Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

चिन्मयानंद मामलाःपीड़ित छात्रा बोली- चिन्मयानंद गिरफ्तार नहीं हुए तो कर लूंगी आत्मदाह

चिन्मयानंद मामलाःपीड़ित छात्रा बोली- चिन्मयानंद गिरफ्तार नहीं हुए तो कर लूंगी आत्मदाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने ही कालेज की छात्रा के साथ रेप और यौनशोषण, ब्लैकमेलिंग के संगीन आरोपों का सामना कर रहे भाजपा के पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद अबतक गिरफ्तार नहीं हुए हैं जबकि इस मामले में पीड़ित छात्रा के 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इससे आहत पीड़िता ने कहा है कि अगर चिन्मयानंद गिरफ्तार नहीं हुए तो वह आत्मदाह कर लेगी। बताते चलें कि बीती 16 सितंबर को ही छात्रा ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता के 164 के बयान दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं तभी से माना जा रहा था कि चिन्मयानंद किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी करने में एसआईटी की ओर से कोई तेजी नहीं दिखाई गई है। ऐसे में जहां छात्रा और उसके परिवार के लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों में भी एसआईटी की किरकिरी हो रही है।...
कानपुर में होटल बुलाकर बीएससी की छात्रा से रेप, वायरल किए अश्लील वीडियो-फोटो, अब पहुंचा जेल

कानपुर में होटल बुलाकर बीएससी की छात्रा से रेप, वायरल किए अश्लील वीडियो-फोटो, अब पहुंचा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में एक दरिंदे ने 17 साल की छात्रा को जन्मदिन की पार्टी के बहाने होटल में बुला लिया। फिर छात्रा को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। आरोपी का नाम किशन सोनकर बताया जा रहा है जो हरबंशमोहाल का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले में आरोपी की बहन और बहनोई की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पीड़ित लड़की के मामा का दोस्त था आरोपी  यह घटना 12 फरवरी 2018 की है। आरोपी पीड़ित छात्रा के मामा का दोस्त था और इसी वजह से वह उसके बुलाने पर होटल चली गई थी। आरोपी दोस्त की भांजी बीएससी की इस छात्रा को घंटाघर स्थित होटल ले गया था। वहां वारदात को अंजाम दिया। पहले तो आरोपी पीड़ित छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा। बाद में उसने वीडियो और फोटो, छात्रा के नाम से फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाकर वायरल कर द...
चित्रकूट में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा युवक, रात में चला शराब का दौर-सुबह मिली लाश

चित्रकूट में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा युवक, रात में चला शराब का दौर-सुबह मिली लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास रहने वाली अपने प्रेमिका के घर पहुंचे वहीं के रहने वाले 40 साल के वहीद उर्फ छन्नू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि रात में प्रेमिका के घर पर वहीद के दोस्त भी आ गए थे। फिर रातभर शराब का दौर चला। इसके बाद सुबह उसकी खून से लतपत लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोस्तों की भी तलाश हो रही है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन इस दौरान सुबह प्रेमिका के हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामला संदिग्ध लगने पर प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेमप्रसंग में हत्या की बात सामने आ रह...
कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः यूपी में उप चुनाव को लेकर राजनीतिक रस्साकसी तेज हो गई है। सभी दलों के नेताओं ने वोटरों की परिक्रमा शुरू कर दी है। फिर चाहे भाजपा के नेता या मंत्री हों या फिर कांग्रेस और दूसरे दलों के। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पार्टी नेता प्रमोद तिवारी के साथ बुंदेलखंड के हमीरपुर जिला पहुंचे। वहां आने वाली 23 सितंबर को विधानसभा के लिए उप चुनाव होना है। हमीरपुर जाते वक्त दोपहर में राजबब्बर कानपुर के नौबस्ता हाइवे पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने गोविंदनगर सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए जीन-जान से जुट जाएं। सुमेरपुर के रामलीला मैदान में जनसभा उन्होंने गोविंदनगर सीट पर चुनाव की स्थिति का भी जायजा लिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस की प्रत्याशी और दूसरे कई नेता ...
बुंदेलखंड में बाढ़ जैसे हालातः कहीं सड़कों पर तो कहीं गांव-मुहल्लों में घुसा पानी

बुंदेलखंड में बाढ़ जैसे हालातः कहीं सड़कों पर तो कहीं गांव-मुहल्लों में घुसा पानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर/महोबा/उरईः बुंदेलखंड में बाढ़ का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। यमुना-बेतबा और केन नदियों में पानी का उफान देखा जा सकता है। कहीं हाइवे पर नदियों का पानी बह रहा है तो कहीं गांवों-मुहल्लों में बाढ़ का पानी चल रहा है। ऐसे में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी बचाव कार्य कर रहा है। यमुना में उफान का जबरदस्त असर जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। कई दर्जन निचले क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बुधवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुठौंद से औरैया जाने वाले निर्माणाधीन हाइवे पर नैनापुर गांव के पास सड़क पर नदी का पानी चला। बुंदेलखंड के कई जिलों में इस वक्त बाढ़ के हालात हैं। छोटे वाहनों का आवागमन बाधित हमीरपुर में राठ रोड पर भी बाढ़ का पानी...
बांदा में मंत्री को अंधेरे में बांटने पड़े जिला अस्पताल में फल, मरीज ने खोली वसूली की पोल

बांदा में मंत्री को अंधेरे में बांटने पड़े जिला अस्पताल में फल, मरीज ने खोली वसूली की पोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के दौरे के बाद वहां स्वास्थ सेवाओं में लापरवाही मिलने पर सीएमओ और सीएमएस को हटा दिया था।  इसके बावजूद बांदा के जिला अस्पताल का हाल बुरा है। हाल इतने बुरे हैं कि अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी के चलते प्रदेश के राज्यमंत्री लाखन सिंह को अंधेरे में अस्पताल में मरीजों को फल बांटने पड़े। सीएमएस उषा सिंह का जवाब था कि विद्युत सप्लाई ठप है और जनरेटर तकनीकि गड़बड़ी से बंद है। ये भी पढ़ेंः सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट अव्यवस्था का आलम यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि हद तो तब पार हो गई जब एक गरीब बेता नाम की महिला मरीज ने राज्यमंत्री से कहा कि एक स्वास्थ कर्मचारी ने उनसे डिलीवरी के नाम पर 1000 रुपए वसूल लिए हैं। वह बहुत गरीब है और अब उसके पास कुछ नहीं है। मंत्री ने जांच के आ...
भाजपा की महिला विधायक को जान से मारने की धमकी

भाजपा की महिला विधायक को जान से मारने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुरः इटावा के भरथना से भाजपा की विधायक सावित्री कठेरिया को जान से मारने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में विधायक सावित्री ने मीडिया को बताया कि सोमवार को वह अपने विधानसभा क्षेत्र भरथना में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने गई थीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज शुरू की जांच-पड़ताल वहां से लौटते वक्त तहसील में बचाव कार्य के बारे में जानकारी लेने को रुक गईं। उनका कहना है कि उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने जब फोन करने वाले से पूछा कि वह उनको क्यों गोली मारना चाहता है तो उसे कुछ नहीं बोला और सिर्फ गालियां देता रहा। इसके बाद विधायक ने फोन पास में मौजूद दरोगा को दे दिया, तो उनको...
ट्रकों में भूसी के नीचे थी 90 लाख की शराब, पुलिस ने पकड़ा

ट्रकों में भूसी के नीचे थी 90 लाख की शराब, पुलिस ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर हिनौरा मोड़ पर घेराबंदी करके दो ट्रकों से 90 लाख की प्रतिबंधित शराब पकड़ी। यह शराब हरियाणा से रांची ले जाई जा रही थी। दोनों ट्रकों से पुलिस ने करीब 1400 पेटी बरामद की हैं। खास बात यह है कि धान की भूसी के नीचे शराब की पेटियां रखकर ले जाया जा रहा था। हरियाणा से रांची ले जा रहे दो गिरफ्तार सोहरामउ इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने बताया कि पेटियों की अभी गिनती चल रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि 1400 पेटी अंग्रेजी शराब क्रेजी रोमियो है जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए है। पुलिस ने जांच के लिए आबकारी अधिकारियों को भी सूचित किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरियाणा महोली थाना खड़ग के बडाली गांव निवासी गुरुमेद व दिल्ली थाना बदली के समयपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। दोनों ...
बीजेपी का झंडा लगी स्कार्पियो चालक को गोली से उड़ाया, फिर लाश खींचकर..

बीजेपी का झंडा लगी स्कार्पियो चालक को गोली से उड़ाया, फिर लाश खींचकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, उरईः जिले में मंगलवार दोपहर हाइवे पर दिनदहाड़े बीजेपी का झंडा लगी एक स्कार्पियों के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बड़ा गांव के पास झांसी हाइवे पर हुई। कुछ लोगों ने काफी देर तक सत्तारुढ़ बीजेपी का झंडा लगी स्कार्पियों सड़क पर लावारिश हालत में खड़ी देखी तो पास जाकर देखा। उनके पैरों चले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फारेंसिक टीम ने छानबीन करते हुए सबूत जुटाए। बताया जाता है कि जालौन के मोहल्ला चुर्खी रोड निवासी छोटे उर्फ महेंद्र (40) पुत्र रामसहाय, बुकिंग पर स्कार्पियों गाड़ी चलाने का काम करता था। झांसी हाइवे पर लावारिश स्कार्पियो में थी लाश मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह जालौन से बुकिंग लेकर झांसी के लिए निकला था। इसके बाद बड़ा गांव के पास कार में उसका शव पड़ा मिला। शव पिछली सीट पर था और खून से लतपत था। माना जा रहा है ...
बड़ी खबरः एसपी क्राइम की पत्नी ने जहर खाया, हालत बेहद गंभीर

बड़ी खबरः एसपी क्राइम की पत्नी ने जहर खाया, हालत बेहद गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में तैनात एक पुलिस अधिकारी की पत्नी ने विवाद के बाद जहर खा लिया। उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। यह घटना इटावा जिले की है।  इटावा में तैनात हैं एसपी क्राइम महेश अत्री बताया जाता है कि इटावा में तैनात एसपी क्राइम महेश अत्री की पत्नी पल्लवी अत्री ने मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद जहर खा लिया। जानकारी होने पर एएसपी अत्री उनको लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उनको आईसीयू में रखा गया है। जानकारी पर पुलिस और जिला प्रशासन के आ...