड़वी सच्चाई में रूबरू होना चाहें तो बस बुंदेलखंड चले आइये। यहां गरीब और किसान किस तरह तिल-तिलकर मरते हैं, हकीकत आपको करीब से देखने को मिलेगी। इलाज कराने पहुंचे किसान ने तोड़ा दम, शव के पास तमाशबीन बने रहे लोग   ऐसा ही एक घटनाक्रम मंगलवार को बुंदेलखंड में बांदा जिले के ओरन कस्बे में घटित हुआ। जहां बदौसा के ओरहवन गांव का रहने वाला एक गरीब किसान आशाराम (65) बीमारी का इलाज कराने ओरन कस्बा आया था। किसान के साथ उनका बेटा विनोद भी था। इससे पहले ही गरीब किसान को इलाज मिल पाता, वह बबेरू रोड पर पुरानी पुलिस चौकी के पास अचानक गश खाकर गिर पड़े। मुंह से खून बहने लगा और तड़पते हुए कुछ देर...
एससी/एसटी एक्ट विरोधी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

एससी/एसटी एक्ट विरोधी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां एससी/एसटी एक्ट विरोधी मोर्चा द्वारा लगातार चलाये जा रहे आंदोलन में पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ा चौराहा से गांधी प्रतिमा फूलबाग तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व रहा। उक्त मोर्चे के साथ अधिवक्ता, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, छात्र नेता, महिलाओं आदि सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ये भी पढ़ेंः आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह गांधी प्रतिमा पहुंचकर कुछ ने अपने विचार भी व्यक्त किए। उसके बाद गांधी प्रतिमा के सामने जलती हुईं मोमबत्तियां रखी गईं। प्रमुख रूप से कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनूप कुमार द्विवेदी, बीजेपी नेता अरविंद राज त्रिपाठी, सपा के बंटी सेंगर, गुंजन शर्मा आदि मौजूद रहे। इनके साथ ही पार्षद धीरज त्रिपाठी, शेष नारायण त्रिवेदी 'पप्पू', मनीष शर...
आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह  

आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केस में आज पुलिस की पूछतांछ के दौरान उनकी पत्नी रवीना सिंह बेसुध हो गईं। जांच अधिकारी के सवालों के जवाब नहीं दे पाईं और बस रोती रहीं। बाद में जांच अधिकारी ने उनको तनाव से बाहर आने तक दोबारा पूछतांछ की बात कहकर घर भेज दिया। हर सवाल के जवाब में रोती रहीं, तनावग्रस्त देख जांच अधिकारी ने घर भेजा  बताया जाता है कि मामले के जांच अधिकारी एसपी संजीव सुमन ने स्व. दास की पत्नी रवीना सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन पूछतांछ के दौरान डॉ. रवीना ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर के एसपी पूर्वी, आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, हालत गंभीर   वह पूरे समय सिर्फ रोती रहीं और बाद में बेसुध हो गई। जांच अधिकारी ने जब उनको जवाब न देने की स्थिति में पाया तो सवाल बंद कर दिए। किसी तरह उनको संभाला गया। उनके साथ आए ल...
केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः फर्रुखाबाद में केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मार जान दे दी। गोली मारने की घटना को दरोगा ने खुद अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से अंजाम दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री को फर्रुखाबाद पहुंचना था। मंत्री की अगुवाई के लिए दरोगा तार बाबू तरुण की ड्यूटी बार्डर पर लगाई गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात दरोगा तार बाबू की ड्यूटी बार्डर पर लगाई गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को स्कार्ड करने को लगी थी ड्यूटी, पंचर की दुकान में जाकर गोली मारी   शाहजहां जिले के बार्डर के थाना अल्लहगंज के कस्बा हुल्लापुर में उप निरीक्षक मंत्री के काफिले का इंतजार कर रहे थे। उनको मंत्री के काफिले को स्कार्ट करना था। बताते हैं कि इसी दौरान उप निरीक्षक तार बाबू एक पंक्चर की दुकान ...
बड़ी खबरः लंबे समय बाद अब आरटीआई के दायरे में बीसीसीआई

बड़ी खबरः लंबे समय बाद अब आरटीआई के दायरे में बीसीसीआई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: लंबे समय बाद ही सहीं, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई भी आरटीआई के दायरे में होगा। इस संबंध में केंद्रीय सूचना आयोग ने आदेश जारी किए हैं। सीआईसी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब सूचना के अधिकार (आरटीआई) के अंतर्गत काम करेगा। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलू ने बीसीसीआई को दिए 15 में व्यवस्था तैयारी के निर्देश  साथ ही देश के लोगों के प्रति जवाबदेह होगा। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलू ने आरटीआई प्रावधान के अंतर्गत बीसीसीआई को 15 दिन के अंदर ऑनलाइन और ऑफलाइन तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ये आदेश बीसीसीआई के अध्यक्ष व सचिव के अलावा प्रशासकों की समिति को दिए गए हैं। ये भी पढ़ेंः हमने सीता के पति की चिंता को भेजा, प्रधानमंत्री नीता के पति की चिंता करने लगे- तोगड़िया उन्होंने जरूरी केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी, केंद्रीय सहायक सार्वजनक...
हमने सीता के पति की चिंता को भेजा, प्रधानमंत्री नीता के पति की चिंता करने लगे- तोगड़िया

हमने सीता के पति की चिंता को भेजा, प्रधानमंत्री नीता के पति की चिंता करने लगे- तोगड़िया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री पर बड़ा तंज कसा। तोगड़िया ने कहा हमने तो उनको (प्रधानमंत्री मोदी) सीता के पति (भगवान राम) की चिंचा के लिए भेजा था लेकिन वो तो नीता (अनिल अंबानी) के पति की चिंता करने लगे। इससे हमारा सपना टूट गया। तोगड़िया आज यहां लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान में 20 हजार हिंदू कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान राफेल विमान सौदे में उद्योगपति अनिल अंबानी की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तोगड़िया ने जमकर हमला बोला। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की जगह केंद्र की भाजपा सरकार उद्योगपतियों का भला करने में लगी है। हिंदू कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर अभियान में पहुंचे तोगड़िया का प्रधानमंत्री पर तंज   तोगड़िया ने कहा कि जनता ने अयोध्या में राममंदिर के निर्म...
दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप

दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अब पश्चिमी दिल्ली में एक और बाबा द्वारा एक बड़े स्कूल की शिक्षिका से रेप का मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात है कि शिक्षिका से रेप में बाबा की मदद खुद पीड़िता की सहेली ने की।  हरि नारायण नाम के ढोंगी ने इलाज करने के नाम पर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर हवस का शिकार बनाया। खुद के साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह से डर गई। वह पुलिस के पास नहीं गई। पीड़ित शिक्षिका ने ई-मेल से मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी। आयोग ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बाबा और उसकी सेक्रेटरी व पीड़िता की शिक्षिका दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के बहाने पीड़िता की सहेली शिक्षिका लेकर पहुंची बाबा के पास   बताया जाता है कि इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसकी सहेली उसे इलाज के नाम पर बाबा के पास ले गई। 24 वर्षीय पीड़ित...