Wednesday, October 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

महोबा में पूर्व थाना प्रभारी कबरई गिरफ्तार, SP की तलाश, पढ़िए ! पूरा मामला..

महोबा में पूर्व थाना प्रभारी कबरई गिरफ्तार, SP की तलाश, पढ़िए ! पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : महोबा जिले में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में पुलिस ने आज तत्कालीन थाना प्रभारी इंद्रपाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एडीजी (प्रयागराज) प्रेम प्रकाश ने की है। हालांकि, देर शाम महोबा पुलिस ने भी इस संबंध में मैसेज पास किया है। बताया जाता है कि कबरई के तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह था पूरा मामला महोबा के कस्बा करबई के रहने वाले इंद्रकांत त्रिपाठी ने बीती 7 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में त्रिपाठी ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला समेत कुछ लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जान को खतरा बताया था। ये भी पढ़ें : Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे  बाद में 8 सितंबर को गोल...
बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : चित्रकूट से गिरफ्तार लगभग 50 बच्चों के यौन शोषण और इंटरनेट पर उनका अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी सिंचाई विभाग के जेई की सीबीआई को कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिल गई है। हालांकि, आरोपी जेई के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीबीआई को पांच बिंदुओं पर गाइड लाईन भी जारी की गई है। इन पांच नियमों का पालन करते हुए ही सीबीआई आरोपी जेई से पूछताछ करेगी। बताते चलें कि चित्रकूट कर्वी में सिंचाई विभाग में कार्यरत जेई रामभवन को सीबीआई ने हाल ही में बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली से एक और जेई हो चुका गिरफ्तार जेई पर करीब 50 बच्चों के यौन शोषण और उनका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने जैसे आरोप हैं। आरोपी जेई को गिरफ्तार करने के बाद 16 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद उसे बांदा मंडल कारागार भेजा गया था। सीबीआई ने अदालत में जेई की रिमांड के ल...
बांदा में कोरोना से 3 की मौत, 12 नए पाॅजिटिव केस

बांदा में कोरोना से 3 की मौत, 12 नए पाॅजिटिव केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना से जिले में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नए संक्रमितों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों में दो लोग शहर के हैं। वहीं एक व्यक्ति मटौंध का रहने वाला है। मरने वालों में दो शहर के रहने वाले बताया जाता है कि खिन्नीनाका के रहने वाले एक 60 साल के ज्योतिषाचार्य को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट लगभग 4 दिन पहले पाॅजिटिव आई थी। उनको घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया था। सोमवार शाम को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उनको मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पाॅजिटिव मिले लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल इसी तरह शहर के अलीगंज के रहने वाले 81 वर्षीय एक वृद्धध की भी कोरोना से मौत हो गई। तीन दिन पहले वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उनको इलाज के लिए मेडिकल का...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन हो गया। वह 71 साल के थ। बुधवार को उनके निधन की खबर से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि करीब 1 माह पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। सीएम योगी ने जताया दुख उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ जुड़ी हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर दुख जताया है। इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें : योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी...
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि कल्बे सादिक लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय से थे बीमार उनको निमोनिया के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि मौलाना सादिक ने लखनऊ के एरा मेडिकल कालेज में मंगलवार रात करीब 10 बजे अंतिम सांसें लीं। उनके बेटे सिब्तैन नूरी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि डा. कल्बे सादिक की पहचान एक बेहद शानदार व्यक्तित्व वाले शख्स की थी। उनको आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देने वाले धर्म गुरु के रूप में जाना जाता था। ये भी पढ़ें : अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत...
योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी

योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। इन घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020' को मंजूरी दी गई है। छल-कपट और जबरन धर्मांतरण पर सख्ती अब इस कानून के लागू होने के बाद छल-कपट और जबरन धर्मांतरण के मामलों में दोषी को 1 से 10 साल तक की सजा दी जा सकेगी। साथ ही जुर्माना भी देना होगा। खासकर किसी नाबालिग या अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला का जबरन धर्मपरिवर्तन कराने में दोषि को 3 से 10 साल की सजा का प्रस्ताव है। ये भी पढ़ें : #LoveJihaad : CM योगी ने कहा, ‘बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का करेंगे राम नाम सत्य’  सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान स...
बांदा डीएम आनंद सिंह अचानक पहुंचे विकास भवन, लापरवाहों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

बांदा डीएम आनंद सिंह अचानक पहुंचे विकास भवन, लापरवाहों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी अपना कामकाज संभालते दिखे। हालांकि, कई कर्मचारी ऐसे भी थे जो समय से कार्यालय नहीं पहुंचे थे। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने सीडीओ को निर्देशित किया है। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी सुबह 10 बजे जब विकास भवन पहुंचे तो कई विभागों के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ था। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका को अपने कब्जे में ले लिया। इन कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सबसे ज्यादा ध्यान विकास भवन की साफ-सफाई और कोविड प्रोटोकाल को लेकर व्यवस्था पर भी दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वह जल्द फिर निरीक्षण पर आएंगे। अगर कार्यालयों में सफाई व्यवस्...
सड़क सुरक्षा सप्ताह : बांदा DM बोले, ड्राइवर का प्रशिक्षित होना जरूरी, तभी यात्रा सुरक्षित

सड़क सुरक्षा सप्ताह : बांदा DM बोले, ड्राइवर का प्रशिक्षित होना जरूरी, तभी यात्रा सुरक्षित

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन भव्य समापन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। कहा कि वाहन चालक को प्रशिक्षित होना चाहिए। उसे वाहन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा नीति और समृद्धि प्रथम भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एआरटीओ, एआरएम, मंडल मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डा पीयूष मिश्रा शामिल रहे। घोषित परिणाम में छात्रा नीति पटेरिया, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान, आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा छात्रा आस्था द्वितीय तथा आर्यकन्या इंटर कालेज की ही छात्रा अंशिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह उत्तर प्रदेश सड़क प...
बांदा डीएम पहुंचे सिमौनी, मेले की तैयारियों का जायजा लिया

बांदा डीएम पहुंचे सिमौनी, मेले की तैयारियों का जायजा लिया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सिमौनी में होने वाले मौनी बाबा महोत्सव, सिमौनी मेले के आयोजन की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। आज जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिमौनी में इस आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। फिर जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा ने बताया कि हर साल की तरह ही इस बार भी 15, 16 और 17 दिसंबर को सिमौनी मेले का आयोजन होगा। कोविड को लेकर एहतियात बरतने पर जोर बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान से अपेक्षा की गई कि कोविड19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की व्यवस्था चाकचौबंद रखी जाएगी। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को उचित दूरी बनाने एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी...
बांदा में रोडवेज के आरएम 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बांदा में रोडवेज के आरएम 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के परिवहन विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यालय के बाबू से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को उनके कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उनको शहर कोतवाली ले गई। वहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताते हैं कि अब बुधवार को उन्हें लखनऊ स्थित एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा। झांसी से आई 5 सदस्यीय टीम ने कार्यालय में छापा मारा दरअसल, मंगलवार दोपहर झांसी से आई 5 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम रोडवेज परिसर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंची। पूरी योजना से आई टीम ने विभागीय कामकाज निपटा रहे क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी तलाशी लेकर रिश्वत के 10 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। टीम ने आरएम के हाथ धुलवाए तो नोट में लगे पाउडर से गुलाबी हो गए। इस...