Friday, October 9सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

अपडेट- बड़ी खबरः बांदा में खाई में पलटी मेडिकल कालेज की छात्राओं की गाड़ी, रेफर

अपडेट- बड़ी खबरः बांदा में खाई में पलटी मेडिकल कालेज की छात्राओं की गाड़ी, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को बांदा में कालिंजर दुर्ग से घूमकर लौट रही मेडिकल कालेज के छात्राओं की एक बोलेरो गाड़ी चढ़ाई से उतरते वक्त 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार 7 छात्राएं और ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में लखनऊ, कानपुर और बाहर की छात्राएं व स्टाफ भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। तत्काल हुई मदद से बच सकी सभी की जान इस दौरान साथ-साथ चल रही बाइक सवार मेडिकल छात्रों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेशक्यू शुरू किया। पुलिस ने खाई से छात्राओं को बाहर निकाला पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर खाई में पड़ी गाड़ी से घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस से उनको पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अ...
‘भाभी जी घर पर हैं’.. गौरी मेम (Saumya Tandon) की ये फोटो आपको भी बना देंगी दीवाना

‘भाभी जी घर पर हैं’.. गौरी मेम (Saumya Tandon) की ये फोटो आपको भी बना देंगी दीवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टेलीविजन पर आने वाले सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' का लोगों में अलग ही क्रेज है। इस सीरियल की कहानी और कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों को खुद से इस कदर बांध रखा है कि हर कोई इनका दीवाना है। खासकर, सीरियल की अभिनेत्री गौरी मेम। सीरियल में आपने देखा होगा कि सीरियल के तिवारी जी, अपने पड़ोसी विभूति नारायण मिश्रा की पत्नी गोरी मेम, को बहुत लाइक करते हैं। भाभी जी घर पर हैं, सीरियल की मेन किरदार हैं गौरी मेम सीरियल के कामेडियन हप्पू सिंह भी इन गोरी मेम भाभी जी को पसंद करने में पीछे नहीं हैं। अब बात करते गोरी मेम यानि असल जिंदगी की सौम्या टंडन की रियल लाइफ की। जी हां, अपनी फिटनेस और सेहत का खाफी ख्याल रखने वाली गोरी मेम की खास तस्वीरें आपको भी उनका दिवाना बना देंगी। बताते हैं कि गोरी मेम यानि सौम्या टंडन असल जिंदगी में अपने लुक और फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। वह अपन...
फर्रुखाबाद में बच्चों को बंधक बनाकर पुलिस पर गोलियां चला रहा सिरफिरा, पुलिसकर्मी घायल

फर्रुखाबाद में बच्चों को बंधक बनाकर पुलिस पर गोलियां चला रहा सिरफिरा, पुलिसकर्मी घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के करथिया गांव के रहने वाले एक युवक ने गांव के 12 से 20 बच्चों को अपने घर के कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद जब बच्चों के मां-बाप उनको लेने गए तो गोली चला दी। गांव के लोग चीखते-चिल्लाते वहां से भागे। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर थाना पुलिस और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साहस दिखाते हुए उक्त सिरफिर के घर तक पहुंचने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर हथगोला फेंक दिया। इससे कोतवाल और दो अन्य पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता का पता चलते ही एसपी फर्रुखाबाद समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घर को घेर लिया। बच्ची का जन्मदिन बताकर बच्चों को बुलाया घर अबतक सिरफिरे ने बच्चों को नहीं छोड़ा है और न ह...
प्रयागराज में वसंत पंचमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज में वसंत पंचमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम में लगाई डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः आज गुरुवार सुबह वसंत पंचमी के खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम तट पर पूजन करते हुए डूबकी लगाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने गंगा में स्नान किया और पूजन भी किया। एडीएम सिटी एके कनौजिया की देख-रेख में आज गंगा यात्रा को प्रयागराज से कौशांबी सीमा तक विदा किया जाएगा। सीएम योगी को लेकर प्रयागराज संगम तट से लेकर आसपास के इलाके में सुरक्षा के तगड़े बंदोवस्त रहे। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती चप्पे-चप्पे पर रही। आसपास सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया। संतों को मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया भरोसा इसी क्रम में माघ मेला में संतों से आशीर्वाद लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को यकीन दिलाया है कि मंदिर निर्माण को बनने वाले ट्रस्ट में अयोध्या आंदोलन से जुड़े रहे संतों क...
फतेहपुर में डकैती के दौरान गोलीबारी, युवक और बदमाश घायल

फतेहपुर में डकैती के दौरान गोलीबारी, युवक और बदमाश घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः जिले के औंग थाना क्षेत्र में बीती रात रामपुर गांव में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश एक घर में घुस गए। विरोध पर बदमाशों ने गृहस्वामी के बेटे को गोली मार दी। हालांकि, लड़के ने हिम्मद दिखाई और बदमाश का जमकर विरोध किया। इस दौरान एक गोली बदमाश को भी लगी। बाद में गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और अपने लाइसेंसी असलहों से गोलियां चलाते हुए बदमाशों को घेर लिया। बताते हैं कि बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ देखकर घायल साथी को लेकर भागने में गनीमत समझी। सभी बदमाश गांव से रेलवे लाइन की तरफ भाग गए। घायल युवक कानपुर रेफर, बदमाश फरार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों का युवक ने जमकर ...
अब दरोगा जी और सिपाही जी भी देंगे अपनी संपत्ति का ब्यौरा, डीजीपी का सरकार को प्रस्ताव

अब दरोगा जी और सिपाही जी भी देंगे अपनी संपत्ति का ब्यौरा, डीजीपी का सरकार को प्रस्ताव

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में जल्द ही दरोगा जी और सिपाही जी भी अब साल में एक बार अपनी-अपनी संपत्तियों ब्यौरा देंगे। इस ब्यौरे में उन्होंने क्या संपत्ति खरीदी और क्या बेची, इसकी जानकारी देनी होगी। हालांकि, अबतक सिर्फ आईपीएस अधिकारी भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया करते थे, लेकिन अब यूपी के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने शासन को नया प्रस्ताव भेजा है। बताते हैं कि इस प्रस्ताव के जरिए पुलिसिंग में ज्यादा सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के लिए डीजीपी ने यह पहल की है। प्रसातव सरकार को भेजा जा चुका है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, प्रस्ताव को लेकर महकमे में चर्चा हो रही है। अबतक आईपीएस अधिकारी ही देते थे ब्यौरा बताया जाता है कि अबतक आईपीएस अधिकारी ही इस तरह का ब्यौरा दिया करते थे, लेकिन अब पीपीएस, गजेटेड, नॉन गजेटेड पुकिसकर्मी भी ब्यौरा देंगे। इनमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर के ...
बांदा में मामा-भांजी की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में मामा-भांजी की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज बुधवार दोपहर बाद मछली पकड़ने गए मामा-भांजी की गड़रा नदी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ह्रदय विदारक यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब मछली पकड़ने गए दोनों में भांजी का पैर फिसल गया और वह गड़रा नदी में गिरकर डूबने लगी। भांजी को बचाने के लिए मामा ने नदी में छलांग लगा दी। भांजी को बचाते-बचाते मामा भी नदी में डूब गया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी नदी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाल लिया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में हुई घटना बताया जाता है कि आज बुधवार दोपहर बाद बबेरू कस्बे के बनतलवा इलाके में रहने वाला रविंद्र वर्मा (14) पुत्र सूरजभान अपनी बहन के घर के आया हुआ था। वहां अपनी भांजी ...
बसंत पंचमी-2020- केजीएमयू (KGMU) में MBBS छात्राओं ने सजाईं फूलों की रंगोली

बसंत पंचमी-2020- केजीएमयू (KGMU) में MBBS छात्राओं ने सजाईं फूलों की रंगोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के टेनिस टेनिस लॉन में बसंत पंचमी के मौके पर एमबीबीएस छात्राओं ने बड़ी ही मनमोहक फूलों की रंगोलियां सजाईं। रंगोली इतने करीने से सजाई गईं कि चारों ओर खूबसूरत और मनमोहक दृश्य सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। छात्राओं ने इन रंगोलियों को संजाने के लिए रातभर जागकर मेहनत की। इस मेहनत का बेहद मीठा फल यानि अतुलनीय खूबसूरत रंगोलियां देखकर लोग उनको निहारते ही रह गए। टेनिस लाॅन में रंगोलियों का मनमोहक दृश्य चारों ओर टेनिस लाॅन में रंगोलियों को देखते ही बन रहा था। छात्राओं ने मंगलवार सुबह प्रांगण में मां सरस्वती की पूजा भी की। इसके बाद इन मेडिकल छात्राओं ने पीले रंग के परिधानों में जमकर सेल्फियां और फोटो भी लीं। इस मौके पर कुलपति प्रो एमएलबी भटट् ने भी मां सरस्वती के दर्शन किए। साथ ही पुष्प अर्पित करते हुए उनका पूजन किया।...
तुलसी एक्स. के स्लीपर कोच में आग से हड़कंप, डेढ़ घंटे मानिकपुर में रुकी

तुलसी एक्स. के स्लीपर कोच में आग से हड़कंप, डेढ़ घंटे मानिकपुर में रुकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः आज बुधवार रात प्रयागराज से लोकमान्य तिलक के लिए सुपरफास्ट तुलसी एक्सप्रेस रवाना हुई। इसके बाद इस ट्रेन के स्लीपर कोच एस-12 में अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। ट्रेन बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे पनहाई रेलवे स्टेशन के पास थी। बताते हैं कि इसी दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन से धुआं उठते हुए देखा। यात्रियों को यह धुआं ट्रेन के टायलेट से निकलता दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही ट्रेन के उक्त कोच में आग की आशंका से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी-आरपीएफ ने संभाली स्थिति इसके कुछ ही देर बाद ही ट्रेन मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहां यात्रियों ने आनन-फानन में इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। सूचना पर रेलवे अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में जीआरपी व आरपीएफ के साथ पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। बोगी में नीचे की तरफ से ...
बांदा में हादसा, स्टेयरिंग फेल होकर पलटी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल

बांदा में हादसा, स्टेयरिंग फेल होकर पलटी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक बस हादसे में एक प्राइवेट बस का स्टेयिरंग फेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से कुछ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  कई यात्रियों को गंभीर हालत में किया गया रेफर बताया जाता है कि आज बुधवार दोपहर बाद बबेरू-कमासिन मार्ग पर ग्राम उमरहनी के पास कमासिन से बबेरू आ रही बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलटा खा गई। बस में सवार दो दर्जन यात्रियों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बस को पलटते देखा तो मदद को दौड़कर पहुंच गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाइकों की टक्कर में बीएड छात्र की मौत, एक गंभीर बाद...