Saturday, October 10सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

कोरोना वायरसः कानपुर में डाक्टर समेत 3 का ब्लड सैंपल लिया गया

कोरोना वायरसः कानपुर में डाक्टर समेत 3 का ब्लड सैंपल लिया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना वायरस के संदिग्धों के तौर पर शनिवार को एक  डाक्टर समेत तीन लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें से एक को आईडीएच हास्पिटल में भर्ती कर लिया गया है। ब्लड सैंपल वाले डाक्टर जीएसवीएम मेडिकल कालेज के एक रेजिडेंट चिकित्सक हैं। उनका भी ब्लड सैंपल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के तौर पर लिया गया है। बताया जाता है कि कानपुर में अबतक 274 लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा चुका है। प्रशासन मामले में काफी सतर्कता से काम ले रहा है। वहीं स्वास्थ विभाग ने भी पूरी तरह से तैयारियां कर रखी हैं। 9 संदिग्धों में 6 की रिपोर्ट नेगेटिव उधर, जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी और सीएमओ अशोक शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया है कि अबतक कानपुर में कोरोना वायरल से पीड़ितों के संदेह में कुल 274 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 9 संदिग्धों में 6 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये भी पढ़...
चित्रकूटः सड़कों पर उतरे हजारों किसान, मंत्री का काफिला रोका-नारेबाजी

चित्रकूटः सड़कों पर उतरे हजारों किसान, मंत्री का काफिला रोका-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीते लगभग एक सप्ताह से लगातार रुक-रुक हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो चुके किसान का सब्र आज शनिवार को टूट पड़ा। हजारों की संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए। करीब 4 घंटे तक हाइवे जाम रहा। किसानों ने चित्रकूट के प्रभारी मंत्री के काफिले को भी रोक लिया। करीब 4 घंटे तक किसान हाइवे पर डटे रहे। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनके नुकसान का जायजा लेने की घोषणा के बाद भी ज्यादातर जगहों पर सर्वेयर नहीं पहुंच रहे हैं। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर 8 जगहों पर जाम जानकारी के अनुसार झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने करीब 8 जगह जाम लगाया। साथ ही किसानों जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। फसल नुकसान का जायजा न लेने का आरोप दरअसल, किसानों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि बीते चार दिनों के भीतर उनकी महीनो...
कोरोना पर कानपुर डीएम की अपील, गंगा मेला प्रतीकात्मक ढंग से मनाएं

कोरोना पर कानपुर डीएम की अपील, गंगा मेला प्रतीकात्मक ढंग से मनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज शनिवार शाम को कोरोना वायरल से बचाव को लेकर पहले अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडवायजरी जारी की। इसके बाद पत्रकारवार्ता भी की। डीएम ने कहा कि कानपुर को कोरोनामुक्त रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को जिन खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, उनमें ये बातें अहम हैं। प्रशासन ने जारी की है यह एडवाइजरी जैसे- कम ही लोगों के संपर्क में आएं। हो सके तो लोगों ने हाथ न मिलाते हुए पर्याप्त दूरी बनाए रखें। इतना ही नहीं सैनिटाइजर व साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें। इसके साथ ही मुंह और आखों को हाथों से कम से कम छुएं। सावर्जनिक स्थानों पर भीड़ के रूप में जाने से बचें। आसपास पूरी तरह से सफाई रखें। कूड़े को अपने निर्धारित स्थान पर ही डालें। डीएम ने अप...
यूपीः मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि बनेगी आफत

यूपीः मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि बनेगी आफत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/बांदाः मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी में राजधानी लखनऊ व कानपुर के आसपास हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद 72 घंटे का अलर्ट घोषित किया है। बता दें कि कानपुर व आसपास के कुल 13 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश के साथ अचानक मौसम ने तेजी से करवट बदली। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए इस क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं बताते दें कि किसानों के लिए होने वाली बारिश और ओलावृष्टि चिंता का विषय है। लखनऊ-कानपुर के आसपास के जिलों में अलर्ट घोषित मौसम विभाग की माने तो आने वाले 72 घंटों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं और आंधी की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश से इन इलाकों में मच ...
यूपी में 22 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, कोरोना महामारी घोषित

यूपी में 22 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, कोरोना महामारी घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। यूपी में कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते हुए 22 मार्च तक के लिए सभी स्कूल-कालेजों को बंद कर दिया गया है। चीन से फैली इस बीमारी को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरल को महामारी घोषित कर दिया। बताते चलें कि इससे पहले हरियाणा और दिल्ली में इसे महामारी घोषित किया जा चुका है। ऐसे में यूपी सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। सरकार ने सभी एहतियातन कदम उठाए हैं। सीएम ने दोनों डिप्टी सीएम-अफसरों संग बैठक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डा दिनेश शर्मा के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। इस बैठक में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना तथा शीर्ष अधिकारी मौजू...
यूपीः संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वाले उपद्रवियों से वसूली को बना कानून

यूपीः संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वाले उपद्रवियों से वसूली को बना कानून

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विरोध-प्रदर्शनों की आड़ में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों से वसूली के लिए कानून को मंजूरी दे दी है। आज शुक्रवार शाम राजधानी स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश रिकवरी ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश-2020 के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट को मंजूरी बताते चलें कि सरकार के इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों पहले सीएए यानि नागरिकता संसोधन कानून के विरोध की आड़ में जमकर हिंसा हुई थी। इतना ही नहीं उपद्रवियों द्वारा सरकारी व निजी संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया था। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में कुल 30 अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है। ये भ...
बांदा में रोडवेज चालक की छात्रा बेटी ने फांसी लगाई, पेपर खराब होने पर उठाया कदम

बांदा में रोडवेज चालक की छात्रा बेटी ने फांसी लगाई, पेपर खराब होने पर उठाया कदम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही एक इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि छात्रा का पेपर खराब हो गया था। इसे लेकर वह बेहद आहत थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर में नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी छात्रा शहर के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी नीतू (17) पुत्री शिवप्रसाद साहू ने गुरुवार की शाम कमरे में पंखे की हुक में दुपट्टे से फांसी लगा ली। काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं आई तो छोटी बहन काजल उसे देखने पहुंची। वहां बहन का शव कुंडे से लटकता हुआ देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डर के मारे वह चीख पड़ी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग भागकर वहां पहुंचे। मृतक छात्रा के पित...
प्रतिज्ञा फेम Actress पूजा गौर का बोल्ड मालदीव लुक आया सामने

प्रतिज्ञा फेम Actress पूजा गौर का बोल्ड मालदीव लुक आया सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
  समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी सीरियल प्रतिज्ञा की संस्कारी बहू पूजा गौर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इन वेकेशन एंजाय की कुछ हाट फोटोज पूजा गौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज को काफी लाइक मिल रहे हैं। वहीं इन फोटोज में पूजा भी काफी रिलेक्स मूड में दिखाई दे रही हैं। टीवी की संस्कारी बहू का अलग लुक आया सामने इन फोटोज में पूजा का बिल्कुल ही अलग और बेहद हाट लुक देखने को मिला है। फैंस उनकी फटोज को खूब देख रहे हैं। इन फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। स्वीमिंग पूल में इंजाय करती दिख रही हैं पूजा इन फोटो में वह येलो-व्हाइट कलर की मोनोकनी में दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ फोटो में स्वीमिंग पूल में एंजाय करती नजर आ रही हैं। दोनों ही तरह की फोटोज मालदीप में उनके वेकेशन की हैं। इन वेकेशन के दिनों में ...
3 बेटियों-देवर संग नदी में कूदी महिला, 3 की मौत-1 की तलाश

3 बेटियों-देवर संग नदी में कूदी महिला, 3 की मौत-1 की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज यूपी में एक दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। एक महिला अपनी तीन बेटियों और देवर के साथ नदी में कूद गई। घटना में ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बेटियों और देवर के शव निकाले जा सके। इतना ही नहीं एक बेटी का शव अबतक तलाश किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना में ग्रामीणों द्वारा बचाई गई महिला का कहना है कि उसका पति उनके साथ मारपीट करता है, इसलिए उन्होंने परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। रायबरेली के गुरुबक्शगंज क्षेत्र में घटना बताया जाता है कि रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में अघौरा घाट नाम की जगह है। आज शुक्रवार सुबह महादेवन का पुरवा के रहने वाले अमरनाथ की पत्नी रामकली अपनी 3 बेटि...
बांदा के डा दिनेश गर्ग को दिल्ली में संस्कृत भूषण सम्मान मिला

बांदा के डा दिनेश गर्ग को दिल्ली में संस्कृत भूषण सम्मान मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः लालबहादुर संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली में संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राचीन राजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा दिनेश कुमार गर्ग को संस्कृत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा संस्कृत साहित्य के अनेकों ग्रंथों के संपादन एवं लेखों के प्रकाशन के लिए दिया गया है। मूलरूप से बिसंडा के रहने वाले हैं डा गर्ग बामदेव संस्कृत महाविद्यालय बांदा के डा नर्वदे नारायण दीक्षित ने बताया है कि डा दिनेश गर्ग मूलतः बांदा जिले के बिसंडा गांव के रहने वाले हैं। डा गर्ग की माता गीता गर्ग व पिता गिरजाशरण गर्ग हैं। डा गर्ग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज बांदा में संस्कृत के शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा की बेटी अपर्ण...